October 5, 2025
भागलपुर वन प्रमंडल में गरुड़ दिवस का आयोजन, गरुड़ संरक्षण के प्रति लोगों को किया गया जागरूक ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत भागलपुर वन प्रमंडल द्वारा वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को गरुड़ दिवस का आयोजन आरण्य विहार, सुंदरवन, भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना, गरुड़ संरक्षण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना और वन विभाग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर आशुतोष राज (भा.व.से.), शारदा पाठशाला कहलगांव के प्रधानाध्यापक जयनंदन मंडल, बी.एन.एच.एस. के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अरविंद्र मिश्र, तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रो. डी.एन. चौधरी, मंदार नेचर क्लब भागलपुर के सचिव सुनील अग्रवाल और […]