August 26, 2025
इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध के स्पर 6 और 7 के बीच भीषण कटाव, बचाव कार्य तेज ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया। इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। बीते देर रात स्पर संख्या 6 और 7 के बीच मछली आरत के पास लगभग 120 मीटर लंबे दायरे में भीषण कटाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि इससे पहले ही करोड़ों की लागत से बने स्पर संख्या 9 नोज और स्पर संख्या 8 तटबंध कटाव की चपेट में आ चुके थे। वहीं पानी का स्तर घटने के बावजूद तटबंध पर संकट कम नहीं हो रहा है। सोमवार को जल संसाधन विभाग द्वारा फ्लड फाइटिंग कार्य के तहत एनसी, बंबू रोल, हाथी पांव और वृक्ष की झांकियों का उपयोग कर कटे हुए हिस्से को पीछे खिसका कर सुरक्षित करने […]