Category Archives: नवगछिया

Noimg

देवकांत और विश्वजीत उर्फ लक्की का अंडर-23 टीम में चयन, नवगछिया क्रिकेट एकेडमी में खुशी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-23 सीनियर पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका जोन का आयोजन 10 मार्च से भागलपुर के सैंडिस मैदान में शुरू होगा। इस प्रतियोगिता के लिए नवगछिया क्रिकेट एकेडमी के दो खिलाड़ियों का चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार सधवा गांव निवासी देवकांत का चयन बांका अंडर-23 टीम में किया गया है। देवकांत दाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज हैं और अपनी गेंदबाजी से कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं नवगछिया क्रिकेट एकेडमी के ही खिलाड़ी विश्वजीत कुमार उर्फ लक्की का चयन भागलपुर अंडर-23 टीम में हुआ है। लक्की एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और लगातार अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों […]

Noimg

मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा एक वाहन जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन से नवगछिया बाजार क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खेप किसी व्यक्ति को पहुंचाई जाने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मकंदपुर चौक रेलवे ओवरब्रिज के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नवगछिया बाजार की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के […]

Noimg

दियारा क्षेत्र में चोरों का आतंक, किसानों के तीन मोटर पंपसेट की चोरी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मौजमा, गनौल और नवटोलिया गंगा दियारा इलाके में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसान दहशत में हैं। जानकारी के अनुसार चार मार्च की रात मौजमाबाद निवासी अविनाश उर्फ बमबम चौधरी के दो मोटर पंपसेट मौजमा दियारा से अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए। वहीं नवटोलिया निवासी किसान अमित चौधरी उर्फ झाखो चौधरी का एक मोटर पंपसेट भी चोरों ने बोरिंग से खोलकर गायब कर दिया। चोरी हुए सभी मोटर तीन एचपी के बताए जा रहे हैं, जिनकी कीमत करीब 18 से 20 हजार रुपये प्रति मोटर है। किसानों ने बताया कि वे दिनभर खेतों में फसल की सिंचाई कर शाम को घर लौट आते […]

Noimg

मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में ‘21वीं सदी में भारतीय स्त्री’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी || GS NEWS

Chanchal Jha0

महिलाओं के सम्मानजनक परिवेश और लैंगिक समानता पर वक्ताओं ने रखे विचार, छात्राओं ने लोकगीत व कविता प्रस्तुत की नवगछिया :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया के हिन्दी विभाग, गृह विज्ञान विभाग तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में ‘21वीं सदी में भारतीय स्त्री’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आभासी माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी […]

Noimg

महिला दिवस पर ‘बेटी सम्मान समारोह’ आयोजित, प्रतिभाशाली बेटियों को किया गया सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने दिया संदेश – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाड़ी बनाओ नवगछिया :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र की ओर से ‘बेटी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने किया। समारोह का उद्देश्य समाज में बेटियों को सम्मान देना, उन्हें शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, शिक्षाविद कृष्ण कुमार साहू, सुमित कुमार साहू, टिशू कुमारी, देव कुमार, समाजसेवी संजय कुमार सुमन और खुशबू कुमारी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की […]

Noimg

बाली में भारत को चैंपियन बनाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी सूरज कुमार सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

बिहपुर एनडीए कार्यालय में विधायक ने बुके व अंगवस्त्र देकर किया सम्मान, क्षेत्र का गौरव बताया नवगछिया :इंडोनेशिया के बाली में आयोजित भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय सीनियर एवं अंडर-21 बाल बैडमिंटन श्रृंखला में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी सूरज कुमार को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। रविवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने सूरज कुमार को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज कुमार बिहपुर प्रखंड के बिक्रमपुर वार्ड संख्या-4 निवासी पंकज पासवान और गुड़िया देवी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। बताया गया कि इंडोनेशिया के बाली में 14 से 19 […]

Noimg

कोसी में नहाने के दौरान तीन किशोरों की डूबकर मौत, हरियो महेशपुर में मातम || GS NEWS

Chanchal Jha0

हरियो त्रिमुहान मुसहरी घाट पर हुआ हादसा, एसडीआरएफ व गोताखोरों ने चार घंटे बाद निकाले शव नवगछिया :बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो त्रिमुहान स्थित मुसहरी कोसी घाट पर रविवार को स्नान के दौरान डूबने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण कोसी घाट पर जुट गए। वहीं मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतकों की पहचान बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत अंतर्गत हरियो महेशपुर वार्ड संख्या-13 निवासी नयन कुमार उर्फ नैना (13 वर्ष) पिता शंकर शर्मा, युवराज कुमार उर्फ प्रीतम (14 […]