Category Archives: बाढ़

Noimg

गंगा – कोसी कछार पहुंचा विषधर रसेल वाइपर : वर्ष 2008 के बाद इलाके में दिखने लगा था रसेल वाइपर || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ऋषव मिश्रा कृष्णा “मुख्य संपादक” जीएस न्यूज आदिकाल से मानवीय सभ्यता में सांपों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है. अंग क्षेत्र की बात करें तो यहां की लोकगाथा बिहुला विषहरी का मुख्य फोकस सर्प पूजा है. यहां की लोक कला, लोक संस्कृति, लोकगीतों में सांप रचे बसे हैं. प्रायः गांवों की बात करें तो वहां कहीं न कहीं बिषहरी मंदिर जरूर है. विगत 15 वर्षों में इलाके में सांपों की दुनियां में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है. अब दूर – दराज के प्रांतों में पाए जाने वाले सांप विषधर रसेल वाइपर यहां देखे जा रहे हैं तो देशी सांप विलुप्तप्राय हो गए हैं. अब यहां की पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अच्छा साबित होगा या बुरा, यह समय बताएगा. नवगछिया अनुमंडल सहित गंगा […]

Noimg

ज्ञानीदास टोला में चल रहे भीषण कटाव के मुद्दे ओर भाजपा ने नवगछिया अनुमंडल परिसर में दिया धरना || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा के ज्ञानीदास टोला में कटाव, विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की नवगछिया इकाई ने एक दिवसीय धरना देते हुए प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए, कटाव पीड़ितों के सभी प्रकार की समस्याओं का निदान करने की मांग की है, अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन चलाने के चेतावनी भी दी है. धरना सभा का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल कर रहे थे. जबकि मौके पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव और संगठन के जिला प्रभारी अभय वर्मन भी मौजूद थे. धरना में ज्ञानीदास टोला से बड़ी संख्या में कटाव पीड़ित भी शामिल हुए. कार्यक्रम के मध्यम से सभी नेताओं में कटाव पीड़ितों के प्रति राज्य सरकार की बेरुखी को आड़े हाथों लिया […]

Noimg

बाढ़ का कहर बेशुमार, महिलाएं गंगा मां की पूजा अर्चना और पारंपरिक गीत गाकर कटाव रोकने की लगा रहीं गुहार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,बाढ़ ने फिर से तबाही मचानी शुरू कर दी है, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं ,गंगा का रूप विकराल होता जा रहा है। घर के घर कटकर गंगा में समा रहे हैं। जिससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं, यहां के लोग रतजगा करने को मजबूर हैं, वहीं लोगों की कटाव रोकने की जब सारी उम्मीदें टूट गई तो गांव की महिलाएं गंगा मां की पूजा अर्चना और पारंपरिक गीत गाकर गंगा मां से कटाव रोकने की गुहार लगा रही हैं, ताजा मामला सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव का है, इस गांव में कई दशकों से सैकड़ों परिवार विस्थापित कदम पर चल रहे हैं लेकिन सरकार अब तक उनकी समस्या का निदान ढूंढ नहीं पाई […]

Noimg

बाढ़ से त्रस्त लोगों के लिए सांसद ने की पहल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, कहां जल्द दुरुस्त करें व्यवस्था भागलपुर,के परिसदन में सांसद अजय मंडल के द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें जिले के कई गांव में बाढ़ के पानी प्रवेश कर जाने के बाद अब गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही जहां गांव में लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द समस्याओं का निदान किया जाए। वहीं कई चापाकल गांव में खराब है उसे दुरुस्त करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है। बाढ़ के पानी घटने के बाद गांव में ब्लीचिंग पाउडर सहित साफ सफाई की व्यवस्था […]

दिन दहाडे लोहा पुल के आगे एक लाख तीस हजार की लूट || GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रोड में लोहा पुल के आगे 4.30 बजे बेखौफ अपराधियों ने लक्ष्मीपुर निवासी मनोज पंडित के पुत्र निशांत कुमार राज से एक लाख तीस हजार रुपये लूट लिये. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार व इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की जानकारी निशांत से लिया. घटना के बारे में निशांत कुमार राज के पिता मनोज पंडित ने बताया कि जमीन वाले को रुपये देने हेतु मेरा पुत्र चेक के द्वारा एनएच 31 नवगछिया पर स्थित सत्यम होटल के पास यूको बैंक की शाखा से रुपये निकाल कर अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था कि लोहा पुल के आगे बाइक को रिजर्व […]

Noimg

ब्रह्मोत्तर बांध से टूटने के बाद  प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांवों में पहुंचा बाढ का पानी ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – गोपालपुर प्रखंड के ब्रह्मोत्तर बांध टूटने के बाद बाढ़ का पानी गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांवों तक पहुंच गया है. बाढ के पानी से मुख्यालय के समीप पुराना प्रखंड मुख्यालय भवन, ट्रायसेम भवन सहित कई भवनों में पानी पहुँच गया है. इंटरस्तरीय बालिका विद्यालय एवं आवासीय कस्तूरबा विद्यालय के चारों तरफ पानी पहुंच जाने से पठन-पाठन बाधित हो गया है. कई  मुहल्लों में भी बाढ़ की स्थिति बन गई है.  गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने के कारण बाढ में थोड़ी कमी आयी है . जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर की कमी हुई है. परन्तु अब भी खतरे के निशान से 92 सेंटीमीटर […]

Noimg

डीएम ने किया किया जहान्वी चौक से बिंद टोली ब्रह्मोत्तर बांध का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

–  ध्वस्त हुए ब्रह्मोत्तर बांध को रीस्टोर करने का दिया निर्देश  गोपालपुर – डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जहान्वी चौक से बिंद टोली व ब्रह्मोत्तर बांध का निरीक्षण सोमवार की दोपहर को किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस्माइलपुर के पश्चिमी भिट्ठा पंचा़यत के बाढ प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया. उन्होंने डिमाहा गांव के निकट स्पर संख्या तीन के निकट पिछले वर्ष हुए कटान स्थल को देखा. स्पर संख्या छह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता को नदी के उस पार मिट्टी कटिंग कराने का निर्देश दिया. ब्रह्मोत्तर बांध के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता को पुनः क्षतिग्रस्त हुए भाग को रीस्टोर करने का निर्देश दिया. इस दौरान सैदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू मुखिया ने डीएम से कहा […]

Noimg

कई गांव में फैल रहा है बाढ़ का पानी ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड  में ब्रह्मोत्तर बांध टूटने के बाद कई गांवों बाढ का पानी  फैलने लगा है.  पानी के फैलाव के कारण खेतों में लगी सब्जी , मवेशी चरी आदि डूब गया है.ग्रामीणों  के घर एवं बासा  पर पानी आ गया है ब्रह्मोत्तर बांध टूटने के बाद उससे सैदपुर, गोपालपुर ,गोपालपुर मुस्लिम टोला, सुकटिया बाजार जैसे कई गांव में पानी पहुंच गया है. सैदपुर दुर्गा स्थान के समीप काफी बाढ का पानी जमा हुआ हो गया है. गोपालपुर मुस्लिम टोला के पास भी कई ईट भट्ठों पर पानी पहुंच जाने से वह डूबने लगा है. बाढ़ के पानी के बढ़ते रहने के कारण पहले ही कालूचक ,अजमाबाद करारी तिनटंगा आदि जगहों पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है .  बाढ़ के […]