Category Archives: बिहार

जन्माष्टमी पर भक्तिमय माहौल, भागलपुर में निकली साईं पालकी यात्रा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भागलपुर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के घंटाघर स्थित महावीर मंदिर से साईं पालकी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह दिव्य पालकी यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुनः महावीर मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह की भावना व्याप्त रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रसाद वितरण और पेयजल की व्यवस्था की गई थी, जिससे कोई भी श्रद्धालु असुविधा का अनुभव न करे। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए शहरवासी विशेष रूप […]

Noimg

भागलपुर: शादी के दो महीने बाद युवती ने दे दी जान||GS-NEWS

DESK 1100

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मोदी टोला गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। सरकारी शिक्षक रूपेश कुमार की पत्नी, 23 वर्षीय रिया कुमारी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रिया की शादी केवल दो महीने पहले रूपेश से हुई थी। परिजनों के अनुसार, रिया को अपने पति के किसी अन्य संबंध के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। रूपेश अपने माता-पिता से अलग एक घर में रह रहा था। घटना की जानकारी सबसे पहले रिया के ससुर, नारायण मोदी को मिली। जब वह कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने अपनी बहू को लटकता पाया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय […]

Noimg

गोपाल मंडल के विवादित बयान से गरमाई जदयू की सियासत, सांसद अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने की संयुक्त प्रेस वार्ता||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की आंतरिक राजनीति इन दिनों जबरदस्त उबाल पर है। ताजा विवाद उस समय गहरा गया जब गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अपर्णा और भागलपुर के सांसद अजय मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कुमारी अपर्णा, अजय मंडल की “रखैल” हैं। इस बेहद आपत्तिजनक बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल के खिलाफ घोंघा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, जवाबी वार्ता में गोपाल मंडल ने भी अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद जाने से रोका जाना चाहिए। इस आरोप ने विवाद […]

Noimg

स्वतंत्रता दिवस पर ज्ञान वाटिका विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन||GS NEWS

DESK 1100

नवगछिया : देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम प्रभारी सुमित सौरभ, अनिमेष झा और रणवीर के मार्गदर्शन में छात्रों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ, “ऑपरेशन सिंदूर” और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। विशेष रूप से कक्षा नवम के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, जिसमें भारत […]

79वें स्वतंत्रता दिवस पर सनवेली पब्लिक स्कूल, नवगछिया में भव्य आयोजन: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों के थिरके नन्हें पांव – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवगछिया के सनवेली पब्लिक स्कूल, जीरो माइल , नवगछिया में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर देशभक्ति के रंग में रंगी कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा माहौल जोश और उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निर्देशिका भारती कुमारी द्वारा झंडोत्तोलन से की गई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आज़ादी के संघर्ष की महत्ता को विद्यार्थियों के बीच साझा किया। कार्यक्रम में  विद्यालय के प्राचार्य अनिमेष कुमार, उप-प्राचार्य कुंदन कुमार और सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। झंडोत्तोलन के बाद, विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नृत्य और नाटकों […]

नगर विधायक अजीत शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को दी सलामी, शहीदों के बलिदान को किया याद ||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर के नगर विधायक अजीत शर्मा ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। यह दिन हमें उन अमर शहीदों को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई। अजीत शर्मा ने आगे कहा कि आज हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान की रक्षा करे। उन्होंने बताया कि जिस तरह राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, उसी तरह हमें भी एकजुट होकर देश के मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा करनी चाहिए। DESK […]

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा, शहीद अंकित कुमार को दी श्रद्धांजलि ||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में भव्य झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय, पूर्वी प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति से समारोह का माहौल उत्साह और देशभक्ति से भर गया। झंडोत्तोलन के बाद मंत्री ने भारत सरकार और बिहार सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने देश के विकास में सभी नागरिकों से सक्रिय […]