Category Archives: बिहार

Noimg

बाढ़ राहत शिविर से लौटते समय मुखिया पर हमला, शिविर में मचाया हंगामा||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के मुखिया गौतम पासवान पर बुधवार देर शाम असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई, जब वह कंझिया स्थित बाढ़ राहत शिविर से लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया के समर्थक बड़ी संख्या में राहत शिविर पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि समर्थकों ने पका हुआ खाना, गैस सिलेंडर, स्टॉक में रखा अनाज और अन्य राहत सामग्री फेंककर बर्बाद कर दी। कंझिया के ग्रामीणों ने इस तोड़फोड़ के लिए मुखिया समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। मुखिया गौतम पासवान ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट के साथ-साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और उनके गले से कीमती सोने की चैन व अंगूठी […]

Noimg

नगर परिषद सुल्तानगंज के कई वार्डों में गंगा का पानी घुसा, हजारों एकड़ फसल बर्बाद, सरकारी सहायता का अभाव||GS-NEWS

DESK 1100

भागलपुर। सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 5, 7, 8 सहित अन्य वार्डों में गंगा का पानी घुस जाने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। जलस्तर बढ़ने से हजारों एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। वहीं, दर्जनों घरों में पानी घुस जाने से लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक सरकार की ओर से उन्हें किसी तरह की सहायता नहीं मिली है। वार्ड संख्या 7 की वार्ड पार्षद रूबी देवी ने बताया कि लगभग दस दिनों से उनके वार्ड में गंगा का पानी घुसा हुआ है, जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसल नष्ट हो चुकी है। इसके साथ ही, कई घर पानी में डूबे हुए हैं, लेकिन अब तक […]

Noimg

मुख्यमंत्री ने की बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा, भागलपुर में 32,814 लोगों को सुरक्षित निकाला||GSNEWS

DESK 1100

फरक्का बैराज के 108 फाटक खोले गए भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित जिलों, विशेषकर भागलपुर में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भागलपुर के समीक्षा भवन से हुई, जिसमें आयुक्त भागलपुर प्रमंडल हिमांशु कुमार राय, पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को गंगा किनारे के 10 जिलों में चल रहे बाढ़ राहत कार्य की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 10 जिलों के 54 […]

Noimg

नवगछिया के चापर का लाल “अंकित उर्फ़ धीरज यादव” जम्मू-कश्मीर में शहीद – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान रंगरा प्रखंड के चापर गांव के वीर सपूत अंकित यादव उर्फ धीरज यादव ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उनकी शहादत की खबर बुधवार को जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम हो उठी और माहौल गमगीन हो गया। अंकित यादव, पिता लक्ष्मी यादव और माता सविता देवी के इकलौते पुत्र थे। बचपन से ही उनका सपना था कि वे देश की सेवा करें। सेना में भर्ती होकर उन्होंने अपने सपने को पूरा किया और अब अपने बलिदान से वे अमर हो गए। ग्रामीणों और परिचितों का कहना है कि वे न केवल एक बहादुर सिपाही थे, बल्कि बेहद सरल और […]

Noimg

MUKESH SAHNI PROGRAM : गोपालपुर बन चुका हैं ‘हास्य का विधानसभा’ अब चाहिए ऐसा जो हर सुख-दुख में साथ रहे – प्रेम सागर डब्लू यादव || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के नवगछिया आगमन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने अपने संबोधन में गोपालपुर विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज गोपालपुर “हास्य का विधानसभा” बनकर रह गया है। जहां भी इसका नाम लिया जाता है, लोग हंसने लगते हैं, जबकि यह हंसी की बात नहीं बल्कि चिंता का विषय है। डब्लू यादव ने कहा कि गोपालपुर को ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो जनता की बात सुने, उनके साथ उठ-बैठ सके और सुख-दुख में हमेशा साथ रहे। उन्होंने बताया कि इस समय विधानसभा क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिशत लोग बाढ़ की त्रासदी से घिरे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान उन […]

Noimg

सर्वे के बाद जरूर होगा विचार , नवगछिया से रहेगा डब्लू यादव का नाम – मुकेश सहनी – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया में VIP प्रमुख मुकेश सहनी का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं में दिखा जोश नवगछिया। विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का मंगलवार को नवगछिया आगमन पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। नवगछिया के खरीक एनएच 31 टोल प्लाजा पर सैकड़ों गाड़ियों का काफिला और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। टोल प्लाजा से लेकर नवगछिया बाजार होते हुए मारवाड़ी धर्मशाला तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा मार्ग जश्न के रंग में रंग गया। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह और प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने की, जबकि मंच संचालन प्रोफेसर विभांशु मंडल ने संभाला। इस अवसर पर […]

नवगछिया में आज पहुचेंगें विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी||GSNEWS

DESK 1100

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नवगछिया नगर परिषद स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में आज मंगलवार, 12 अगस्त को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का आगमन हो रहा है। इस अवसर की जानकारी भावी प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मुकेश सहनी का आगमन दोपहर 2 बजे निर्धारित है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास और राजनीतिक संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति और सहभागिता को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। भावी प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने सभी नागरिकों से इस अवसर पर शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। DESK 110

Noimg

मुसीबत में भी कमाई का धंधा, NH पर बाइक पार कराने के नाम पर उगाही||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर। जिले में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी पहले ही मुश्किल बना दी है, लेकिन इस आपदा में भी कुछ लोग मुनाफा कमाने का तरीका निकाल रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर बाढ़ का पानी भर जाने से बाहर से आने-जाने वाले यात्री और वाहन चालक फंस रहे हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ स्थानीय लोग बाइक पार कराने के नाम पर खुलेआम पैसों की उगाही कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जो यात्री निर्धारित रकम दे देते हैं, उनकी बाइक को ट्रैक्टर पर लादकर पानी के पार पहुंचाया जाता है। वहीं, जो पैसा देने से मना करते हैं, उन्हें घंटों वहीं रोक दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने इसे “आपदा में अवसर” का गलत और शर्मनाक उदाहरण बताया […]

Noimg

दुलदुलिया में सांप के काटने से महिला की मौत||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के दुलदुलिया गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय रानी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रानी देवी घर के बाहर काम कर रही थीं, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने उनके हाथ को रस्सी से कसकर बांध दिया और उन्हें गांव के ही एक झाड़-फूंक करने वाले के पास ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर रानी देवी को पीरपैंती रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रानी देवी तीन बेटों की मां थीं। उनके पति विजय महलदार मछली बेचने का काम करते हैं और घटना के समय वे मछली बेचने गए हुए थे। […]