Category Archives: बिहार

Noimg

धोरैया में सड़क हादसे में किशोर की मौत, परिवार में मातम||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर। धोरैया प्रखंड के रहने वाले दिनेश मंडल का 15 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिजनों के अनुसार मनीष अपनी मां के साथ बाजार जा रहा था, इसी दौरान एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार के साथ पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और ग्रामीणों में गुस्सा व शोक का माहौल है। DESK 110

Noimg

भागलपुर में भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा – ऑपरेशन सिंदूर से भी नाखुश रही कांग्रेस, बिहार में हर सीट पर भाजपा की होगी जीत ||GS-NEWS

DESK 1100

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन आज भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी परिस्थिति में भारत के लिए लाभदायक साबित नहीं हो सकती, क्योंकि भाजपा का कोई भी कार्य उन्हें अच्छा नहीं लगता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा भाजपा के खिलाफ नकारात्मक राजनीति करती है और देशहित के कार्यों पर भी राजनीति से बाज नहीं आती। उन्होंने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान में वीर जवानों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, लेकिन कांग्रेस को इसमें खुशी नहीं हुई। देश के […]

Noimg

गंगा का कहर, ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में पानी घुसा – मुख्य मार्ग बाधित||GS-NEWS

DESK 1100

भागलपुर। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी के विकराल रूप ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों के लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है। वार्ड नंबर 1, 9 और 10 के कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों का जीवन कठिन हो गया है। विश्वविद्यालय से लेकर चंपानगर तक का मुख्य मार्ग गंगा के पानी में डूबा हुआ है। पानी की गहराई 3 फीट से अधिक हो गई है, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित है। इस रास्ते से गुजरने के दौरान कई लोग पानी में फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर होती जा रही है, लेकिन अब तक न […]

Noimg

बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 141 सामुदायिक किचन संचालित, अब तक 3 लाख से अधिक लोगों को भोजन||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर । जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत कार्य तेज़ी से जारी है। जिले के 6 प्रखंड — नारायणपुर, रंगरा चौक, सुल्तानगंज, शाहकुंड, नाथनगर और सबौर — बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हैं, जबकि जगदीशपुर, कहलगांव और पीरपैंती में आंशिक प्रभाव देखा गया है। प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में कुल 141 सामुदायिक किचन संचालित किए जा रहे हैं। इनमें नाथनगर में 38, सुल्तानगंज में 34, सबौर में 25, शाहकुंड में 20, रंगरा चौक में 6, इस्माइलपुर में 6 तथा जगदीशपुर, कहलगांव और पीरपैंती में 2-2 किचन चल रहे हैं। इन केंद्रों पर सुबह 94,324 और शाम को 1,30,328, यानी कुल 2,24,652 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। अब तक 3,13,618 लोगों को सामुदायिक किचनों में […]

Noimg

नवगछिया में सांसद पप्पू यादव द्वारा युवा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के द्वारा युवा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर चुनाव आयोग के रवैये के विरुद्ध जनजागरण और संगठनात्मक तैयारी करना था। कार्यक्रम के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें राहुल गांधी के भागलपुर आगमन को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने का अभियान है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपीं और सभी से पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया। […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कटाव का कहर,निरीक्षण करनें पहुँचे गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कटाव ने गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण दर्जनों घर नदी में समा चुके हैं। प्रभावित परिवार अपने घरों से बेघर होकर अपना सामान समेटने में लगे हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को हालात का जायजा लेने के लिए गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि कटाव तेजी से बढ़ रहा है और कई परिवारों के मकान बह चुके हैं। इस पर जब विधायक से यह पूछा गया कि ऐसी गंभीर स्थिति में जनप्रतिनिधियों की क्या भूमिका […]

Noimg

आर्ट ऑफ गिविंग त्रिपुरा स्टेट यूनिट की बैठक अगरतला में सफलतापूर्वक संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : अगरतला स्थित टूरिज्म गेस्ट हाउस में ‘आर्ट ऑफ गिविंग’ की त्रिपुरा स्टेट यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक डॉ. अच्युत सामंत के जीवन दर्शन पर आधारित थी, जो कि कीट और किस यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं। इस आयोजन की अध्यक्षता नॉर्थ ईस्ट स्टेट प्रभारी और बिहार आर्ट ऑफ गिविंग के अध्यक्ष नील कमल राय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में त्रिपुरा और उत्तर-पूर्वी राज्यों में आर्ट ऑफ गिविंग के कार्यक्रमों का संचालन करने वाले विभूति देव बर्मा ने नील कमल राय का पारंपरिक बुके और अंगवस्त्र से स्वागत किया और स्वागत भाषण भी प्रस्तुत किया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में नील कमल राय ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार डॉ. अच्युत सामंत ने शिक्षा, समाजसेवा और […]

Noimg

जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता 20 अगस्त से 23 अगस्त तक होगी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । जिले में खेल प्रतिभा को तलाश को लेकर जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता 2025 भागलपुर में 11 से 14 अगस्त 2025 आयोजित थीं, जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई थीं, परंतु जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अब यह प्रतियोगिता 20 अगस्त से प्रारंभ होकर 23 अगस्त तक चलेगी। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना, शिक्षा विभाग, पटना व जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली है। मशाल प्रतियोगिता को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श के उपरांत जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अब इस प्रतियोगिता की तिथि विस्तारित करने का निर्णय जिला पदाधिकारी भागलपुर द्वारा लिया गया है। वैसे अभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित […]

Noimg

भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिगड़ते हालात, हजारों लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और उन्हें खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारना पड़ रहा है। इस संकट में सबसे अधिक प्रभावित छोटे बच्चे हो रहे हैं, जिन्हें न तो सुरक्षित टेंट की सुविधा मिल पा रही है, न ही पर्याप्त भोजन और न ही पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका में उनका सब कुछ बह गया है। जब वे राहत शिविरों में पहुंचे, तो वहां भी उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले, लेकिन ज़रूरी सुविधाएं बेहद सीमित थीं। खासकर छोटे बच्चे बीमारियों के खतरे में हैं, क्योंकि न तो उनके लिए सुरक्षित आश्रय स्थल हैं, और […]

Noimg

भागलपुर में सूर्य घर योजना के तहत 100 घरों में सोलर इंस्टॉलेशन पूरा, ग्राहक मिलन समारोह आयोजित ||GS-NEWS

DESK 1100

भागलपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत 100 घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर इंस्टॉलेशन) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुभम इंटरप्राइजेज द्वारा शहर के एक निजी होटल में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहायक विद्युत अभियंता प्रणव कुमार मिश्रा ने उपस्थित नागरिकों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत बैंक के माध्यम से ऋण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने में सहायता मिल रही है। शुभम इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संजय कुमार शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री […]