November 10, 2025
नवगछिया पुलिस ने द्वितीय चरण के बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए तैयारी पूरी ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने दिनांक 11.11.25 को आयोजित होने वाले बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों और बूथों पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, जिला पुलिस और बिहार गृह रक्षक बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा, आमजनों को किसी भी असमाजिक तत्व द्वारा मतदान में बाधा उत्पन्न करने से रोकने के लिए जोनल, सुपर जोनल, एक्स्ट्रा सुपर जोनल, एसएसटी, एफएसटी, मोटर साइकिल क्यूआरटी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। दियारा क्षेत्र में सुरक्षित और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने हेतु अश्वरोही दास्ता […]