November 5, 2025
डीएम की अगुवाई में समाहरणालय से निकाला गया मशाल जुलूस ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर ।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के साथ-साथ मत प्रतिशत में वृद्धि के उद्देश्य से बुधवार की संध्या 6 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अगुवाई में डीआरडीए परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस डीआरडीए परिसर से आरंभ होकर घंटाघर, भागलपुर तक पहुंचा। जुलूस में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीआरडीए निदेशक दुर्गा शंकर सहित समाहरणालय भागलपुर एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा […]