October 29, 2025
जगदीशपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मखना के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बीवी सपना नामक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीवी सपना अपने ससुराल से मायके लौट रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मुआवजा व ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और लंबी वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीश कुमार, इंस्पेक्टर गोपाल […]