Category Archives: बिहार

भागलपुर कचहरी चौक पर यात्री से भरा टोटो पलटा, बाल-बाल बचे सभी यात्री ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गुरुवार को कचहरी चौक के पास एक यात्री से भरा टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दौड़कर टोटो को सीधा किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस की सक्रियता से यातायात जल्द ही सामान्य हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। DESK2025

भागलपुर में MSME EXPO 2025 का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

महिला और लघु उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन भागलपुर में महिला एवं लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से WECS एसोसिएशन की ओर से MSME EXPO 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक सैंडिश कंपाउंड परिसर में होगा। इस कार्यक्रम को लेकर आज सैंडिश कंपाउंड में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान WECS एसोसिएशन की अध्यक्षा कल्पना कुमारी ने बताया कि यह संगठन एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संस्था है, जो महिला उद्यमियों और छोटे उद्योगों के विकास के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में सचिव ममता कुमारी, फाउंडर डॉ. चेतना प्रीति, कोषाध्यक्ष […]

भागलपुर में रेलवे ट्रैकमैन ने पत्नी से विवाद के बाद खाया पदार्थ, उपचार के दौरान हुई मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में रेलवे विभाग में कार्यरत ट्रैकमैन मुकेश कुमार की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गई। घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार की पोस्टिंग पूर्णिया में थी, जबकि वे तिलकामांझी क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था, जो अब तलाक की प्रक्रिया तक पहुंच चुका था। मंगलवार की शाम विवाद के बाद मुकेश ने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना […]

धोबिनिया गाँव में मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव में मंगलवार की संध्या करीब 4:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा इलाजरत घायल व्यक्ति से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। इस संबंध में घायल के पिता अरुण कुमार सिंह के फर्दबयान के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 339/25 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 126(2), 115(2), 109(1), 352 बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दर्ज हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते […]

जिला पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों का सघन अभियान जारी, विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सतर्कता ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में स्वीकृत सीआरपीएफ कंपनी के साथ मिलकर डेली ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत केंद्रीय अर्धसैनिक बलों एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च, सघन वाहन जांच, अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वारंट एवं कुर्की अधिपत्रों के तामिले के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान जिलेभर में निरंतर जारी रहेगा ताकि चुनाव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित घटना को रोका जा सके और मतदाताओं को भयमुक्त […]

इलेक्शन सिजर मैनेजमेंट सिस्टम की हुई बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के संयुक्त अध्यक्षता में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में द्वितीय चरण में 11 नवंबर को मतदान निश्चित है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने हेतु अवैध राशी, लिकर, अवैध लेनदेन पर एनफोर्समेंट एजेंसी सक्रिय होकर नजर रखें। उन्होंने एलडीएम को भागलपुर के सभी बैंकों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दे देने हेतु निर्देशित किया की 10 लाख से ऊपर कोई लेनदेन (ट्रांजैक्शन) या ₹ 1लाख या उससे ऊपर की […]

ज्ञान वाटिका में केबीसी गेम की तैयारी शुरू,प्रतिभागियों के बीच एफआईसी कार्ड का वितरण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन’ (केबीसी) प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से गेम के पहले फर्स्ट इंफॉर्मेशन कार्ड (FIC) के वितरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह कार्ड विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं प्रतिभागियों के बीच वितरण किया गया, ताकि वे इसे अपने अभिभावकों को सौंप सकें। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम की तारीख की औपचारिक घोषणा के साथ इनविटेशन कार्ड को भी जारी दिया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से सभी बच्चों को ‘कौन बनेगा चैंपियन’ प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी। केबीसी गेम हॉट सीट 16 नवंबर 2025, दिन रविवार को ज्ञान वाटिका परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता […]