Category Archives: भागलपुर

नवगछिया के दुर्गा मंदिर चौक पर खुला Jai Guru Dry Fruits, होलसेल एवं रिटेल रेट पर है सामग्री उपलब्ध

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के गांधी चौक व दुर्गा मंदिर चौक पर अभिषेक मोबाइल के बगल में स्थित कटरे में जय गुरु ड्राई फ्रूट्स का भव्य शुभारंभ किया गया । जय गुरु ड्राई फ्रूट के संचालक हर्ष जयसवाल ने बताया कि नवगछिया में ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स किराने दुकान में ही मिलते हैं लोगों की मांग और प्रोडक्ट की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए एक होलसेल एवं रिटेल ड्राई फ्रूट की दुकान को खोला गया है । Dry Fruits के दुकान में काजू, किसमिस,बादाम, पिस्ता, केसर, अखरोट, छुहारा, मखाना, अंजीर सहित कई ड्राई फ्रूट के सामान उपलब्ध हैं . वही मौके पर प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर नवगछिया के मशहूर शिक्षक कौशल जायसवाल ने बताया कि नवगछिया क्षेत्र में लगातार दुकानों की संख्या में […]

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ एवं केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में अपनी मांगों को लेकर वर्ग सी के कर्मियों द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर, आज अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ एवं डाक संयुक्त संघर्ष समिति ,केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर वर्ग सी के कर्मियों द्वारा भागलपुर के प्रधान डाकघर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमारी कई मांगे हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए, अपनी मांगों में उन्होंने कहा की पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाए। नियमित बहाली की जाए साथ ही साथ वर्तमान सरकार जो हर विभाग को निजीकरण में करने के लिए तत्पर है. उसे रोका जाए, महंगाई पर लगाम लगाया जाए, 18 महीनों का भद्दा अभी तक कर्मियों को नहीं मिला है वह जल्द से जल्द मिले इसके अलावे कई मांगे हैं जो उन्होंने बताया। […]

मोहर्रम का त्यौहार शांति व सौहार्द के साथ कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच हुआ संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभास मोदी भागलपुर। कोरोना को लेकर दो वर्षों से चल रहे प्रतिबंध के बाद इस वर्ष मुस्लिम भाइयों द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ मोहर्रम पर्व मनाया गया । शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर मुस्लिम भाइयों के द्वारा कई करतब दिखाए गए ,वही सभी ताजिए देर रात कोतवाली चौक होते हुए स्टेशन चौक ततारपुर होते हुए शाहजंगी तालाब में विसर्जित किया गया । शाहजंगी मेला मैदान में पूरी रात हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। जहाँ युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाए वही बच्चे भी पीछे नहीं थे उनका भी उल्लास देखते ही बन रहा था। प्रशासन भी काफी चुस्त वह मुस्तैद थी जहां एक तरफ […]

शाहकुंड प्रखंड के किशनपुर अमखोरिया पंचायत में बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभास मोदी भागलपुर जिला के किशनपुर अमखोरिया में बिजली की चपेट में आने से स्वर्गीय सौदागर प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार सिंह ( 32) वर्षीय का मौत हो गया।वही मृतक की पत्नी खुशबु कुमारी ने बताया की मेरा पति चंदन कुमार सिंह दोपहर के दो बजे खेत पर काम करने का बात कह कर निकला वही कुछ घंटे बाद मालूम हुआ कि चंदन कुमार सिंह का बिजली के करेंट लगने से मौत हो गया। वही मृतक चन्दन कुमार सिंह को दो पुत्री जो की एक 6 वर्ष और एक 5 वर्ष का हैं वही एक पुत्र हैं जो की 3 वर्ष का हैं । बताया जा रहा हैं चंदन कुमार सिंह मजदूर का कार्य करता था । मजदूरी […]

सुलतानगंज में कडी सुरक्षाओ के बिच शांतिपूर्ण मुहर्रम का पहलाम समपन्न ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर सुलतानगंज मे मुहर्रम को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ताजीया एंव निशान का जुलूस निकाला गया।इस दौरान दिलगौरी, कासीमपुर, नवादा, कोलगामा, मिर्जापुर, कमरगंज, जहांगीर, मसदी,मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने ईमामबडा से ताजीया निशान जुलुस ढोल बाजा गाजा के साथ निकालते हुये रहमत पिर दरगाह पर फातीहा करते हुये लाठी डंडे एंव तलवार बाजी का कर्तव्य दिखाते हुये पुरे नगर भ्रमण करते हुये बडी शाही मस्जिद पर देररात पहलाम करते हुये देश मे सुख शांति एंव अपने जीवन मे सुख शांति के लिये दुआएँ मांगे गए। इसको लेकर निर्वतमान सभापति नीलम देवी द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर लगाए गये थे।जिसमें हजारों मुसलमान भाईयों को नेबु पानी, सरवत निःशुल्क सेवा प्रदान किये जा रहे थे।साथ ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी […]

महागठबंधन कि सरकार बनने पर जिला परिषद सदस्या आशा जयसवाल ने महागठबंधन के नेता एंव ग्रामीणों के साथ अबिर गुलाल लगाकर खुशियाँ मनाएं || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर सुलतानगंज के गनगनियां पंचायत में उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्या आशा जयसवाल के अवास पर महागठबंधन कि सरकार बनने को लेकर आशा जयसवाल ने गांव के लोगों एंव जदयू व राजद कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर अबिर गुलाल लगाते हुये आतिशबाजी करते हुये ढोल नगाड़ों के साथ खुशीयाँ मनाते हुये मिठाईयाँ बांटे।इस दौरान उत्तरी जिला परिषद सदस्या आशा जयसवाल ने खुशी जाहिर करते हुये बताया कि यह तो.होना हि था ।महागठबंधन कि सरकार बनने पर महगाई ,बेरोजगारी दुर होगी ।भाजपा कि सरकार मे महगाई एंव बेरोजगारी कि बढोतरी हो रही।अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एंव तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार मे विकास कि गंगा बहेगी।।इस दौरान मुन्ना जयसवाल, सहित महागठबंधन के नेता व ग्रामीण मौजुद थे। DESK 04 B

हरिओ खेसरिया कोसी धार में मवेशी पार कराने में युवक डूबा, मौत  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मंगलवार की दोहपर करीब दो बजे हरिओ खेसरिया कोसी धार में मवेशी(भेंस )पार कराने के दौरान कोसी के तेज धार में एक 22वर्षीय युवक डूब गया.जिस कारण उसकी मौत हो गई.वहीं मृतक  युवक की पहचान हरिओ वार्ड नंबर दस निवासी अधीन प्रसाद सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार सिंह के रूप में  हुआ। मिली जानकारी के अनुसार युवा पशुपालक किसान गुड्डू अन्य किसान मनीष ,खगेश व देवेंद्र सिंह के साथ मवेशी लेकर मजघटटा दियारा लेकर जा रहे थे. उसी दौरान कोसी धार में गुड्डू तेज बहाव में डूब गया।इस घटना की सूचना साथी  पशुपालक ने परिजनों को दिया.वहीं युवक की डूबने की सूचना मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ने नदी थाना अध्यक्ष अशोक कुमार  एवं बिहपुर सीओ रोहित […]

गौरीपुर में दिवंगत सेना के जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई ,अंतिम यात्रा में शामिल हुये हजारों लोग ||GS NEWS

DESK 040

बंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे से गूंजा इलाका  बिहपुर – मंगलवार  को लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर सात गौरीपुर निवासी   दिवंगत आर्मी के सूबेदार निरंजन चौधरी (50वर्ष ) को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई।करीब 10 बजे जैसे ही दिवंगत सूबेदार का पार्थिव शरीर  गांव पहुंचा तो भारत माता की जय ,बंदे मातरम एवं शहीद निरंजन चौधरी अमर रहे आदि के गगनभेदी नारों से इलाका गूंजने लगा.उनके अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुये.ज्ञात हो की सोमवार की सुबह करीब सात बजे सूबेदार निरंजन चौधरी की मौत इलाज के दौरान गुवाहाटी सेना अस्पताल में हो गई थी. 31जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के तवांग पहाड़ी पर ड्यूटी के दौरान ऑक्सीजन की कमी […]