5
(1)

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई पिकअप वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने कटिहार जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गापुर गोशाला, प्रेमनगर, थाना मिर्चाबाड़ी, जिला कटिहार निवासी प्रेमराज कुमार, पिता मनोज राम उर्फ देवनारायण राम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को वादी अविनाश कुमार ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर पिकअप वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया कि पिकअप चालक रवि कुमार वाहन लेकर बांका से नवगछिया की ओर आ रहा था। इसी दौरान खगड़िया बस स्टैंड के समीप तीन अज्ञात लोगों ने हाथ देकर वाहन को रुकवाया।

इसके बाद तीनों अज्ञात व्यक्ति आगे जाने की बात कहकर पिकअप वाहन पर सवार हो गए। झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी सर्विस लाइन हाईवे के पास आरोपियों ने चालक को वाहन से उतार दिया और पिकअप लेकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 150/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के बथना से चोरी गई पिकअप वाहन को बरामद कर लिया। पुलिस ने वाहन के साथ प्रेमराज कुमार को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: