July 27, 2022
मुखिया के साथ बीडीओ की बैठक ||GS NEWS
DESK 04नारायणपुर : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को विभिन्न योजना को लेकर मुखिया, पंचायत सचिव, कार्यपालक, तकनीकी सहायक के साथ बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बैठक किया.जिसमें तिरंगा झंडा इस बार हर घर पर फहरे स्वतंत्रता दिवस पर और झंडा खरीदना भी है जीविका से. बीडीओ हरिमोहन कुमार ने अगले चरण में चयनित जयपुर चुहर पूरब, सिहपुर पश्चिम, रायपुर व नगरपारा उत्तर पंचायत का एक्शन प्लान बनाकर मुखिया मुख्यालय को पन्द्रह अगस्त के पहले सौंपे. पहले नगरपारा पूरब, जयपुर चुहर पश्चिम व सिहपुर पूरब पंचायत में स्वच्छता को लेकर लिया था. सभी विभिन्न योजना पर विस्तार से चर्चा हुआ. मौके पर मुखिया नीतीश कुमार, सिंधु शर्मा, पवन कुमार सिंह, प्रीतम मिश्रा, मुन्ना मिश्रा,संजीव कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04