Category Archives: भागलपुर

बिहपुर : सहोडी से 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के सहोडी गांव से एक 13वर्षीय बच्चे मोनू कुमार का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर मां संगीता देवी ने झंडापुर ओपी में आवेदन दिया है. जिसमें उसने गांव के ही  दिलखुश कुमार ,अभिनाश कुमार ,सत्यम कुमार ,शिव यादव ,मिथुन कुमार ,मखन यादव ,चंदन कुमार ,नीतीश यादव को नामजद किया है. अपने आरोप में बताया की 19जुलाई को मेरे पुत्र मोनू कुमार को दिलखुश ,अभिनाश और सत्यम कुमार ने बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उपरोक्त नामजदों ने हाथ -पैर बांध कर उल्टा लटका दिया और लाठी -डंडे से पीटकर बेहोश कर दिया.जब हमलोगों को पता चला तो हमलोग अपने परिवार के साथ गये और बोले क्यों […]

अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक 23 को || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया है. जिसमें गोपालपुर विधानसभा में निवास करने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण दिनांक 23 जुलाई 2022 को 1:00 बजे शनिवार बैठक रखा गया है. जिला पदाधिकारी, जिला महामंत्री, माननीय पूर्व सांसद, माननीय विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, मंच मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष, मंच मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सभी मंच मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक सभी विशेष आमंत्रित सदस्यगण अपेक्षित हैं. जानकारी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान ने दी है. DESK 04

होटल सेक्स रैकेट के मामले में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज, होटल मालिक सहित पाँच आरोपितों को भेजा जेल, संपति की होगी जाँच ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक स्थित होटल राज पैलेस में सेक्स रैकेट के मामले में गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के आवेदन पर अनैतिक व्यापार अधिनियम के अंतर्गत होटल के मालिक संजय साह, प्रबंधक संतोष साह, चालक रंजीत कुमार, ग्राहक कुर्सेला चौक के चन्द्रभूषण कुमार व नवाबगंज कुर्सेला के अभिषेक कुमार पर मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है तथा मामले के अनुसंधान का जिम्मा आदर्श थाना नवगछिया की तेज तर्रार महिला दारोगा पूनम कुमारी को. दिया गया है. दोनों पीडिता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तथा शनिवार को न्यायायिक दंडाधिकारी के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया जायेगा तथा न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. मिली जानकारी […]

हरिन्द्रानंद फाउंडेशन द्वारा जुलूस निकालकर  लोगों को पौधरोपण के लिए किया जागरूक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – बड़ी मकनपुर और गोपालपुर में शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन द्वारा जुलूस निकालकर  लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर सभी लोगों से अपने – अपने घरों में एक एक पेड़ लगाने की अपील की है. शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के बैनर तले दीदी नीलम आनंद के जन्म दिन के अवसर पर, शिव के शिष्यों द्वारा बृक्षारोपण दिवस के अवसर पर 24-07-2022 दिन रविवार को सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक नवगछिया रेलवे स्टेशन से पर से पूरे बाजार में शिव के शिष्यों द्वारा  हाथ मे पेड़ लेकर,लोगों के प्रेरित करने वास्ते एक छोटा सा जुलूस निकाला जायेगा।उसके बाद सभी भाई बहन अपने अपने घरों के आगे उस पेड़ को लगाकर उसकी देखभाल भी […]

आर्म्स एक्ट एवं जानलेवा हमला में फरार चल रहे आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार ||GS NEWS

DESK 040

आर्म्स एक्ट एवं जानलेवा हमला के आरोप में एक साल से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी महेंद्र यादव, मुन्नीलाल यादव, लड्डू यादव, गोपाल यादव, सिंपल यादव, ललित यादव के घर शुक्रवार को पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इसके बाबजूद भी अगर शीघ्र आरोपी सरेंडर नहीं करता है तो शीघ्र ही पुनः कोर्ट से आदेश प्राप्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में पीएसआई मो. एजाज रिजवी, अविनाश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे। DESK 04

सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव सावन की फुहार संग श्याम का दरबार 30 एवं 31 को ||GS NEWS

DESK 040

सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचम श्री श्याम वार्षिक महोत्सव सावन की फुहार संग श्याम का दरबार बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है अध्यक्ष समीर गुप्ता ने बताया कि श्री श्याम महोत्सव दो दिवसीय 30 एवं 31 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा जिसमें 30 जुलाई को मारवाड़ी विवाह भवन से प्रातः 7:00 बजे निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं 31 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे महा छप्पन भोग यात्रा निकाली जाएगी इस दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन में. बाबा को रिझाने धर्मेंद्र सिंह रोमी( फरीदाबाद) पंकज अग्रवाल( कोलकाता) निशा त्रिवेदी( भोपाल) आकाश परिचय( गिरिडीह) आयुष पियूष (सिलीगुड़ी) आयुष मोदी( कोलकाता) तरुण मारोदिया (दरभंगा) युवराज भारद्वाज (नवगछिया) आ रहे हैं बाबा […]

रेलवे ट्रैक किनारे से युवक का शव बरामद, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के कुरसेला स्टेशन कोसी रेलपुल के समीप से एक युवक का शव बरामद किया गया है. ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आंशका जताई जा रही है. मृतक युवक की पहचान पूर्णिया जिला के बायसी थाना अंतर्गत पोखरिया वार्ड नंबर 4 निवासी मोहम्मद जमशेद के 22 वर्षीय पुत्र मो० नोईत के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले गई. घटना के बारे में मृतक के भाई तोहित ने बताया कि उसका भाई अपने अन्य 11 साथियों के साथ अपने घर से कमाने के लिए अहमदाबाद जा रहा था. सभी लोग बुधवार की रात […]

अजगैबीनाथ धाम मे श्रावणी मेला के नौवें दिन 71 हजार कांवरिया देवघर के लिये हुये रवाना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी बोल बम के नारों से अजगैबीनाथ धाम हुये गुंजयमान भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के नौवें दिन 71 हजार कांवडिया देवघर के लिये रवाना हुये।इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर जगह जगह पुलिस बल ,महिला पुलिस बल कि तैनाती अजगैबीनाथ. गंगा घाट सहित कच्ची कांवडिया पथ मे कि गई थी। कांवरियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिये जगह जगह अस्थायी सहायक थाना,अस्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाये गये हैं । वहीं कांवरियों ने सुबह से ही अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट मे बाबा भोलेनाथ कि पुजा अर्चना करते हुये बोल बम के नारों के साथ पैदल एंव वाहन से देवघर बाबा धाम के लिये रवाना हुये।सरकारी आंकड़ों के अनुसार डाक बम पुरुष 486 महिला […]