Category Archives: भागलपुर

भाजपा के साथ है जदयू, इसलिये मुस्लिम का समर्थन नहीं मिल रहा : गोपाल मंडल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बुधवार को कहा है कि हम भाजपा के साथ हैं इसलिये मुस्लिम हमारे साथ नहीं आयेगा. भाजपा से उनको नफरत है, इसलिये मुस्लिम जदयू के साथ नहीं आ सकता. ऐसा नहीं है कि भाजपा वाले मुस्लिम को सताते हैं. गोपाल मंडल ने यह बातें विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कही. एआईएमआईएम के चार विधायकों के राजद में शामिल होने के मामले में गोपाल मंडल ने कहा कि आखिर मुस्लिम जायेगा कहां राजद के साथ ही जायेगा, उनका राजद में जाना लाजिमी था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिमों को जितना सम्मान दिया है, उतना राजद •वालों ने भी उनको नहीं दिया. भविष्य में सत्ता परिवर्तन की संभावनाओं पर गोपाल मंडल ने कहा […]

पुलिस प्रशासन की ओर से डायल 112 की आज हुई शुरुआत , पहले दिन ही वनवे का उल्लंघन करते नजर आए डायल 112 गाड़ियां ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड के चारों ओर वन वे व्यवस्था पुलिस प्रशासन के द्वारा लागू किया गया है। जो पीछले कुछ दिनों से चल रहा है। जिसके तहत कचहरी चौक से पुलिस लाइन की ओर गाड़ियों के जाने पर रोक है। जिसको लेकर पुलिस के जवान लगातार आम लोगों को नियम की पाठ पढ़ाते रहते हैं और गलती करने वालों से फाइन भी वसूली जाती है। लेकिन आज पुलिस प्रशासन की ओर से डायल 112 की शुरुआत होने के साथ ही वन वे व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए डायल 112 की सभी गाड़ियां कचहरी चौक से पुलिस लाइन की ओर मुड़ गई। वहीं गाड़ियों को पास कराने के लिए ट्रैफिक जवान भी तत्पर दिखे। वहीं इनके पीछे जा […]

वरीय उपमहानिरीक्षक, एसएसपी, सीटीएसपी ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए 12 गाड़ियों को किया रवाना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी अब शहरवासी 112 नंबर पर कॉल कर करा सकते हैं अपनी समस्याओं का समाधान भागलपुर में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ी पहल की गई है। दरअसल क्राइम कंट्रोल में इजाफा लाने के लिए और मजबूत पुलिसिंग को सफल बनाने के लिए जिला पुलिस केंद्र से डीआईजी विवेकानंद के नेतृत्व में 112 टोल फ्री नंबर के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वही वाहनों को लेकर,डीआईजी ने बताया कि जिले भर में आपातकालीन सेवा और क्राइम कंट्रोल को मद्देनजर रखते हुए कुल 12 वाहनों को रवाना किया गया है। उन्होंने इन वाहनों की विशेषताओं के बारे में बताया कि यह वाहन आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों के बचाव के लिए है, जिसका […]

गणपत राय सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ क्षेत्रीय समूह खेलकूद समारोह का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। गणपतराय सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में 33 वां क्षेत्रीय समूह खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम आरया, क्षेत्रीय सचिव नकुल कुमार शर्मा ,प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख ब्रह्म देव प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद चौबे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विजेंद्र कुमार, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ चंद्र भूषण सिंह एवं प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय खेलकूद कबड्डी एवं खो- खो के प्रस्तावना के क्रम में प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि विद्या भारती 1989 से ही खेलकूद को अपने पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण स्थान दिया है। भारत सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर कार्य कर रही है, […]

अजगैबीनाथ गंगा घाट मे बिजली पानी कि व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर कांवड़ियों को हो रही परेशानी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज.विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला मे महज 14 दिन शेष होने पर अजगैबीनाथ गंगा घाट मे बिजली, पानी, एंव गंगा घाट कि व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर कांवडियों को हो रही परेशानी ।वहीं दुकानदारों ने बताया कि अजगैबीनाथ गंगा घाट अभी भी खतरनाक बना हुआ हैं। बाहर से आनेवाले कावंड़ियों को गंगा स्नान करने मे परेशानी हो रही हैं। साथ ही गंगा घाट में बिजली ,पानी एंव शौचालय कि व्यवस्था नहीं कि गई हैं।रात्री मे गंगा घाट पुरा अंधकार मय रहता हैं।कांवडियों को रात्री मे काफी परेशानी हो रही हैं।प्रतिदिन हजारों कांवडिया गंगा स्नान कर देवघर रवाना होते हैं।वहीं गंगा घाट में.बाढ.नियंत्रण विभाग के.द्वारा बोरा में बालु भरकर सीढी बनाया जा रहा हैं।जिससे बाहर से आनेवाले कांवडियों को […]

डोमराजा पर नगर निगम के द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद बरारी घाट में बहिष्कृत हितकारी संगठन द्वारा किया गया एक अहम बैठक का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

दान दक्षिणा पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए- संजीव डोम भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर बहिष्कृत हितकारी संगठन भागलपुर के बैनर तले बरारी शमशान घाट में पटना से आए अध्यक्ष संजीव कुमार (डोम) की अध्यक्षता में मल्लिक समाज के बीच एक बैठक किया गया। जिसमें काफी संख्या में मल्लिक जाति के लोग उपस्थित हो अपनी अपनी बात को रखे। क्योंकि नगर निगम के द्वारा बरारी घाट पर जो डोम राजा काम करते हैं उस पर दक्षिणा लेने में अंकुश लगाया गया है। साफ तौर पर नगर निगम का कहना है की सामान्य लोगों से 1100 रुपए और गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों से 500 रुपए ही लेने है। आज के बैठक की अध्यक्षता करते पटना से आए संजीव ने […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल ने विधान सभा में पूरक प्रश्न के दौरान गोपालपुर के सड़क का मामला ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल ने विधान सभा में पूरक प्रश्न के दौरान गोपालपुर के सड़क का मामला उठाया। विधायक ने प्रश्न किया था कि मालपुर से कमलाकुंड तक यह सड़क व पुल का निर्माण किया जाना हैं। पुल बन गया हैं। किंतु सड़क अभी तक नहीं बना हैं। बाढ़ के समय 25 हजार आवादी को आवागमन के लिए काफी परेशानी होती हैं। यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं। आवागमन के लिए केवल नाव ही सहारा होता हैं। सड़क कब तक बन जायेगा। ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के तहत आरसीसी ब्रीज व पहुंच पथ बनाया जा रहा हैं। पुल का निर्माण किया जा चुका हैं। पहुंच पथ पर एक […]

नारायणपुर : परिधि द्वारा नाट्य प्रस्तुति “टोटी वाला पानी ” का हुआ मंचन || GS NEWS

DESK 040

प्रखंड के स्थानीय नाथ बाबा मंदिर साहपुर में परिधि द्वारा नाट्य प्रस्तुति “टोटी वाला पानी ” का हुआ ।नाटक का निर्देशन और नाट्यांकन उदय द्वारा किया गया है।डिजाइन्ड और निर्देशित नाटक ” टोटी वाला पानी ” की प्रस्तुति परिधि की ओर से किया गया। यह नाटक एक कोलाज है जिसमें गीत योजक के रूप में इस्तेमाल किया गया है। नाटक दर्शकों से संवाद करता है। गीत , ह्यूमेन साउंड और कम्पोजिशन के जरिये नाटक प्रभावोत्पादक हुआ है ,जो कहता है कि आर्सेनिक एक स्लो पॉइजन है जो रंगहीन ,गंधहीन और स्वादहीन होता है। आर्सेनिक का पता प्रयोगशाला में जांच कर ही पता लगाया जा सकता है । आर्सेनिकयुक्त पानी पीने से आर्सेनिकोसिस नाम की बीमारी होती है।आर्सेनिकोसिस कई बीमारियों का […]

2.5 Kg सोना लुटे मामले में पूछताछ के लिए जीआरपी पुलिस पहुँची कोलकाता ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला और बखरी स्टेशन के बीच मधेपुरा के स्वर्ण व्यव्सायी पारसमणी से ढाई किलो सोना लुटे मामले में पूछताछ के लिए जीआरपी पुलिस कोलकत्ता पहुंची। कोलकत्ता में जिस दुकान से सोना की खरीद की गई थी उस दुकानदार से पुलिस ने पूछताछ किया। 25 जून को अपराधियों ने हाटे बाजारे एक्सप्रेस के एसी बोगी से स्वर्ण व्यवसाईयों से सोना लूट लिया था। लूट की घटना से सोने के आभूषण का कारोबार करने वाले में दहशत हैं। व्यपारी व्यवसाय के लिए कोलकत्ता जाना छोड़ दिया हैं। एसआरपी डॉ संजय भारती के नेतृत्वमे कुर्सेला,बखरी काढ़ागोला और कोढ़ा में क़ई स्थानों पर छापेमारीं कर क़ई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का मानना हैं कि […]

लगातार दो दिनों से रुक -रुक कर हो रही मूसलाधार वर्षा से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस || GS NEWS

DESK 040

लगातार दो दिनों से रुक -रुक कर हो रही मूसलाधार वर्षा से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे किसानों को भी फायदा हुआ है। मकई की फसल सहित साग -सब्जी में काफी फायदा हुआ है।लगातार वर्षा होने के कारण प्रखंड मुख्यालय सैदपुर का मुख्य सडक जल-जमाव के कारण नर्क में तबदील हो गया है। मुख्य सडक पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सैदपुर में पीडब्लूडी विभाग द्वारा एक दशक पूर्व पीसीसी सडक का निर्माण करवाया गया था। परन्तु नाला नहीं बनाया गया। जिस कारण मुख्य सडक सहित सैदपुर गांव एवं सुकटिया बाजार में जल-जमाव के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।नवगछिया विभिन्न इलाकों में लगातार वर्षा […]