Category Archives: भागलपुर

एक युवक को गोली मारकर हत्या||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात्री करीब 8 बजे एक 45 वर्षीय व्यक्ति हत्या गोली मारकर कर दी गयी। गोली मृतक के सिर में मारी गयी थी। मृतक की पहचान पुरैनी के ही मुन्नीलाल रजक के रुप में की गयी। घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुन्नीलाल रजक जीवित जानकर परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे गोली किसने और क्यों मारी इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। मुन्नीलाल रजक कपड़ा रंगने का काम करता था। उसकी पहली पत्नी मर चुकी थी जिसके बाद उसने अर्चना देवी से दूसरी शादी की। मृतक की पत्नी […]

राजद ने चलाया सदस्यता अभियान कार्यक्रम, नाथनगर विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने किया सदस्यता ग्रहण || G S NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के स्टेशन चौक पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला एवं महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान 2022 चलाया गया । यह सदस्यता अभियान राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार सभी जिलों में चलाया जा रहा है ,इसी दौरान भागलपुर के स्टेशन चौक पर नाथनगर विधायक अलीअशरफ सिद्दीकी के नेतृत्व में पुराने सदस्यों का रिनुअल व नए सदस्यों को राजद में जोड़ने का कार्य चल रहा है, सैकड़ों लोगों ने राजद का सदस्यता ग्रहण किया,इस दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव व दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद थे। DESK 04 B

कोरोना के न्यू वैरीयंट से बचाव को लेकर रविवार को श्री से शक्ति योग पीठ में होगा विशेष आयोजन || G S NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। देशव्यापी कोरोना के नए वेरिएंट से उत्पन्न परेशानी से बचाव को लेकर 13 फरवरी रविवार को श्रीशिवशक्ति योगपीठ आश्रम में पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में विशेष आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई विशेषज्ञों और जानकारों द्वारा विशेष जानकारी दी जाएगी। इस दौरान फेमस पंडितों द्वारा कोरोना स्तोत्र पाठ, चैंपियन कलाकारों द्वारा कोरोना गीत और अंत में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज द्वारा कोरोना कथा पर संक्षिप्त प्रकाश डाला जाएगा। इस बीच स्वामी आगमानंद जी महाराज द्वारा दीक्षा दान का भी कार्यक्रम किया जाएगा। यह जानकारी कुंदन बाबा ने देते हुए बताया इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। DESK 04 B

जिला परिषद सभागार में डीडीसी व जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों के मुखिया के साथ आहूत हुई पहली बैठक|| G S NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर,जिला परिषद सभागार में डीडीसी प्रतिभा रानी , जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह के नेतृत्व में नए साल की पहली बैठक की शुरुआत चुनाव जीतने के बाद आयोजित की गई, इस बैठक में जिले में रूके हुए कार्य व नई योजनाओ को पारित कर धरातल पर जल्द से जल्द उतारने को लेकर समीक्षा की गई, वहीं इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में होने वाले कार्य के विकास पर तेजी लाने को लेकर चर्चा की गई है साथ ही जिला प्रशासन के . सहयोग के साथ कार्य योजना को सुचारू ढंग से किए जाने को लेकर डीडीसी प्रतिभा रानी के साथ कार्यों में तेजी लाने पर विशेष ध्यान देने […]

बाल भारती के छात्र अभिषेक नें नीट 2020 शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया मान सम्मान, विद्यालय ने किया सम्मानित || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया में पूर्ववर्ती छात्र अभिषेक कुमार को विद्यालय के प्राचार्य  मुरारी लाल पंसारी, कौशल किशोर जायसवाल,  के० सी० मिश्रा व अन्य सभी शिक्षकों द्वारा श्री रामचरितमानस व घड़ी देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि अभिषेक ने वर्ष 2017-18 सत्र में बोर्ड की सी०बी०एस०ई० की परीक्षा 90% अंकों के साथ पास की थी। अपने पहले ही प्रयास में इन्होंने नीट-2020 की परीक्षा में 536वीं रैंक हासिल कर विद्यालय व अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है ।  बाल भारती परिवार ने अभिषेक की मेहनत तथा पढ़ाई के प्रति लगन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा जीवन में और आगे बढ़ने की कामना की। अभिषेक, नया टोला (नवगछिया) निवासी गोपाल चौरसिया व नीलम देवी का सुपुत्र […]

विक्रमशिला सेतु पर देर रात तक ट्रक खराब हो जाने के कारण लगा रहा सुबह तक जाम ||G S NEWS

DESK 04 B0

जाम को लेकर शहर में रहा अफरा-तफरी का माहौल भागलपुर, विक्रमशिला सेतु पर देर रात ट्रक खराब हो जाने के कारण देर रात से ही लगी जाम सुबह तक लगी रही। जाम के कारण हजारों गाड़ियां नवगछिया से लेकर बाईपास और जगदीशपुर तक घंटों जाम में खड़ी रही। वही यात्रियों को जाम से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही ट्रकों की लंबी कतार 10 किलोमीटर तक लग गई। जिसके बाद सुबह पुलिस के द्वारा खराब पड़ी ट्रकों को क्रेन के माध्यम से हटाया गया। जिसके बाद धीरे धीरे कर परिचालन शुरू किया गया है। विक्रमशिला सेतु जाम होने के कारण नवगछिया कहलगांव और दुमका की ओर से आने वाली गाड़ियां घंटों जाम में खड़ी रहे। DESK 04 B

राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश भागलपुर इकाई के सफाई कर्मियों द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर,राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश की ओर से आज नगर निगम कार्यालय भागलपुर के मुख्य गेट पर सभी सफाईकर्मी ने सफाई कर्मी के प्रति नगर निगम भागलपुर के उदासीन रवैया को देखते हुए जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश के कर्मचारियों ने कहा कि हमारी 12 सूत्री मांगों को मांनने में आनाकानी कर रही है, जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हमलोग विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे फिर भी हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तो आमरण अनशन पर हम सभी सफाई कर्मी बैठ जाएंगे। राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश भागलपुर इकाई के सभी सफाईकर्मी पूरे शहर में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए […]

विक्रमशीला में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर केंद्रीय टीम ने स्थल का किया निरीक्षण || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर स्थल निरीक्षण के लिए साउथ बिहार केन्द्रीय विश्विद्यालय गया के कुलपति प्रोफेसर के एम सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय टीम भागलपुर से 35 किलोमीटर दूर कहलगांव के विक्रमशिला के परशुराम चौक , एकडारा व मलकपुर मौजा पंचायत में चिन्हित स्थल का निरीक्षण करने पहुंची ।इसके साथ ही टीम ने विक्रमशीला विश्विद्यालय व बियाडा में घण्टों निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम ने चयनित स्थलों का भौगोलिक स्थिति और यातायात सुगमता को लेकर चयनित स्थल का अवलोकन किया । चयनित स्थल से गंगा की दूरी और उनके बहाव के बारे में भी स्थानीय लोगों से चर्चा की । गौरतलब हो कि जिला प्रशासन ने कहलगांव के विक्रमशिला विश्वविद्यालय के नाम से कहल गांव में विक्रमशिला केंद्रीय […]

गोपालपुर के तिरासी में स्थापित माघी दुर्गा प्रतिमा का शांतिपूर्ण विषर्जन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखण्ड के तिरासी गाँव में स्थित माघी दुर्गा प्रतिमा का शुक्रवार की संध्या स्थानीय गंगा घाट पर शांतिपूर्ण रूप से कर दिया गया । मौके श्री श्री108 माघी दुर्गा पूजा समिति ब्राह्णण टोला तिरासी के सदस्यों नें बताया कि मंदिर के संस्थापक स्वर्गी जीतन झा थे । यहां पूजा 2 फरवरी से कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ था व दशमी 11 फ़रवरी को आयोजित हुआ । वहीं प्रतिमा का विषर्जन भी 11 फरवरी शुक्रवार को किया गया । वहीं मौके पर आचार्य दुर्गेश कुमार झा उर्फ सिंटू, पंडित -मनोज झा, जटाशंकर झा ,समिति अध्यक्ष – राजीव कुमार झा उर्फ पिंटू , बुद्धिनाथ झा,राजू झा,दानी झा ,मंची झा,बरुन झा,मनोज झा,हैप्पी ,रोहित,राहुल,बाबुल,ओम,कुणाल,आशु,बिट्टू,जयंत,देशबंधु, मोनू,प्रिंस,माधव ,सतोष सहित सभी समस्त […]