Category Archives: भागलपुर

सीएस के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक सुधांशु तीन माह से अनुपस्थित ||GS NEWS

DESK 04 B0

सीएस के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक सुधांशु कुमार तीन माह से अनुपस्थित पाए गए, उस पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग पटना को लिखा गया। कायकल्प योजना को लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का जायजा सिविल सर्जन डॉ० उमेश शर्मा ने लिया। सिविल सर्जन ने बताया कि जो चिकित्सक समय पर अस्पताल नहीं आते हैं उस पर कार्रवाई की जायेगी। ड्युटी आवर छोड़कर अपना क्लिनिक चलाने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई की जायेगी। डॉ. सुधांशु कुमार पीछले तीन माह से अनुपस्थित हैं। पूछने पर अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इतना दिन अनुपस्थिति एक साथ नहीं चलेगी। चिकित्सक पर कार्रवाई के लिए पटना लिखा जायेगा। अस्पताल के प्रवेश द्वार के […]

रेलवे माल गोदाम पर मुर्दाघर बनाने को लेकर व्यवसायियों ने जताया विरोध ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया रेलवे द्वारा रेलवे माल गोदाम प्लेटफार्म नंबर 1 के अंतिम छोर पर वैशाली होटल की तरफ से एक नंबर प्लेटफार्म पर जाने के रास्ते में जो मुर्दाघर बनाया जा रहा है उससे रेलवे के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा खासकर जब रेलयात्री रात को इस होकर प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी पकड़ने जाते हैं तो उस समय काफी डर का सामना करना पड़ेगा बताते चलें कि इसी ओर से नया टोला के लोग भी अपने घर आना-जाना करते हैं तो इस रास्ते पर मुर्दाघर रहने से काफी परेशानी होगी नवगछिया के व्यवसायियों का कहना है कि इस जगह मुर्दाघर नहीं बनना चाहिए मुर्दाघर वैसे जगह पर बनाया जाए जहां लोगों का आवागमन ना हो जिससे लोगों […]

पीजी केमेस्ट्री के हेड पद को लेकर लिखा शिक्षकों ने राजभवन को पत्र|| GS NEWS

DESK 04 B0

,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी केमेस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष पद का भी मामला गरमाने लगा है . केमेस्ट्री विभाग के शिक्षक डॉ रवींद्र कुमार ने राजभवन , शिक्षा विभाग व प्रभारी कुलपति को पत्र लिख कर सीनियरटी की अनदेखी करने का आरोप लगाया है . उन्होंने राजभवन को पत्र लिख कर सीनियर होने का दावा किया है . उन्होंने पत्र में कहा कि सीनियर होने के बावजूद भी उन्हें विभाग का हेड नहीं बनाया गया है . राजभवन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है . उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोन्नति में फेर बदल किया गया है , ऐसे में सीनियर शिक्षक जूनियर बन गये और जो जूनियर शिक्षक थे वह सीनियर बन गये हैं । DESK […]

भागलपुर विक्रमशिला पुल जहान्वी चौक चेक पोस्ट पर शराब से भरा ट्रक पुलिस ने किया बरामद ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम जब से आए है तब से शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए विशेष जोर देते दिख रहे हैं, इसी बाबत आज भागलपुर विक्रमशिला पुल के सटे जहान्वी चौक पर शराब से भरा हुआ एक ट्रक बरामद किया गया,शराब तस्करी पर लगाम लगाने को लेकर भागलपुर प्रशासन काफी चुस्त व मुस्तैद है, बताते चलें कि भागलपुर विक्रमशिला पुल चेक पोस्ट पर शराब से भरा ट्रक को चालक काफी तेजी से भगाए जा रहा था, पुलिस ने ट्रक को रो कने का इशारा किया तो ड्राइवर ने गाड़ी और भी तेजी से भगाना शुरू कर दिया, पुलिस भी उस ट्रक का पीछा करते हुए विक्रमशिला पुल के पार चेक पोस्ट जहान्वी चौक पर उसे रोक […]

मां के जयकारों के बीच नम आंखों से दी गई मां सरस्वती की अंतिम विदाई||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के आसपास विभिन्न स्थानों एंव कोचिंग संस्थानों द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन विधि विधान के साथ किया गया।वहीं भक्तों ने मां सरस्वती के जयकारों के साथ स्थानीय तालाब में तो कहीं गंगा तट पर बनाए कृत्रिम तलाब में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया। बताते चलें कि शहरी एवं ग्रामीण मोहल्ले में स्थापित करीब सौ से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन करते हुए देखा गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को विदाई दी।इसको लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। DESK 04 B

हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित रतिकांत मण्डल के घर मे भीषण चोरी, बाइक व 7 लाख के गहने की चोरी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर स्थित रतिकांत मंडल के बन्द पड़े घर में भीषण चोरी हुई है। रतिकांत मंडल के मुताबिक वो लोग दिल्ली में रहते हैं। परसो रात में उनके यहाँ चोरी हुई कल उन्हें सूचना मिली तो आज दिल्ली से आए।चोरों ने घर मे लगी बाइक, 5 से 7 लाख तक के गहने, पीतल और ताम्बे के बर्तन नए कपड़े चोरी कर लेकर चले गए। एफआईआर कर रहे हैं। चोरों ने नल की पाइप के जरिये दीवाल पर चढ़ छत से घर मे घुसे उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं जिले में लगातार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। लेकिन लगातार हो […]

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,आज कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में देश की मशहूर गायिका,भारत रत्न सुर साम्राज्ञी व स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट मौन रखकर प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा देश की शान और संगीत जगत की शिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दु:खद है। सरस्वती मां की आवाज अपनी पुण्य काया को त्याग कर परमसत्ता के धाम चली गई। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति […]

5 दिन पहले बाइक सवार झपटमार ने बिस्किट व्यवसाई के कर्मी से बंदूक की नोक पर पैसे लूट लिए थे, पुलिस ने तीन झपटमार को किया गिरफ्तार||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,1 फरवरी को दिन के करीब 10:00 बजे अनुज यादव का पुत्र शेखर यादव मधुसुदनपुर करेला का निवासी द्वारा महादेव इंटरप्राइजेज के ऑफिस से एक लाख पेंतीश हजार रूपए लेकर साइकिल से खलीफाबाग चौक स्थित आईडीबीआई बैंक में जमा करने हेतु जाने के क्रम में चूनहरी टोला स्थित चोखानी मेहंदी वाली दुकान के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक काला रंग का पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति द्वारा इनके साइकिल में धक्का मार कर गिरा देने के बाद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर इस पर तान दिया था साथ ही इसके झोले में रखे रुपयों को लेकर भाग गया था, उसके बाद शेखर यादव कोतवाली में आवेदन […]

विश्व हिंदू परिषद भागलपुर शाखा ने की बैठक व प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, कई मुद्दों पर हुई चर्चा || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,आज आनन्दराम ढ़ानढ़ानिया सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा बैठक व प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आर एन सिंह, केंद्रीय महामंत्री मिलिंद पांडे, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विजय ,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर अशोक ने अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद के तहत भारत का विकास विषयों पर वार्ता रखी, प्रेसवार्ता में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ रविंद्र नारायण सिंह ने कहा कि छल, कपट, लोभ, लालच तथा जोर जबरदस्ती से हिंदुओं के धर्मांतरण का घोर विरोध करती है। इस प्रकार का धर्मांतरण गैर कानूनी एवं संविधान विरोधी है, मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि धर्मांतरण रोकने का केंद्रीय कानून बनाया जाए, संविधान सम्मत धर्मनिरपेक्षता के […]

अकबरनगर के शंकरचक मौजा में बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति को दिए गए जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा अवैध कब्जा।||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर, अकबरनगर थाना क्षेत्र के शंकरचक मौजा में बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के 9 व्यक्तियों को 1981 एवं 1982 ई. में कृषि करने हेतु जमीन जीवन यापन करने के लिए दिए गए थे। जिसमे छेदी दास, खक्को पासवान, मुकुल पासवान, उचित पासवान, पुणय पासवान, मोहन पासवान, नारायण दास, बैजू दास एवं महेंद्र पासवान मौजूद है लेकिन गांव के दबंगों द्वारा हथियार के बल पर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है । जिसमें कब्जा करने वाले लोग उदय प्रसाद सिंह,संजय सिंह , दिनेश यादव , लड्डू यादव, लक्ष्मण यादव , मुशहरु यादव , गोरेलाल मंडल , राजेश मंडल , पारो मंडल, बोगी मंडल , रामनिरंजन सिंह एवं बिट्टू सिंह यह सभी मिलकर हथियार के बल पर […]