Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, उप निर्वाचन आयुक्त ने दिए निर्देश || GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर के समीक्षा भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने की। बैठक में जिले में गणना प्रपत्र के संग्रहण और डिजिटल माध्यम पर अपलोडिंग की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप निर्वाचन आयुक्त का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उप निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति […]

Noimg

नाथनगर में सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, इलाके में मचा कोहराम ||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के नाथनगर रेलवे स्टेशन के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक सूरत से आ रही भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना नाथनगर समपार फाटक के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर हुई, जहाँ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। मृत युवक की पहचान खटीक टोला, नाथनगर निवासी गणेश प्रसाद खटीक के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन काफी तेज गति से आ रही थी और उसी दौरान छोटू कुमार ट्रैक पार करने लगा, लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसे संभलने का मौका नहीं मिल सका। परिणामस्वरूप घटनास्थल पर […]

Noimg

फायरिंग की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर स्थित शिव मंदिर के पास शनिवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सूचना मिलते ही रंगरा थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां से एक खोखा बरामद किया गया। जांच में पता चला कि इस घटना में रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी गुड्डू यादव, पिता कारेलाल यादव शामिल था। पुलिस ने उसे उसके घर से एक लोडेड देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और घटनास्थल से बरामद एक खोखा सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ रंगरा थाना कांड संख्या 149/25, धारा 25 (1-बी) ए/26/27 शस्त्र […]

Noimg

गुरु पूर्णिमा पर साईंनाथ दरबार में होगा भक्तिमय आयोजन || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: अनुमंडल क्षेत्र का सुप्रसिद्ध श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार, साईंनगर सहौरा में श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में 10 जुलाई 2025 (गुरुवार) को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत श्री साईं बाबा के गुरु चरण पादुका पूजन से होगी, जिसके उपरांत भक्ति सत्संग और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु साईं बाबा के भजनों का रसपान करेंगे। श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा, जिससे भक्तों को एक आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति होगी। संध्या बेला में महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात सैकड़ों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने प्रेस विज्ञप्ति […]

Noimg

श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में, 11 जुलाई से निकलने लगेंगे कांवरियों के जत्थे ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। अंग प्रदेश के श्रद्धालुओं का बहुप्रतीक्षित श्रावणी मेला अब आरंभ होने को है। 11 जुलाई से सुल्तानगंज से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होने लगेगा। इस पावन अवसर को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जाता है कि श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय महीना होता है और इस दौरान लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर लगभग 110 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर झारखंड स्थित देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक के कांवरिया पथ को सजाया और संवारा गया है। […]

Noimg

नारायणपुर में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 24 लोग घायल, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर के बलहा गांव में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। इस मारपीट में करीब 24 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक मस्जिद की छत पर चढ़कर भीड़ पर पत्थर फेंक रहा है, जबकि नीचे दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर रहे हैं। लगभग 30 मिनट तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। घटना के संबंध में बताया गया कि एक पक्ष ताजिया जुलूस निकाल रहा […]

Noimg

शराब के नशे की हालत में मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । शनिवार को डायल 112 को सूचना मिली कि रंगरा थानांतर्गत प्यारेलाल यादव टोला स्थित शंकर यादव के किराना दुकान पर 01 व्यक्ति नशे की हालत में हो हंगामा एवं मारपीट कर रहा है। उक्त सूचना पर डायल 112 टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला निवासी शंभु यादव पिता सुरेश यादव को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में शंकर यादव की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर रंगरा कांड संख्या 148/25, धारा 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम एवं 352/351 (2) (3)/74/303(2) बीएनएस दर्ज कर उक्त गिरफ्तार अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

Noimg

कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत, देर शाम तक नहीं मिला शव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल्की धोबिनिया कोसी घाट पर रविवार को स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नवगछिया नगर परिषद के वार्ड 13 धोबिनिया निवासी सौरभ कुमार, पिता स्वर्गीय दिलो यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सौरभ रविवार को कोसी नदी में स्नान करने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर खोजबीन शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आभास यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने घंटों तक प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शव […]

Noimg

चार दिन पूर्व लापता युवक का सड़ा-गला शव कोसी नदी से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो गांव के एक युवक का शव रविवार को सड़ी-गली अवस्था में कोसी नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान हरियो निवासी 26 वर्षीय टिंकू कुमार, पिता कैलाश साह के रूप में हुई है, जो गत 3 जुलाई की रात से लापता था। स्थानीय ग्रामीणों ने नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशुराउत पुल के समीप कोसी नदी में शव को देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता कैलाश साह ने बताया कि उनका पुत्र 3 जुलाई की रात से लापता […]