Category Archives: भागलपुर

चुनाव परिणाम: भागलपुर से कांग्रेस, नाथनगर से राजद व गोपालपुर से जदयू की जीत, कहलगांव, पीरपैंती व बिहपुर में खिला कमल ||GS NEWS

B BABUL0

भागलपुर जिले की सात सीटों पर एनडीए और महागठबंधन में सीधी टक्कर हुई। भागलपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी अजीत शर्मा ने भाजपा प्रत्‍याशी रोहित पांडेय को मामूली वोटरों के अंतर से हरा दिया। गोपालपुर विधानसभा से जदयू प्रत्‍याशी नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल चुनाव जीत गए हैं। जिले की सात सीटों की गिनती जब शुरु हुई तो महागठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। लेकिन समय के साथ सीन बदलता रहा। दस बजते ही सभी सीटों पर एनडीए ने बढ़त बना ली है। हालांकि जिले की चार सीटों पर लोजपा ने भी अपने उम्मीदवार को उतारा है लेकिन किसी प्रत्याशी को मतदाताओं को स्वीकार नहीं किया। हर सीट पर महागठबंधन और एनडीए की सीधी टक्कर बनी हुई है। […]

भागलपुर : मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की पुख्ता तैयारी, मतगणना केन्द्रों पर तीन श्रेणी में होगी सुरक्षा-व्यवस्था

B BABUL0

भागलपूर के सुल्तानगंज, नाथनगर, भागलपुर नगर, कहलगांव, पीरपैंती, गाेपालपुर और बिहपुर में हुए मतदान की आज यानी 10 नवंबर को मतगणना होना है। वहीं मतगणना के लिए भागलपुर में दो केन्द्र बनाए गए हैं। इससे पहले पॉलीटेक्निक कॉलेज में ही मतगणना का कार्य होता था लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर पॉलीटेक्निक कॉलेज में बिहपुर, गोपालपुर, नाथनगर और भागलपुर का मतगणना करवाया जाएगा। जबकि महिला आईटीआई कॉलेज में पीरपैंती, कहलगांव और सुलतानगंज विधानभा के सभी बूथों पर हुए मतदान का गिनती होना है। इसी कड़ी में दोनों मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल पर कल सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था तीन श्रेणी में होगी। केन्द्र पर अर्धसैनिक बलों के अलावा बीएमपी और जिला बल के […]

नवगछिया के गौरीशंकर फर्नीचर शो रूम में धनतेरस पर बम्पर धमाका – ख़रीददारी पर मिल रहा सोना और चाँदी का सिक्का // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया का सुप्रसिद्ध गौरीशंकर फर्नीचर में धनतेरस 2020 पर बम्पर धमाका ऑफ़र दिया जा रहा हैं । धनतेरस 2020 के अवसर पर 10 हज़ार की ख़रीददारी 5 ग्राम एवं 20 हज़ार की ख़रीददारी पर 10 ग्राम का चांदी सिक्का उपहार में दिया जा रहा हैं । वहीं विशेष ऑफर में 1,50,000/ या उससे अधिक की ख़रीददारी पर एक सोने का सिक्का उपहार में दिया जा रहा हैं । बताते चलें कि गौरीशंकर फर्नीचर नवगछिया में लगातार 6 वर्षों से फर्नीचर एवं फर्निशिंग के सामानों के साथ सेवा में हैं जहां त्रिवेणी अलमीरा, वैशाली अलमीरा, गोदरेज , शीशम सागवान पलंग, डेसिंग टेबल , डायनिंग सेट , सोफा सेट, ऑफिस फर्नीचर सहित फर्नीचर एवं फर्निशिंग के समान काफ़ी सस्ते मूल्य पर उपलब्ध […]

नवगछिया : शांतिपूर्ण माहौल में मनाए काली पूजा व दीपावली // GS NEWS

B BABUL0

काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर रविवार को नवगछिया टाउन थाना में शांतिसमिति की बैठक थानाध्यक्ष अमर विश्वास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दीपावली, काली पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इस पर चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि नवगछिया में छह स्थानों पर माँ काली की पूजा होती है। शहर के सत्संग भवन रोड वार्ड 17, पुरानी एनएसी रोड नोनीयापट्टी बम काली मंदिर, आनंद विवाह भवन के पीछे बूढ़ी काली मंदिर, स्टेशन रोड आरपीएफ थाना के बगल स्थित काली मंदिर, एनएच 31 पकरा मोड़ काली मंदिर एवं तेतरी खादी भंडार परिसर काली मंदिर में प्रतिमा स्थापित होती है. पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान पूजा स्थल पुलिस की व्यवस्था किए जाने […]

कहलगाँव : एनटीपीसी का ऐश डाइक टूटा, 500 बीघा खेत में लगी फसल डूबी, परियोजना की चार यूनिट बंद // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जांच के लिए उच्चस्तरीय तकनीकी समिति गठित भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट भागलपुर – एनटीपीसी कहलगांव के लैगून थ्री डी का बांध शनिवार सुबह करीब पांच बजे टूट गया, जिससे आसपास की सैकड़ों एकड़ जमीन में पानी फैल गया है. इससे खेतों में लगी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अनुमान है. लैगून थ्री ऐश डाइक के स्पिल वे के धसने और बांध टूटने से पानी ओवरफ्लो होकर लैगून में जमा हो गया. वहीं पानी ऐश डाइक के अलग बगल धनौरा पंचायत के चांय टोला, मजदाहा, कटोरिया, एकचारी, भोलसर व महेशामुंडा के खेतों में पानी फैल गया. सूचना मिलने पर एनटीपीसी परियोजना के कार्यकारी निदेशक चंदन चक्रवर्ती, जीएम एचआर जॉन मथाई, जीएम ओ एंड एम अरिंदम सिन्हा […]

नवगछिया : दीपावली काली पूजा एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न बनाने को लेकर एसडीओ ने की शांति समिति की बैठक // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के सभागार में शनिवार को एसडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौजूद थे. बैठक के दौरान दोनो पदाधिकारी ने मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से पूजा को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसडीओ ने कहा कि काली पूजा को लेकर सभी सीओ बीडीओ एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित होने वाले प्रतिमा एवं पूजा पंडाल मैं भ्रमण सिंह रहकर  विधि व्यवस्था बनाए रखेंगे. नवगछिया में मुख्य रूप से नारायणपुर नवटोलिया, बिहपुर बमकाली मंदिर, रंगरा भवानीपुर, खरीक के ध्रुवगंज सहित नवगछिया शहर में कई स्थानों पर […]

नवगछिया : याद किए गए मैथली के महाकवि विद्यापति // GS NEWS

B BABUL0

विद्यापति चेतना परिषद के तत्वावधान में तेतरी उत्तर पूरब टोला स्थित काली मंदिर परिसर में मैथली के महाकवि को याद करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक सह पेंशनर परमेश्वर झा एवं बुजुर्ग यदुवीर झा के संयुक्त सुप से किया।कार्यक्रम के अवसर पर मिथिलांचल वासियों द्वारा महाकवि विद्यापति के तस्वीर के सम्मुख पंचमुखी दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परमेश्वर झा ने महाकवि विद्यापति के साहित्य के योगदान पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि समस्तीपुर में जन्मे महाकवि विद्यापति जी भारतीय संस्कृति भक्ति परंपरा के प्रमुख स्तंभ में से एक थे. वह मैथिली के सर्वोपरि महाकवि के रूप में जाने जाते हैं. वे संस्कृत अवहट्ठ […]

नारायणपुर: नारायणपुर थाने में शांति समिति की बैठक // GS NEWS

B BABUL0

भवानीपुर थाना परिसर में शुक्रवार को काली पुजा को लेकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गई.बैठक के दौरान पुजा समिति नवटोलिया,बीरबन्ना,मधुरापुर के सदस्य एवं बैठक में बुद्धीजीवी वर्गो से अपील किया गया कि आपसी सोहार्द के बीच मेला को शांतिपूर्ण संपन्न किया जाएगा.सीओ अजय सरकार ने बताया कि प्रखंड के नवटोलिया,मधुरापुर बाजार,जहाज घाट ,बीरबन्ना एवं भ्रमरपुर में के मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर पुजा होना है नवटोलिया में बलि प्रथा के साथ मेला का आयोजन की मांग पुजा समिति द्वारा किया गया है.मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, उपप्रमुख अशोक यादव, एएसआई हसीन अहमद खान, मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मिश्रा,गोपाल साह,रमण सिंह, आशुतोष सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि रंधीर मंडल चिक्कू झा ,बालकृष्ण सहित पुजा समिति […]

गोपालपुर: दूसरे दिन भी दिन भर जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, एक भी शव बरामद नहीं // GS NEWS

B BABUL0

टीनटेंगा करारी गांव के दर्शनिया घाट पर गुरुवार को हुए नौका हादसे के बाद शक्रवार को भी रेस्क्यू अभियान दिन भर जारी रहा लेकिन देर शाम आपरेशन समाप्त होने तक एक भी शव गंगा से नहीं निकला गया था. दिन भर लापता लोगों के परिजन गंगा घाट पर बैठ कर शव मिलने का इंतजार कर रहे थे. शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे ऑपरेशन समाप्त हुआ तो मायूस परिजन अपने अपने घर की ओर रवाना हो गए. इधर गोपालपुर पीएचसी में भर्ती सभी 18 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. पीएचसी प्रभारी डॉ सुधांशु ने कहा कि सभी लोगों की हालत सामान्य है. सीओ व थानाध्यक्ष सुबह से ही अपनी निगरानी में करवा से रेसक्यू गोपालपुर के अंचलाधिकारी […]

नौका हादसा: गंगा की उठती गिरती लहरें हर पल उगल रही थी एक दर्दनाक कहानी

B BABUL0

ऋषव मिश्रा “कृष्णा” नवगछिया – नौका हादसे के दूसरे दिन भी दर्शनिया घाट पर शुक्रवार को दिन भर लोगों की आवाजाही जारी रही. दर्शनियां घाट पर अमूमन इतनी भीड़ तब दिखती है जब माघी पूर्णिमा का मेला होता है या फिर गंगा घाट पर कोई धार्मिक आयोजन. एक तरफ लोगों की नजरें गंगा की उठती गिरती लहरों पर टिकी थी तो दूसरी तरफ गंगा की लहरें हर पल एक दर्दनाक कहानी उगल रही थी. कभी पॉलिथीन में बंद सत्तू की पोटली लहरों के बीच बहे जा रहा था तो कभी तो कभी लोगों ने रोटियों को लहरों के बीच बहते देखा. गंगा की लहरें एक के बाद एक कहानी कह रही थी और लोग आह भरते हुए भगवान को कोस […]