June 29, 2025
भागलपुर के तमौनी गांव में प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला, बजरंगबली की पिंडी तोड़ी, तनाव का माहौल ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के तमौनी गांव में अराजक तत्वों द्वारा प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला किए जाने की घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात अज्ञात लोगों ने बजरंगबली की पिंडी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा, पूजा स्थल पर लगे तुलसी के पौधों को भी उखाड़ कर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में पुलिस बल कैंप कर रहा है और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। हालांकि ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से तत्काल नई पिंडी की स्थापना कर दी, लेकिन घटना के बाद […]