Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर: गंगा नदी में डुबे छात्र शुभम का 36 घंटे बाद मिला शव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार के स्वर्ण व्ववसायी अनिल पोद्दार के पुत्र इंटर कक्षा के छात्र शुभम कुमार उर्फ गोलू का सोमवार की अहले सुबह नवटोलिया काली मंदिर के समीप सीढ़ीघाट के पास स्नान करने के दौरान डुबने से मौत हो गई है स्थानीय भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार,नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार सीओ अजय सरकार ने कैंप कर एनडीआरएफ की टीम एवं मछुआरे व गोताखोर की मदद से लगातार शव ढुंढने का प्रयास जारी रखा.दुसरे दिन मंगलवार को 36घंटे बाद घटनास्थल से कुछ ही दुरी पर झाड़ी में डुबे छात्र का शव मिला.शव मिलने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं मधुरापुर के व्यवसाई का लगातार आना जाना लगा रहा था.मौके पर मुखिया प्रतिनिधि […]

मृतक राहुल के पिता प्रमोद मंडल ने नवगछिया पुलिस पर जताया भरोसा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रतिनिधि गोपालपुर – रविवार को प्रेम संग में अभिया गाँव में बीएसएफ की पत्नी शिल्पी कुमारी व सिपाही पुत्र राहुल की हत्या के मामले में मृतक राहुल के पिता प्रमोद मंडल ने बताया कि मुझे नवगछिया पुलिस पर पूरा भरोसा है. आखिर किस परिस्थिति में इस तरह की घटना हुई . यदि राहुल ने ही पहले शिल्पी की हत्या कर अपनी हत्या गोली मार कर किया तो गोली चलने की आवाज शिल्पी के घर वालों को नहीं सुनाई पडी. सुसाइट नोट में मेरे पुत्र का हस्ताक्षर भी नहीं है.उन्होंने पूरे घटना की वैज्ञानिक जाँच कर दूध का दूध पानी का पानी करने की माँग की. इधर मृतका के ससुर अभिमन्यू भारती ने कहा कि जिस तरीके से मेरे घर में […]

भागलपुर: कोरोना के डर के बीच परीक्षा हुई शुरू, शारीरिक दूरी का हुआ पालन

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: कोरोना को लेकर ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम (जेईई) की परीक्षा पर संशय की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच संक्रमण के भय के बीच मंगलवार को इसकी परीक्षा भागलपुर के बियाडा स्थित आइओन डिजीटल में शुरू हो गई। सुबह करीब छह बजे ही प्रथम पाली में परीक्षा देने वाले छात्रों व अभिभावकों का आना शुरू हो गया था। प्रवेश पत्र में अंकित समय से दो घंटे छात्रों का प्रवेश केंद्र पर होना था। मुख्य द्वार से करीब दौ सौ मीटर पहले ही अभिभावकों के प्रवेश का बैन कर दिया गया था। वाहनों का भी प्रवेश केंद्र के आसपास रोक दिया गया था। तीन चरण में सुरक्षा घेरे से गुजरे छात्र छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले तीन चरणों के […]

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 1928 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 138265 GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1928 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 138265 हो गई है. बिहार में फिलहाल 17998 कोरोना के एक्टिव मरीज है. मंगलवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1928 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 138265 हो गया है. बीते दिन सोमवार को जारी नियमित […]

पटना: बीएमपी कैंपस में कांस्टेबल महिला और पुरूष ने खुद को गोली मारी, अफरातफरी मची GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पटना के बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) कैंप में एक महिला और एक पुरूष कांस्टेबल ने खुद को गोली ली। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से कैंपस में अफरातफरी मच गई है।  जानकारी के मुताबिक गोली मारने की यह घटना पटना स्थित बीएमपी वन के कैंपस में मंगलवार की सुबह हुई है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। एफएसएल टीम को भी घटना की सूचना दी गई है।  खबर लिखे जाने तक महिला और पुरूष कांस्टेबल ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच […]

RJD के टिकट पर दानापुर से लड़ेगी चुनाव तेज प्रताप की साली करिश्मा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र व विधायक तेजप्रताप यादव की साली करिश्मा राय दानपुर से चुनाव लड़ेगी। लालू परिवार और समधी चंद्रिका राय के कुनबे के बीच तल्खी किसी से छिपी नहीं है। चंद्रिका राय राजद छोड़कर अब जदयू में शामिल हो चुके हैं। परसा विधानसभा सीट पर चंद्रिका को मात देने के लिए तेजस्वी यादव ने उनकी ही भतीजी करिश्मा राय को राजद में शामिल कराया था। करिश्मा पहले परसा को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ रही थी, लेकिन अचानक से वह दानापुर में सक्रिय हो गई है। दो दिनों से जनसंपर्क अभियान चला रही है। करिश्मा ने कहा कि पार्टी का जहां से आदेश होगा, वहीं से वह लड़ेगी। कौन हैं करिश्‍मा बिहार विधानसभा […]

पार्टी के सीएम फेस के साथ पप्पू यादव चुनाव लड़ेंगे, दिए संकेत वह कौन होगा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्‍पू यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्‍होंने कहा है कि उनकी पार्टी मुख्‍यमंत्री चेहरा के साथ चुनाव लड़ेगी। यह चेहरा वे खुद होगे या कोई और इस ओर भी उन्‍होंने स्‍पष्‍ट इशारा कर दिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव मैदान में जाएगी। पार्टी 15 से 20 सितंबर के बीच अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर देगी। उनकी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा या दलित वर्ग से होगा। जबकि, उपमुख्यमंत्री का चेहरा अल्पसंख्यक वर्ग से होगा। पप्‍पू यादव ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना […]