Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागवत कथा को लेकर महादेव तालाब से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ शहर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर भागलपुर के महादेव तालाब, कुतुबगंज से शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं अपने माथे पर कलश लेकर शामिल हुईं। डीजे पर बज रही भक्तिमय धुनों और जयघोष के बीच महिलाएं झूमती-नाचती रहीं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के माहौल में सराबोर हो गया। कलश शोभा यात्रा महादेव तालाब से प्रारंभ होकर बरारी गंगा घाट पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश में गंगाजल भरा गया। इसके पश्चात शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः महादेव तालाब परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया, वहीं स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर […]

Noimg

प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में किया गया। यह प्रतियोगिता 08 फरवरी 2026 को संपन्न हुई, जिसमें भागलपुर और बांका जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन डीएसपी रक्षित, भागलपुर मिथिलेश कुमार जायसवाल, जिला दिव्यांग संघ के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद एवं जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर जिला दिव्यांग संघ बांका के सचिव, जिला एथलेटिक संघ के सचिव मोहम्मद नसर आलम, जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव नीरज राय, जिला योगासन संघ […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर लंबा जाम: छात्रों की प्रवेश परीक्षा प्रभावित, अभिभावकों में आक्रोश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर से नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु और आसपास के सड़कों पर शनिवार को भीषण जाम के कारण आम लोगों के साथ-साथ छात्रों की मुश्किलें बढ़ गईं। सूत्रों के अनुसार, नगरपाड़ा चौक पर सुबह लगभग पांच बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे के कारण नवगछिया जीरो माइल से लेकर नारायणपुर तक लंबा जाम लग गया। रात से शुरू हुआ जाम सुबह तक जारी रहा और प्रशासन की ओर से लगभग 11 बजे जाम हटाया गया। लेकिन तब तक हालात काफी बेकाबू हो चुके थे। इसी दौरान नारायणपुर प्रखंड के नगरपाड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा की शुरुआत सुबह 11:30 बजे निर्धारित थी। जाम में […]

Noimg

एक शिक्षण संस्थान स्थित हॉस्टल में 12वीं के छात्र ने दे दी जान, मचा हड़कंप. || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नबाब कॉलेनी स्थित टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 12वीं (कोमर्स ) कक्षा के एक छात्र ने जीवन लीला समाप्त कर ली । घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों में दहशत का माहौल बन गया । मृतक छात्र की पहचान सन्हौला थाना क्षेत्र के मधुवनपुर गाँव के निवासी अवदेश उर्फ़ पप्पू के 20 वर्षीय पुत्र आदित्य के रूप मे हुई है,जो भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में अपने छोटे भाई के साथ रहता था बताया जा रहा है कि घटना के समय छोटा भाई नीचे खेलने चला गया था, इसी दौरान छात्र ने कमरे के अंदर जाकर […]

Noimg

सुल्तानगंज में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय माधव साह पर कथित रूप से हमला किया गया। घायल माधव साह ने बताया कि घटना 2 फरवरी की रात लगभग 10 बजे हुई। वे अपने बथान की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि स्थानीय व्यक्ति प्रेमजीत मंडल उर्फ नेपाली मंडल उनकी निजी जमीन पर सड़क बना रहा है। विरोध करने पर प्रेमजीत मंडल और पहले से मौजूद 10-15 अज्ञात लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें माधव साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को गांव के एक व्यक्ति ने देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सुल्तानगंज ले गए, लेकिन […]

Noimg

मायागंज में नाले से नवजात का शव बरामद, इलाके में सनसनी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र स्थित मायागंज में महर्षि मेंही आश्रम के मुख्य गेट के सामने नाले से एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाले में पड़े शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर आसपास के लोगों में भारी आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बता रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के अस्पतालों, नर्सिंग होम तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात […]

Noimg

भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 फरवरी को सेंडिस कंपाउंड में || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के निर्देश के आलोक में भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सेंडिस कंपाउंड में 8 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। जिला स्तरीय दिव्यांग चयन प्रतियोगिता के उपरांत चयनकर्ताओं द्वारा भागलपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करने हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक दृष्टिबाधित वर्ग में राजा कुमार, रौशन कुमार और गोविंद कुमार, बालक मंदबुद्धि वर्ग में अंशु गुप्ता, स्नेह और ओम राज, बालक शारीरिक दिव्यांग वर्ग में मोहम्मद सर्जन, राजू कुमार चौधरी, फंटूश कुमार और ब्रजेश कुमार, बालक मूकबधिर वर्ग में अनीश भारती, आर्यन राज, आदर्श कुमार और अमित कुमार, जबकि बालिका शारीरिक दिव्यांग […]

Noimg

राष्ट्रीय बालिका दिवस– 2026 के अवसर पर सेंडिस कंपाउंड में हुआ मिनी मैराथन प्रतियोगिता|| GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस– 2026 के अवसर पर 7 फरवरी को प्रस्तावित गतिविधियों के अंतर्गत भागलपुर जिला के सेंडिस कंपाउंड में शनिवार को मिनी मैराथन/वॉकथान प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में आगमन के अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत बाल विकास निगम भागलपुर की टीम द्वारा किया गया, जिसमें बालिकाओं के अधिकार, समानता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् अनुपमा कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस भागलपुर द्वारा जिलाधिकारी भागलपुर नवल किशोर चौधरी को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही उप विकास आयुक्त, भागलपुर प्रदीप सिंह का […]

Noimg

फ़ाइलेरिया मुक्त भागलपुर बनाना है हमारी प्राथमिकता: सिविल सर्जन || GS NEWS

Chanchal Jha0

11 फरवरी को मनाया जाएगा एमडीए मेगा अभियान, कैंप लगाकर कराया जाएगा दवा सेवन, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय उद्घाटन जिले में 10 फरवरी से लगभग 34, 81,000 लाभार्थियों को खिलाई जायेंगी फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं भागलपुर । फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए जिला भर में 10 फरवरी, 2026 से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के सफल किर्यान्वयन के लिए 07 फरवरी को सीफार के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मॉडल हॉस्पिटल भागलपुर के सभागार में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मीडिया उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने बताया कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया […]

Noimg

भागलपुर में फ़रोग-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरे का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

जिलाधिकारी ने उर्दू संरक्षण पर रखे महत्वपूर्ण विचार भागलपुर। बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय (मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग) और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज टाउन हॉल, भागलपुर में एक दिवसीय “फ़रोग-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरा” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की द्वितीय राजकीय भाषा उर्दू के प्रचार-प्रसार, संरक्षण और नई पीढ़ी को भाषा से जोड़ने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एस.एम. परवेज आलम, अपर सचिव-सह-निदेशक, उर्दू निदेशालय, बिहार सरकार उपस्थित रहे। आयोजन में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, उर्दू प्रेमियों, छात्र-छात्राओं तथा शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ. नवल […]