Category Archives: भागलपुर

Noimg

गृह जिला में पदस्थापन व ग्रेड पे वृद्धि की मांग को लेकर भागलपुर में राजस्व कर्मचारियों का धरना ||GS NEWS

DESK20260

भागलपुर में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया। धरना दे रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि राज्य के सभी राजस्व कर्मचारियों को शीघ्र उनके गृह जिला में पदस्थापित किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से दूर-दराज के जिलों में तैनाती के कारण उन्हें पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को भी जोरदार तरीके से उठाया। उनका कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र 1900 रुपये का ग्रेड पे दिया जा रहा है, जो […]

Noimg

पीरपैंती थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, बाखरपुर थाना को मिलेगा अपना भवन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पीरपैंती थाना का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना के मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, ड्यूटी रजिस्टर, प्राथमिकी रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी और नियमित गश्ती को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसएसपी ने थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासन व्यवस्था को […]

Noimg

नाथनगर में गैस सिलेंडर में आग, छात्र की बहादुरी से टला बड़ा हादसा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमेरीपुर बैरिया गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अमित मंडल का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, वहीं पड़ोसी कांतलाल मंडल का घर भी आग की चपेट में आ गया। पीड़िता संजू देवी ने बताया कि नया गैस सिलेंडर उसी दिन भरवाया गया था। खाना बनाते समय अचानक गैस लीकेज हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि समय रहते घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने की घटना में कांतलाल मंडल के घर में रखे लगभग पांच लाख […]

Noimg

बबरगंज थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के बबरगंज थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा मोहद्दीनगर दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर कुतुबगंज होते हुए शिव मंदिर परिसर पहुंची। कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं, जो अपने माथे पर कलश लेकर भक्ति भाव में सराबोर नजर आईं। डीजे पर बज रही भक्तिमय धुनों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूब गया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र […]

Noimg

बरारी थाना परिसर में सिटी एसपी का निरीक्षण, जनसंवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के बरारी थाना परिसर में सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ ही थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था, आपसी विवाद, यातायात समस्या सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार ने सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा पुलिस और नागरिकों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत […]

Noimg

श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा को लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर आगामी 15 फरवरी से सुल्तानगंज प्रखंड के रघुचक अन्हार में आयोजित होने वाले श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा को लेकर रामेश्वर सेवा समिति द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चंडीगढ़ से पधारे राम कथा वाचक कुंदन जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम से पूर्व कुंदन जी महाराज द्वारा मंगल पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को लेकर कटहरा पंचायत अंतर्गत कटहरा, मोथाबाड़ी, कुमारपुर, पनसाल्ला, आजाद नगर सहित आसपास के गांवों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रामेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, नंदन कुमार सिंह, मुन्ना कुमार […]

Noimg

हादसे ने छीना एक पैर, पर प्रेम नहीं—शिव मंदिर में रची गई सच्चे इश्क़ की मिसाल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्रेम न तो परिस्थितियों से हारता है और न ही किसी हादसे से कमजोर पड़ता है। भागलपुर जिले के सुरखीकल मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर उस समय सच्चे प्रेम का साक्षी बना, जब एक दिव्यांग युवक और उसकी जीवनसंगिनी ने समाज की तमाम बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए विवाह किया। सुरखीकल निवासी पंकज और गोलाघाट की रहने वाली आरती का प्रेम बचपन से ही चला आ रहा था। समय के साथ दोनों का रिश्ता और भी प्रगाढ़ होता गया। इसी दौरान एक सड़क दुर्घटना ने पंकज के जीवन को झकझोर कर रख दिया, जिसमें उन्होंने अपना एक पैर गंवा दिया। इस हादसे के बाद […]

Noimg

भागलपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत भागलपुर में सैंडिस कंपाउंड में बुधवार को जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता राजस्व दिनेश राम, वरीय उपसमाहर्ता अंकिता कुमारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अगम श्रीवास्तव, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन एवं जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन अवसर पर दिव्यांगजन के जिला संघ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार यादव, जिला एथलेटिक संघ के सचिव मोहम्मद नसर आलम, जिला भारोलन संघ के सचिव नीरज राय, जिला रग्बी संघ के सचिव कुमार गौरव, कुणाल कुमार, जिला योगासंग के सचिव एस.पी. कुमार, […]

Noimg

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में कुलपति के निजी सहायक संतोष कुमार का सेवा निवृत्ति समारोह || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में कुलपति के निजी सहायक संतोष कुमार के सेवा निवृत्त होने के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में वर्तमान रजिस्ट्रार डॉ. रामाशीष पूर्वे, पूर्व रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद, पलामू (झारखंड) स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय झा, झारखंड सरकार की संयुक्त सचिव रंजिता रंजन, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, बी.एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार, टीएनबी कॉलेज के शिक्षकगण, विश्वविद्यालय के कर्मचारी, सेवा निवृत्त कई गणमान्य प्रोफेसर, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री मंत मुखोपाध्याय द्वारा किया गया। वहीं शोधार्थी आयुष भारती, हरेराम, […]

Noimg

मजदूर संगठनों का संयुक्त कन्वेंशन, चार श्रम संहिता कानूनों के विरोध में 12 फरवरी को आम हड़ताल का आह्वान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम संहिता (लेबर कोड) कानूनों के विरोध में देश के दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल को सफल बनाने और मजदूरों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को भागलपुर के भीखनपुर स्थित एटक कार्यालय में विभिन्न मजदूर संगठनों का संयुक्त कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन की संयुक्त अध्यक्षता ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष एस.के. शर्मा, सीटू के जिला सचिव दशरथ प्रसाद, इंटक के जिला अध्यक्ष ई. रवि कुमार, सेवा की जिला अध्यक्ष उजरा बानो, एआईयूटीयूसी के जिला संयोजक दीपक कुमार तथा एटक के जिला उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने की। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए मजदूर […]