Category Archives: भागलपुर

Noimg

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भागलपुर में कैंडल मार्च, युवाओं का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन  || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भागलपुर शहर में लगातार आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शहर की डिफेंस एकेडमी से जुड़े युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखते हुए बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कैंडल मार्च की शुरुआत घंटाघर चौक से हुई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। मार्च के दौरान युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ नारे लगाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इस गंभीर मानवीय मुद्दे की ओर आकृष्ट करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि […]

Noimg

कड़ाके की ठंड में भगवान के लिए भी विशेष व्यवस्था, भागलपुर के मंदिरों में पहनाए गए गर्म वस्त्र || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: भागलपुर और आसपास के जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में भारी गिरावट के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग अलाव, रजाई और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। इस भीषण ठंड में केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं की भी विशेष रूप से सेवा और देखभाल की जा रही है। शहर के एसएसपी कार्यालय के समीप स्थित राम–सीता एवं शिव–पार्वती मंदिर में आस्था और परंपरा से जुड़ा एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां के पुजारी पंडित शंभू झा प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना और भोग अर्पण करने के उपरांत भगवान को ऊनी और गर्म वस्त्र पहनाते हैं, ताकि उन्हें […]

Noimg

लगातार बढ़ती ठंड से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में विशेष व्यवस्था || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: भागलपुर और आसपास के जिलों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले तीन दिनों से भागलपुर में कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है, जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सदर अस्पताल, भागलपुर में ठंड से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए आठ बेड का एक आरक्षित वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में रूम हीटर, पर्याप्त कंबल और आवश्यक दवाइयों की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों को ठंड से राहत मिल सके। अस्पताल […]

Noimg

सिल्क सिटी शीतलहर की चपेट में, घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार पर लगाया ब्रेक || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: पूरे बिहार के साथ-साथ भागलपुर में भी कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। बीते चार दिनों से सिल्क सिटी शीतलहर की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार की सुबह शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। ठंड के साथ घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। रोजमर्रा के कार्यों के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहनों की गति काफी धीमी हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। […]

Noimg

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,बंशीपुर पंचायत स्थित शिव मंदिर के समीप बिहार सरकार की भूमि से हटाया गया अतिक्रम, दर्जनों कच्चे और पक्के मकान किए गए ध्वस || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर (कहलगांव): बंशीपुर पंचायत स्थित शिव मंदिर के समीप बिहार सरकार की भूमि पर निर्मित दर्जनों कच्चे और पक्के मकानों को अंचलाधिकारी (सीओ) सुप्रिया के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।प्रशासन द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करनी पड़ी।मौके पर दंडाधिकारी नितीश शर्मा सहित जिला एवं स्थानीय पुलिस बल के […]

Noimg

भू-विवाद और जन शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में भूमि संबंधी विवाद, मद्यनिषेध, जन शिकायत, खनन और अभियोजन से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निपटान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने भागलपुर के सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी और अपर समाहर्ताओं को भूमि से जुड़े लंबित विवादों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मद्यनिषेध से जुड़े लंबित मामलों को दो सप्ताह के भीतर निपटाने के भी आदेश दिए। बैठक में जिला खनिज विकास पदाधिकारी ने खनन विभाग द्वारा अब तक की गई वसूली और अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इसके अलावा जन शिकायतों और अभियोजन के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई और इन […]

Noimg

गुआरिडीह पुरातात्विक स्थल से प्राप्त अमूल्य धरोहरें भागलपुर संग्रहालय में सुरक्षित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन के प्रयास से पुरातात्विक महत्व की कई अमूल्य वस्तुओं को भागलपुर संग्रहालय में सुरक्षित किया गया है। ये सामग्रियाँ कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार द्वारा संरक्षित घोषित क्षेत्रों में से एक बिहपुर प्रखंड अंतर्गत गुआरिडीह पुरातात्विक स्थल से प्राप्त हुई थीं, जिन्हें जयरामपुर निवासी अविनास चौधरी द्वारा कई वर्षों से अपने मुर्गी फार्म में संग्रहित कर रखा गया था। प्राप्त पुरातात्विक सामग्रियों में अधिकांश टेराकोटा की वस्तुएँ शामिल हैं। इनमें पत्थर के जाँता का एक भाग, सिलबट्टा और लोढ़ी, नाद, मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े, रेड-ब्लैक वेयर, तांबे के तीन पंच मार्क सिक्के, जानवरों की हड्डियाँ, कंचे, मिट्टी के खिलौने, कच्ची मिट्टी के चूल्हे का हिस्सा तथा पॉलिश्ड ब्लैक वेयर के […]

Noimg

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, भागलपुर आने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का असर अब रेल परिचालन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। उत्तर भारत सहित अन्य राज्यों से भागलपुर आने वाली अधिकांश ट्रेनें भारी विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दिल्ली, गुजरात और मुंबई से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें 5 से 6 घंटे की देरी से भागलपुर पहुंच रही हैं। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित कर दी गई है, जिससे समय पर परिचालन प्रभावित हुआ है। दिल्ली से आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, भटिंडा–बालूघाट फरक्का एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से भागलपुर स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनें लेट होने […]

Noimg

बोगस क्लेम से बचाव के लिए आयकर विभाग की कार्यशाला, करदाताओं और कर पेशेवरों को किया गया जागरूक || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर ज़ोन के करदाताओं एवं कर पेशेवरों को बोगस क्लेम से बचाने और कर कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयकर विभाग द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भागलपुर, बांका, पूर्णिया एवं कटिहार जिलों सहित भागलपुर ज़ोन के प्रमुख करदाता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर पेशेवर, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा डीडीओ उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार एवं झारखंड के प्रधान आयकर आयुक्त श्री तुषार धवल सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा जा रहा है कि कुछ करदाता अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के बोगस क्लेम कर रहे हैं, जिससे देश को भारी राजस्व हानि हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयकर […]