Category Archives: भागलपुर

Noimg

स्मार्ट सिटी की स्मार्ट ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से लैस, हर कार्रवाई और बातचीत होगी रिकॉर्ड || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, अनुशासित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से लैस होकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। मंगलवार से इस नई व्यवस्था को विधिवत लागू कर दिया गया है। इस व्यवस्था के तहत ट्रैफिक पुलिस और आम नागरिकों के बीच होने वाली हर बातचीत, कार्रवाई और व्यवहार कैमरे में रिकॉर्ड होगा। इसका उद्देश्य न केवल यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है, बल्कि किसी भी विवाद, शिकायत या आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति में पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध कराना भी है। बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से रिकॉर्ड की गई फुटेज भविष्य में जांच और कानूनी […]

Noimg

छह साल की कैद, टूटा परिवार और अंत में सच की जीत, पोक्सो मामले में दो दोषियों को हाई कोर्ट से बाइज्जत बरी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के दो परिवारों के लिए बीते छह वर्ष किसी सजा से कम नहीं रहे। हर सुबह एक उम्मीद के साथ शुरू होती थी और हर रात उसी सवाल पर खत्म होती थी कि क्या कभी सच सामने आएगा। पोक्सो जैसे गंभीर आरोपों में उम्रकैद की सजा काट रहे ननकु मंडल और बंटी कुमार यादव के लिए आखिरकार वह दिन 9 दिसंबर को आया, जब पटना हाई कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति सौरवेंद्र पाण्डेय की खंडपीठ ने सिविल कोर्ट, भागलपुर के फैसले को पलटते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभियोजन पक्ष अपने आरोपों को सिद्ध करने में पूरी तरह विफल रहा है। अदालत ने उम्रकैद की सजा को रद्द करते हुए […]

Noimg

बिना गियर साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचे रितेश, ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सुरक्षित वापसी को लेकर परिजन चिंतित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी रितेश कुमार साह ने बिना गियर वाली सामान्य साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर एक असाधारण और प्रेरणादायी उपलब्धि हासिल की है। 41 दिनों की कठिन, जोखिम भरी और संघर्षपूर्ण यात्रा के बाद 3 दिसंबर को उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। हालांकि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के बाद अब उनके सुरक्षित घर लौटने को लेकर परिजन गंभीर चिंता में हैं। रितेश कुमार साह, कहलगांव के पैठनपुरा वार्ड संख्या 1 निवासी गोपी साह के 25 वर्षीय पुत्र हैं। सीमित संसाधनों और न्यूनतम सुविधाओं के साथ निकली इस यात्रा में उन्हें भीषण ठंड, ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी, पथरीले रास्तों और लगातार शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। यात्रा के दौरान […]

Noimg

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग, केंद्रीय मंत्री से मिले विधायक ई. शैलेंद्र || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेंद्र ने दिल्ली में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), हथकरघा तथा पावरलूम क्लस्टरों को सुदृढ़ करने और नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। विधायक ई. शैलेंद्र ने मंत्री को अवगत कराया कि बिहपुर क्षेत्र में परंपरागत उद्योगों के साथ-साथ एमएसएमई क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने मांग की कि पशुपालन सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए तथा टीकों, दवाओं और निदान सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पशुपालन, चारा विकास एवं पशुधन बीमा योजनाओं का विस्तार करने की […]

Noimg

रक्साडीह बस स्टैंड का किया गया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और यातायात व्यवस्था पर दिया गया जोर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी, भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर शुभांक मिश्रा द्वारा रक्साडीह बस स्टैंड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बस स्टैंड परिसर में संचालित गतिविधियों की गहन समीक्षा करना, यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना तथा प्रस्तावित बस स्टैंड स्थानांतरण की प्रगति की अद्यतन स्थिति का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बढ़ते यातायात दबाव तथा यात्रियों को हो रही असुविधाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि रक्साडीह बस स्टैंड को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यात्रियों के अनुकूल बनाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए […]

Noimg

पटना में 27 से साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रीलंका, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश सहित मेजबान भारत की पुरुष और महिला टीमें भाग लेंगी। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव से प्राप्त निर्देशों के आलोक में यह जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक सह समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने बताया कि चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियां बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर […]

Noimg

भागलपुर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के दैनिक कर्मियों पर रोज़गार का संकट || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से रोज़गार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो निजी कंपनियों के बीच हुए बदलाव का सीधा असर 61 दैनिक वेतनभोगी कर्मियों पर पड़ा है। ये सभी कर्मी पिछले तीन महीनों से अंतरा कंपनी के माध्यम से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डाटा ऑपरेटर, ड्रेसर और ट्रॉली मैन के रूप में कार्यरत थे। बीते दिनों अस्पताल प्रशासन ने अंतरा कंपनी से कार्य वापस लेकर अंग विकास परिषद नामक निजी कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंप दी। नई कंपनी के कार्यभार संभालते ही इन 61 कर्मियों को काम से हटा दिया गया, जिससे एक साथ 61 परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कर्मियों का कहना है कि कुछ दिन पहले […]

Noimg

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के ठिकानों पर SVU की एक साथ छापेमारी, दरभंगा-पटना-भागलपुर में हड़कंप || GS NEWS

Chanchal Jha0

पटना/भागलपुर/दरभंगा। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी विभाग (SVU) ने भवन निर्माण विभाग के निदेशक (गुणवत्ता) गजाधर मंडल के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। गजाधर मंडल फिलहाल दरभंगा में पदस्थापित हैं। SVU द्वारा दर्ज FIR संख्या 27/2025 के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें उन पर आय से अधिक 2 करोड़ 82 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार, टीम ने दरभंगा, पटना और भागलपुर में स्थित उनके कार्यालय और आवासीय परिसरों पर दबिश दी। छापेमारी का उद्देश्य आय, निवेश, चल-अचल संपत्ति और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की जांच करना है। मौके पर फाइलों, वित्तीय कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जाँच की जा […]

Noimg

भागलपुर में एलपीजी आधारित शवदाह गृह स्थापना की पहल, प्रशासन ने प्रक्रिया तेज की || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। ईशा फाउंडेशन, कोयम्बटूर की ओर से राज्य के छह शहरों—पटना, गया, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय—में गैस (एलपीजी) आधारित शवदाह गृह की स्थापना एवं संचालन के प्रस्ताव को लेकर जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इस क्रम में भागलपुर समाहरणालय की राजस्व शाखा ने संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर उपयुक्त भूमि का प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। समाहरणालय से जारी पत्र के अनुसार, ईशा फाउंडेशन प्रत्येक शहर में एक-एक एकड़ भूमि को 1 रुपये की टोकन राशि पर 33 वर्षों की अवधि के लिए लीज पर लेने की सैद्धांतिक स्वीकृति चाहता है। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) के पत्रांक-7739 दिनांक 18 नवंबर 2025 और समाहरणालय के […]

Noimg

पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर डीडीसी प्रदीप सिंह के द्वारा मंगलवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत नवजात शिशुओं को खुराक पिलाकर सदर अस्पताल भागलपुर में की गई। इस अवसर पर उन्होंने भागलपुर वासियों से अपील की है कि 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले पोलियो उन्मूलन अभियान में जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा अवश्य पिलाई जाए। इन चार्ज सिविल सर्जन डॉक्टर पंकज मानस्वी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा एवं बी टीम का कार्य 22 दिसंबर को होगा, जिसमें 5 दिनों तक चलने वाले अभियान से वंचित बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी l जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने […]