December 4, 2025
23बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर का 10 दिवसीय ओटीसी कैंप बरौनी में शुरू, 500 कैडेट ले रहे प्रशिक्षण ||GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर : 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ओटीसी (ओरिएंटेशन ट्रेनिंग कैंप) का शुभारंभ बरौनी, बिहार में हो गया है। यह विशेष कैंप 2 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न बटालियनों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्रभाग के कुल 500 कैडेट भाग ले रहे हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश मोहन ने उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता विकसित करने वाला संगठन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक दायित्व और सेवा भावना को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं, जो उनके व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैंप के […]