Category Archives: bihar bhagalpur

Noimg

BHAGALPUR : सबौर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम में लिया भाग, करियर व कौशल विकास पर मिला मार्गदर्शन || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर : सबौर महाविद्यालय, सबौर के छात्र-छात्राओं ने भागलपुर जिला प्रशासन एवं चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना द्वारा आयोजित बिहार के युवाओं के लिए विशेष करियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 800 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, भागलपुर थे। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी किसलय कुशवाहा, चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी कुमोद कुमार, सुंदरवती महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निशा झा, मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय झा, टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो तथा सबौर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नाज परवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। […]

BHAGALPUR : राणा प्रताप सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, पथ निर्माण विभाग में सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर : पथ निर्माण विभाग, भागलपुर में कार्यरत रोकड़पाल राणा प्रताप सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान सह विदाई दी गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल और योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, प्राक्कलन पदाधिकारी अक्षय कुमार, सहायक अभियंता संजय सिंह, राजीव कुमार राघव, हीरालाल सिंह, श्रीमती सुरुचि सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कनीय अभियंता चंदन कुमार, शोएब अंसारी, मनोज कुमार, राजकुमार मांझी, रविन्द्र कुमार रमण, प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, वरीय लिपिक घनश्याम राय, दुष्यंत सिंह, मिथलेश कुमार, फारूक, संतोष चौधरी, मुकेश सिन्हा, सुमित कुमार सहित कई कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार सिन्हा ने किया। […]

BHAGALPUR : सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या पर नवगछिया नगर परिषद में शोक सभा, सुरक्षा की मांग || GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया : नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या की खबर से नगर परिषद नवगछिया परिवार मर्माहत है। इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए नगर परिषद नवगछिया कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अपने सभी कार्यालय कर्मियों के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में नगर प्रबंधक विनय कुमार, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी सौरभ कुमार, प्रधान सहायक आलोक कुमार गुप्ता, सहायक लिपिक संतोष कुमार, प्रीतम कुमार, संजय झा, अमित कुमार, राशि कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर […]

BHAGALPUR : अग्रीस्टेक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भागलपुर को सम्मान, किसानों को योजनाओं से जोड़ने की सराहना || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर : किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ने के लिए भागलपुर जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। गुरुवार को पटना में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भागलपुर जिले को अग्रीस्टेक पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। जिले ने किसानों के पंजीकरण और उनके डेटा के डिजिटलीकरण में उल्लेखनीय कार्य करते हुए राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई है। उल्लेखनीय है कि अग्रीस्टेक (agristack.gov.in) भारत सरकार के कृषि विभाग का एक महत्वपूर्ण पोर्टल है, जिसके माध्यम से किसानों का पंजीकरण कर उनके […]

BHAGALPUR : सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से एक ही परिवार के चार सदस्य हज यात्रा के लिए रवाना || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से एक ही परिवार के चार सदस्य हज यात्रा के लिए रवाना हुए। तारापुर गाजीपुर निवासी मो. रशिद, मो. तनवीर, नाजिया बीबी और अंजुम आरा ने पवित्र यात्रा के लिए रेल मार्ग से प्रस्थान किया। रवाना होने से पहले सभी यात्रियों ने बताया कि वे जीवन में सुख-शांति और देश में अमन-चैन की दुआ करने के उद्देश्य से हज यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण बना रहा, जहां परिजन और शुभचिंतक उन्हें विदा करने पहुंचे। इस मौके पर जदयू नेता नोमान अंसारी भी सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि हज इस्लाम […]

BHAGALPUR : भागलपुर में रंगदारी कांड का खुलासा: कुख्यात टिब्बा मंडल व सहयोगी गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर जिले में रंगदारी मांगने के एक चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घोघा थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी चंद्रभानू उर्फ टिब्बा मंडल तथा उसके सहयोगी अकबाली यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग स्थानों से की गई। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिक अभियुक्त अकबाली यादव (पिता–गोरेलाल यादव) को एकचारी दियरा क्षेत्र के उसयारी बासा से गिरफ्तार किया। अकबाली की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मोहनपुर ख्वासपुर एकचारी दियरा स्थित जटाधारी बाबा मंदिर के समीप से कुख्यात टिब्बा मंडल को भी धर दबोचा। इस संबंध में कहलगांव एसडीपीओ-2 पंकज कुमार ने प्रेस वार्ता में […]

BHAGALPUR : दोगच्छी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर में पीछे से घुसी दो बाइक, तीन युवक गंभीर || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित दोगच्छी में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने आगे चल रहे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार युवक एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान दोगच्छी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों की पहचान त्रिपुरारी कुमार, हरियो (अकबरनगर निवासी, स्वर्गीय […]

BHAGALPUR : अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर आरटी फॉर्म डांस स्टूडियो में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर स्थित आरटी फॉर्म डांस स्टूडियो में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध कथक नृत्य गुरु निभाष मोदी, स्टूडियो की संचालिका अन्वेशा चटर्जी, प्रशिक्षक अमर एवं अंजलि सहित दर्जनों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा स्टूडियो परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया, जहां बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात केक काटकर इस विशेष दिन का उत्सव मनाया गया और उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। इस मौके पर कथक गुरु निभाष मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस […]

BHAGALPUR : भागलपुर में ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम का आयोजन 30 अप्रैल को, युवाओं को मिलेगा करियर व कौशल विकास का मार्गदर्शन || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर ।चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना (सीआईएमपी) द्वारा बिहार के युवाओं के लिए करियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ का आयोजन किया जा रहा है। भागलपुर जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 30 अप्रैल 2026 को टाउन हॉल, भागलपुर में संपन्न होगा। इससे पूर्व इसका सफल आयोजन आरा में किया जा चुका है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक करियर अवसरों, कौशल विकास और उभरती तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए इसमें विशेष मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में एआई आधारित कार्यशालाएं, करियर काउंसलिंग सत्र, कौशल मानचित्रण गतिविधियां तथा प्रमाण पत्र वितरण जैसे महत्वपूर्ण आयोजन शामिल रहेंगे। उत्कृष्ट […]

BHAGALPUR : ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के तिलकामांझी स्थित लॉ कॉलेज के समीप शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान सरधो, भागलपुर निवासी रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रितेश कुमार सिंह स्वयं इलाज के लिए डॉक्टर अभिषेक कुमार के क्लीनिक पहुंचे थे और उनकी हालत गंभीर नहीं थी। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किए जाने के बाद मरीज की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुबह अस्पताल प्रशासन मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात करने लगा। इसी दौरान डॉक्टर मौके से चले गए। […]