5
(1)



भागलपुर : सबौर महाविद्यालय, सबौर के छात्र-छात्राओं ने भागलपुर जिला प्रशासन एवं चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना द्वारा आयोजित बिहार के युवाओं के लिए विशेष करियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 800 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, भागलपुर थे। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी किसलय कुशवाहा, चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी कुमोद कुमार, सुंदरवती महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निशा झा, मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय झा, टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो तथा सबौर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नाज परवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


कार्यक्रम में सबौर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के दल का नेतृत्व महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. मयंक वत्स ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वर्तमान समय के अनुरूप करियर चयन, कौशल विकास तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे उन्हें काफी लाभ मिला।

चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी कुमोद कुमार, प्रोफेसर विभाष कुमार, प्रोफेसर राजश्री पिल्लई एवं प्रोफेसर प्रिया नाथ ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। विशेष रूप से प्रो. राजश्री पिल्लई एवं प्रो. प्रिया नाथ द्वारा एआई विषय पर लिए गए सत्र को छात्रों ने काफी सराहा।

कार्यक्रम में मारवाड़ी महाविद्यालय के डॉ. राजेश नंदन ने एनसीसी कैडेट्स का नेतृत्व किया, जबकि तेज नारायण बनेली महाविद्यालय के छात्रों का नेतृत्व डॉ. अंशुमन सुमन, डॉ. अखिलेश कुमार एवं डॉ. निधि वर्मा ने किया। वहीं मारवाड़ी महाविद्यालय से डॉ. ए.के. दत्ता, डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. तरुण कुमार भी छात्रों के दल के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और इसे अपने करियर के लिए उपयोगी बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: