May 24, 2022
एक कट्टा और तीन कारतूस के साथ एक युवक को सीआईटी वन की टीम ने धर दबोचा // GS NEWS
DESK 04 Bनिभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के मनाली रोड स्थित व्यवहार न्यायालय गेट के पास सीआईटी वन के गस्ती के दौरान बरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला मेजर यादव को गिरफ्तार किया गया है। जब सीआईटी वन की गश्ती टीम गस्ती पर थी तो उसे देख कर मेजर यादव भागने का प्रयास करने लगा तभी सीआईटी वन की टीम को कुछ शंका हुआ और उसे खदेड़ कर पकड़ा गया, मेजर यादव के पास से एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद हुआ ।उसे सीआईटी वन की गस्ती टीम ने तिलकामांझी थानाध्यक्ष को सौंप दिया। बताते चलें कि बरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला मेजर यादव का अपराधिक इतिहास भी रहा है, कई केस में वह जेल भी जा चुका है। DESK 04 B