Category Archives: अपराध

नारायणपुर : लोन दिलाने के नाम पर पांच महिला से 21 हजार रूपये की ठगी // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर पोखरी टोला में बुधवार को लोन दिलाने के नाम पर पांच महिला से 21 हजार रूपये की ठगी किया। रीता देवी से 10 हजार, मीना देवी से छह हजार, सुमित्रा देवी से दो हजार, उबा देवी से तीन हजार, करुणा देवी से सात सौ रूपये की ठगी कर लिया। दो युवक ने पहले तो महिला से आधार कार्ड लिया। उसके बाद अंगूठा का निशान लिया गया।जब महिला के खाता से रुपया निकलने लगा तो बैंक अपडेट कराने के लिए पहुंची तो वहां से पता चला कि रुपया निकल गया। दोनों युवक भी बिना लोन की राशि दिए वहां से फरार हो चुका था। सभी महिला ने इस बात की जानकारी भवानीपुर ओपी पहुंच कर दी। DESK […]

तेतरी जिरोमाइल में फाइनेंस के नाम पर ट्रक चालक से रूपये की वसूली करते दो आरोपित को हिरासत में लिया // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जिरोमाइल में फाइनेंस के नाम पर ट्रक चालक से रूपये की वसूली करते दो आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपित नवगछिया थाना के तेतरी निवासी नीतीश कुमार, घनश्याम कुमार हैं। ट्रक चालक मोतिहारी जिला के सुभोली थाना के मानसिंघा निवासी शेख मिराजुल के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। चालक ने बताया कि दोनो आरोपित फाइनेंस के नाम पर रूपये की मांग कर रहे थे। इसी दौरान नवगछिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गए। दोनो आरोपित को हिरासत में लेकर थाना आए। प्राथमिकी दर्ज के पश्चात दोनो आरोपित को पुलिस ने थाना से ही जमानत दे दिया। DESK 04 B