Category Archives: अपराध

नारायणपुर : भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर महिला के घर से एक देशी रायफल किया बरामद ||GS NEWS

DESK 04 B0

मंगलवार की रात्रि पहाड़पुर गांव से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर निभा देवी के घर से एक देशी रायफल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस जब गहराई से जांच करने लगी तो मामला खुला। निभा देवी पुलिस को बताती है कि रायफल रायपुर निवासी पप्पू शर्मा ने उसके घर में जबरदस्ती रखा था। पुलिस ने जब पूछा कि पप्पू शर्मा से आपका क्या रिश्ता है तो निभा देवी कहती है कि नंदोषी का भाई है। नंदोषी के भाई का पहाड़पुर गांव में आना जाना भी होता था।अब जब निभा भी फंसने लगी तो पुलिस के सामने अपने आप को बचाने के लिए सूचक बन गई। भवानीपुर पुलिस ने सूचक निभा देवी के बयान पर पप्पू शर्मा के विरुद्ध […]

एक तरफ जहां तमंचे पे डिस्को, वहीं दूसरी ओर वीडियो बनाने को लेकर हुई झड़प // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, आजकल हर शादी में तमंचा लहराना आम बात हो गई है उसी बाबत भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज चमरटोली की घटना है। बीते रात शादी समारोह में डांस करने के क्रम में हथियार निकाल कर डांस कर रहे युवक का वीडियो बना रहे युवक को वीडियो बनाने से मना कर रहा था। वीडियो बनाने के बाद युवक को सुबह घर में घुसकर हथियार से मारपीट और परिजन को भी मार कर घायल कर दिया। जब परिजन मोजाहिदपुर थाना अपनी शिकायत को लेकर थाना अध्यक्ष के पास गए तो उन्होंने केस नहीं लेंगे यह कह कर भगा दिया उसके बाद परिजन वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के पास गुहार लगाने पहुंच गया। एसएसपी बाबूराम के संज्ञान लेने […]

भागलपुर बबरगंज थाना अंतर्गत मोहद्दीनगर में पीएचसी की दीवार पर बम फोड़ने के मामले में दो युवक को किया गिरफ्तार // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर ।भागलपुर, के बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कल शाम एक युवक बम फेक कर भाग गया था। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला। जिसमें एक युवक अस्पताल के दीवार पर बम फेक कर भागते हुए देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बम फेंकने वाले युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की है। उसकी पहचान विवेकानंद यादव के रूप में हुई है। पहले गिरफ्तार युवक के पूछताछ पर सघन छापामारी के दौरान दूसरे व्यक्ति को भी रात में गिरफ्तार किया गया । वही युवक से बम फेंकने के कारण के बारे में पुलिस सघन पूछताछ कर रही है।G S DESK 04 B

रंगरा सीएचसी में चिकित्सक की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के रंगरा सीएचसी में चिकित्सक की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत हो गई। इस संबंध में रंगरा ओपी क्षेत्र के कुमदपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि पत्नी शिल्पी कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर 28 अप्रैल की रात में रंगरा सीएचसी में भर्ती करवाया गया था। सीएचसी में दो दिन रखने के बाद भी डिलवरी नहीं हुआ। सीएचसी में बीना परिजनों को बताए छोटी आपरेशन कर दिया। इसके पश्चात भी बच्चे की डिलवरी नहीं हो पाया। सीएचसी से भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चा व उसकी मां को जान का खतरा देख कर निजी क्लिनिक में भर्ती करवा कर बच्चे की डिलवरी हुआ। बच्चा को एक घंटा शीशा में रखने के पश्चात रेफर कर दिया। भागलपुर में […]

नवगछिया : महिला नें दहेज नहीं देने पर जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना के राजेंद्र कॉलोनी निवासी दीपक कुमार साह की पत्नी सुमन कुमारी ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाई हैं। पीड़िता का कहना हैं कि एक लाख रूपये नकद व मोटरसाइकिल मांग रहे हैं। दहेज नहीं देने पर शरीर पर किरासन तेल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित के द्वारा दिए आवेदन के अनुसार 15 मार्च को मेरी शादी सैदपुर के दुर्गा मंदिर में दीपक साह के साथ हुई थी। शादी के पश्चात पति के साथ दिल्ली चली गई थी। वहां से वापस आई तो ससुराल वलो दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक लाख रूपये व मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। दहेज नहीं देने […]

सीतामढ़ी में पूर्व सरपंच के घर लाखों की डकैती:विरोध करने पर बेटी को मारकर किया गंभीर रूप से जख्मी, 3.2 लाख रुपए की लूट ली संपत्ति ||GS NEWS

DESK 04 B0

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत भासेपुर गांव में पूर्व सरपंच जय प्रकाश सिंह उर्फ राकेश सिंह के घर डकैती हुई। डकैतों ने घर में घुसकर पूर्व सरपंच के यहां से करीब 3.20 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। इसमें 3 लाख के सोना चांदी की जेवरात समेत अन्य सामान तथा 20 हजार नकद लूट लिए। पुलिस को कोई सूचना न पहुंच जाए इसलिए दो मोबाइल फोन भी लूट ले गए। घटना रविवार की देर रात ढाई बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार सभी डकैत नकाबपोश थे। उनके हाथ में तरह-तरह के हथियार भी थे। सभी स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे। इससे स्पष्ट है कि घटना को अंजाम देने वाले डकैत आसपास के ही थे। इस […]