0
(0)

@ शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश; कैडेट्स से किया संवाद।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (WITI), बरारी में 47 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रविवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय पहुंचीं। उन्होंने शिविर में प्रशिक्षण ले रहीं करीब 500 बालिका कैडेट्स को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

डीएम ने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व बताते हुए जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है। कैडेट्स को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह राणा ने शिविर की गतिविधियों और प्रशिक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कर्नल राणा ने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राजीव रंजन सहित एनसीसी के सैन्य अधिकारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित इस शिविर में बालिका कैडेट्स को नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: