April 11, 2022
ढोलबज्जा में, जमीन पर चढ़ाई करने से रोका तो पिता-पुत्र का खंती से फोडा सर, मायागंज रेफर. // GS NEWS
DESK 04 Bढोलबज्जा: शनिवार की दोपहर ढोलबज्जा मोबाइल टावर के समीप, जमीन पर चढ़ाई कर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हो गई. मारपीट ढोलबज्जा निवासी अजय चौरसिया व पूर्णियां जिले के रूपौली प्रखंड अंतर्गत विजय लालगंज निवासी कमलजीत यादव के बीच होने की बात बताई जा रही है. जिसमें अजय चौरसिया व उसके पुत्र अमरजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. अजय चौरसिया के पुत्र ज्ञानदीप ने बताया कि- जमीन मेरे पिता जी की है. जिस पर चार पुस्तों से हम लोगों का कब्जा भी है. कुल 16 एकड़ जमीन में से कुछ जमीन की खतियान मेरे दयाद राजकपूर चौरसिया व साहु परबत्ता के एक व्यक्ति ने गलत तरीके से कहीं से अपने नाम […]