Category Archives: अपराध

बम धमाके में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ मकान जिसे एटीएस और एसआईटी की टीम ने सील किया था, सील बंद मकान को खुलवाया भारत सरकार के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर,नियम और कानून को ठेंगा दिखाती यह तश्वीर भागलपुर की है । जहां बम धमाके में 15 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के 9 दिन बाद भागलपुर निवासी और भागलपुर विधानसभा का लगातार छह बार प्रतिनिधित्व करने वाले वर्तमान में केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे घटनास्थल पर पहुंचे, और बम धमाके के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके मकान जिसे एटीएस और एसआईटी की टीम के द्वारा सील कर दिया गया था । सील बंद मकान का ताला खुलवा कर केंद्रीय राज्यमंत्री मकान के अंदर अपने समर्थकों के साथ प्रवेश कर गए । इस दौरान मंत्री जी ने पूरे जर्जर हो चुके क्षतिग्रस्त मकान का काफी देर तक निरीक्षण […]

बम धमाके में अपने परिजनों और आशियाना गवा चुके लोगों का सब्र उस समय टूटा जब भारत सरकार के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मृतक व घायलों के परिजन से मिलने पहुंचे //GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,अब तक भागलपुर बम धमाके में अपने परिजनों और आशियाना गंवा चुके लोगों के सब्र का बांध उस समय टूट पड़ा जब उनको सांत्वना देने भागलपुर से 6 बार विधायक रह चुके वर्तमान में केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्वनी चौबे परिजनों से मिलने घटनास्थल पर पहुंचे । अब तक किसी भी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिलने से नाराज आक्रोशित परिजनों ने मंत्री का घेराव भी किया । और जल्द से जल्द सहायता और आशियाना देने की मांग की । इस दौरान मंत्री से बात करते हुए मृतक गणेश सिंह की बेटी पिंकी गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। बाद में मंत्री जी जल्द से जल्द सरकारी सहायता मुहैया कराए जाने की बात करते हुए , […]

नवगछिया के प्रोफेसर कालोनी में लाखों रूपये की जेवरात पर चोर ने किया हाथ साफ || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कालोनी में लाखों रूपये की जेवरात पर चोर ने हाथ साफ किया। इस संबंध में प्रोफेसर कॉलोनी के जयदेव भगत ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं। बताया गया कि सात मार्च सपरिवार जमालपुर अपने संबंधी के घर गया हुआ था। 10 मार्च को सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि रात्रि में आपके घर चोरी हुई हैं। सूचना पर घर पहुंचा तो देखा कि दोनो रूम के दरवाजा का ताला टूटा हुआ हैं। समान इधर उधर बिखरा पड़ा हैं। एक जोड़ी कान की बाली, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी का पायल, नकद 20 हजार गायब थे। Barun Kumar Babul

भरत यादव हत्या मामले में पुलिस ने सगे भाई घुघली यादव को दबोचा // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना के धोबिनिया में भरत यादव के गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने सगे भाई घुघली यादव को गिरफ्तार कर लिया हैं। बेशकिमती जमीन पर कब्जे को लेकर मधेपुरा जिला के चौसा निवासी भरत यादव की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या दिया था। हत्या की प्राथमिकी मृतक के बहनोई नवगछिया थाना के धोबिनिया निवासी गोसाई यादव के बयान पर नवगछिया थाना में दर्ज की गई। जिसमें संजय यादव, मंजय यादव, राहुल यादव, गुगली यादव, सीरोमनी देवी, बादल यादव को नामजद आराेपित बनाया हैं।षडयंत्र पूर्वक एक मत होकर भरत यादव के हिस्से की जमीन हड़पने के लिए गोली मार कर हत्या का आरोप लगाया हैं। DESK 04 B

अधिक दाम पर युरिया बेचने के आरोप में रंगरा के खाद दुकानदार पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज //GS NEWS

DESK 04 B0

अधिक दाम पर युरिया बेचने के आरोप में रंगरा के खाद दुकानदार पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया गया कि दुकान में युरिया खाद 350 रूपया बोरा बेचा जा रहा था। गोपालपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि जिला पदाधिकारी कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर रंगरा प्रखंड के जयसवाल ट्रेडर्स के संचालक मनोज कुमार जयसवाल की दुकान रंगरा गांव में जाकर जांच किया। जांच में आरोप सही पाए गए। दुाकनदार के विरूद्ध मु. मिस्टर आलम के द्वारा दिए जिला कृषि पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था कि युरिया व अन्य खाद निर्धारित कीमत से अधिक कीमत वसूल करने का आरोप लगाया था। आवेदन के आलोक में जांच करने का निर्देश गोपालपुर प्रखंड कृषि […]

बम धमाके में मरे महेंद्र मंडल के बेटे नवीन के निशानदेही पर एसएसपी ने की छापेमारी, भारी मात्रा में हुआ अवैध वारूद बरामद // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर, काजबलीचक में हुए बम ब्लास्ट के बाद लगातार जिला प्रशासन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, दरअसल काजबलीचक में बम ब्लास्ट के आरोपी नवीन मंडल से कड़ी पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं , जिसको लेकर जिला प्रशासन लगातार छापामारी कर रही है l पुलिस के पूछताछ में नवीन ने अवैध बारूद के सप्लायर मे आशीष गुप्ता का भी नाम कबूला हैl मामले को लेकर एसएसपी बाबूराम ने स्थानीय थाना के सहयोग से बाल्टी कारखाना के रहने वाले आशीष के घर छापेमारी कर बारूद बरामद किया है lएसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नवीन मंडल से पूछताछ में नवीन ने बताया कि आशीष गुप्ता नामक व्यक्ति बारूद का […]

मायागंज में इलाज करा रहे नवीन की हालत बिगड़ी, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया पटना पीएमसीएच // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर बम धमाका मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए घटना का नामजद आरोपी मोहम्मद आजाद ने धमाके को लेकर कई खुलासा पुलिस के सामने किए । आजाद के निशानदेही पर विस्फोटक सप्लाई करने वाले हुसैनाबाद निवासी आशीष को देर रात पुलिस ने लिया हिरासत में । कई बिंदुओं पर हो रही है पूछताछ । वहीं काजबलीचक धमाके में गंभीर रूप से जख्मी पुलिस अभिरक्षा में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज करा रहे नवीन की हालत बिगड़ी , बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया । 3 मार्च की देर रात भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र में हुए बम विस्फोट में अब तक 15 लोगों की जानें जा चुकी है जबकि कई लोग जख्मी […]

बम धमाका मामले में रिमांड पर गए नामजद आरोपी मो. आजाद ने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर lभागलपुर बम धमाका मामले में 3 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में लिए गए नामजद आरोपी मोहम्मद आजाद ने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं । भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम ने बताया कि धमाके के मास्टरमाइंड आजाद से लगातार पूछताछ जारी है और पूछताछ के दौरान उसने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी है। और लगातार पुलिस उससे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है । वही पुलिस कप्तान ने बम हादसे में अपनी पत्नी और बेटी को गवांने वाले पटाखा कारोबारी लीलावती के दामाद संतोष कहीं हमराज खुले हैं पटाखा कारोबारी मृतका लीलावती के दामाद संतोष को एसआईटी की टीम के द्वारा पटाखा के अवैध कारोबार और बम धमाके के पीछे हाथ […]

काजवलीचक धमाका: लीलावती के दामाद संतोष कुमार को पुलिस ने लिया हिरासत में || GS NEWS

DESK 04 B0

पुलिस ने नूरपूर स्थित करेला गांव से संतोष को उठाया, पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई भागलपुर काजवलीचक में हुए बम विस्फोट की घटना में संतोष की पत्नी और दो साल के बेटे की हुई थी मौत रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक इलाके में हुए बम धमाके की घटना में मधुसूदनपुर पुलिस ने मंगलवार को नूरपूर पंचायत के करेला गांव निवासी संतोष कुमार को हिरासत मे लिया है। जानकारी के मुताबिक मधुसूदनपुर पुलिस संतोष को अपने साथ तातारपुर थाने पूछताछ के लिए ले गयी है। गौर होकि बीते चार मार्च को काजवलीचक में हुए बम विस्फोट कांड में 15 लोगों की मौत हुई थी। जिसमे हिरासत में लिए गए संतोष कुमार की पत्नी आरती कुमारी, […]