Category Archives: अपराध

भागलपुर बम कांड के मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद ने कोर्ट में किया सरेंडर हाथ पर हाथ धरे रह गई पुलिस || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूरl एक तरफ भागलपुर पुलिस और एसआईटी की टीम काजबली चक में हुए धमाके के नामजद आरोपी मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी । वहीं दूसरी ओर आजाद ने आज भागलपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे 7 आर.के. रैना के कोर्ट में पुलिसिया व्यवस्था को धता बताते हुए सरेंडर कर दिया । जहां से आजाद को पुलिस अभिरक्षा में भागलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया । इस पूरे मामले पर भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम ने बताया कि पुलिसिया दबाव के कारण मोहम्मद आजाद ने कोर्ट में सरेंडर किया है । पुलिस द्वारा उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है । जो भी भागलपुर में हुए बम विस्फोट कांड […]

शिवनारायणपुर एसबीआई मिनी ब्रांच से करीब 400 लोगों के करोड़ों रुपए के गबन का मामला पहुंचा जिलाधिकारी के पास || GS NEWS

DESK 04 B0

जिलाधिकारी के नहीं रहने पर डीडीसी ने कही जल्द कार्रवाई होने की बात रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,शिवनारायणपुर एसबीआई मिनी ब्रांच में करीब 400 लोगों के साथ करोड़ों रुपए के घोटाला का मामला सामने आ रहा है lआज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कार्यालय करीब 400 महिला पुरुष पीरपैंती के सिरमतपुर, गोपाली चौक पंचायत मॉल टोला के करीब 7 गांव के लोग पहुंचेl जिलाधिकारी के नहीं मिलने पर उन्होंने डीडीसी प्रतिभा रानी से मिलकर अपनी बातें सुनाइएl वहां के मुखिया सुरक्षा देवी के पति सूकेस यादव ने बताया कि आसपास के 7 गांव के करीब 400 लोगों का बैंक एजेंट द्वारा पैसा गवन करने का मामला सामने आ रहा है lजिसमें ग्रामीणों ने सुनील यादव, रोहन शाह, गौतम मंडल, संजय […]

भागलपुर में हुए धमाके के बाद मलबे में पिता का चप्पल व कपड़ा ढूंढने पहुंची बेटी || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर भागलपुर के काजवालीचक में हुए धमाके के बाद एक बार फिर दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल धमाके में जो 15 मौतें हुई उनमें से एक थे गणेश सिंह। आज गणेश सिंह की छोटी बेटी रजनी मलबे से अपने पिता के सामानों को ढूंढने आयी। मलबे से वो पिता के चप्पल, चश्मा को निकाल दहाड़ मारकर रोने लगी। रजनी ने बताया कि वो दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती थी। एक साल से पापा से मिल नहीं पाई थी न चेहरा देख सकी थी। घटना के बाद एक सहेली ने फोन कर जानकारी दी। पता चला पापा नहीं रहे। पापा ने कहा था होली में आ जाओ फिर चली जाना। घटना के दिन उससे पहले मेरी […]

भागलपुर बम विस्फोट के 3 दिन बाद उद्योग मंत्री पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे, दी सांत्वना, कहा जल्द मिलेगी मदद || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर में बम विस्फोट के तीन दिन बाद भागलपुर के पूर्व सांसद और उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन पीड़ित परिजनों से मिलने भागलपुर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दीl उद्याेग मंत्री शाहनवाज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सख्त से सजा और पीड़ित परिजनों को मदद का आश्वासन दियाl वहीं दूसरी ओर इस बम ब्लास्ट में घायल हुए मायागंज में इलाजरत लोगों से भी मिले उन्हें भी जल्द ठीक होने की कामना करते हुए जल्द से जल्द सरकारी सहायता पहुंचाने की बात करते दिखेl उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने प्रेसवार्ता में मीडिया से बात करते हुए कहां थी यह घटना बहुत ही निंदनीय है, ऐसा नहीं होना चाहिएl जिस घटना में 15 लोगों […]

भागलपुर बम ब्लास्ट में पीड़ित परिवार को उप महापौर ने कराया भोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर के तातारपुर स्थित काजवलीचक में हुए धमाके में बम बनाने वाली लीलावती देवी के बेकसूर पड़ोसी मनोज साह ने अपने भाई भतीजा के साथ अपना घर खो दिया है। मनोज साह के घर का लगभग हिस्सा जमींदोज हो चुका है। इससे परिवार के दर्जन भर लोग पड़ोस के मकान में शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन ने न तो उनके रहने और न खाने पीने की व्यवस्था की। छोटा बच्चा समेत पूरा परिवार भूखा था। उन लोगों के भूखे रहने की सूचना पर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने आज के भोजन की व्यवस्था की साथ ही राजेश वर्मा ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के लिए कोई व्यवस्था नहीं करती है तब […]

बम ब्लास्ट में आहत हुए परिजनों ने घर तोड़ने पर लगाई पाबंदी, अपनी मांगों को ले बैठे धरना || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर lभागलपुर तातारपुर के काजबलीचक वार्ड नंबर 19 में बम ब्लास्ट में आहत हुए परिवार के कई लोगों की मृत्यु हो गई, कई लोग इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती है परंतु इस पर प्रशासन कुछ भी ध्यान नहीं दे रही lन तो उनके परिजन के पास सर छुपाने के लिए आशियाना है lना ही खाने के लिए अनाज lउस पर से जो क्षतिग्रस्त मकान है उसे भी तोड़ने की कवायद शुरू हो गई है l ज्यों ही एसडीपीओ अंचलाधिकारी और प्रशासन मकान तोड़ने वाली टीम के साथ वहां पहुंचीl परिजनों का गुस्सा फूटा और वह मकान तोड़ने पर रोक लगाते दिखेl वहीं मकान तोड़ने से पहले मुआवजे की मांग करते दिखे l उन्होंने प्रशासन से कहा […]

अपराध की साजिश रच रहा था शातिर सीताराम, कट्टा व गोली के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा से जुटे अपराधियों में एक को पुलिस ने रविवार देर शाम छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया हैl गिरफ्तार अपराधी सीताराम सिंह इसी गांव का रहने वाला हैl इसके पास से पुलिस ने कट्टा और 9 गोली बरामद किए हैंl एसडीपीओ दिलीप कुमार ने खरीक थाना में प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि चोरहर गांव में कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं इसके बाद एक पुलिस टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया गयाl खरिक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरहर गांव पहुंचे और चारों ओर से घेराबंदी कर ली lपुलिस को देखकर […]

भागलपुर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, घायल आयशा मंसूर की हुए मौत || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूरl भागलपुर विस्फोट में 14 लोगों की मौत के बाद शनिवार की देर शाम सिलीगुड़ी में आयशा मंसूर की मौत हो गई है| इस सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि भागलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाजरत आयशा मंसूर को उनके परिजन आज ही बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले गए थे| लेकिन सिलीगुड़ी में शाम 4:00 बजे उनका इलाज शुरू हुआ था और 5:00 बजे के करीब उनकी मौत हो गई| परिजनों की मानें तो रविवार को दोपहर में एक बजे के करीब सिलीगुड़ी से भागलपुर के लिए निकलेंगे वहीं लगभग 6 बजे आयशा का शव लेकर परिजन भागलपुर पहुंच जाएंगे! DESK 04 B