Category Archives: गोपालपुर

बड़ी राहत! बिहार के कैंसर मरीजों को अब 22 से IGIMS में ही मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के कैंसर मरीजों  को अब पटना में ही सभी आधुनिक इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सुविधा अगले सप्ताह 22 सितंबर से मिलने लगेगी। इससे मरीजों को काफी सहूलियतें मिलेंगी।  बहुप्रतीक्षित आईजीआईएमएस के स्टेट  कैंसर सेंटर  का उद्घाटन 22 सितंबर को होगा। इससे कई सालों से कैंसर मरीजों का इंतजार खत्म हो जाएगा। राज्य का पहला कैंसर सेंटर होगा खासबताया गया है कि 136 करोड़ के कैंसर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर अबतक 113 करोड़ खर्च किये जा चुके  हैं। इसमें एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी प्रकार की जांच से लेकर इलाज की सुविधा मिलेगी। राज्य का पहला कैंसर सेंटर होगा, जहां पेट सीटी स्कैन, एमआरआई, सीटी स्कैन, लीनियर एस्केलेटर, सीडी लर्निंग सिस्टम जैसे उपकरण मौजूद […]

गोपालपुर: पूर्व प्रखंड प्रमुख स्व रामचन्द्र बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख स्व रामचन्द्र बाबू की पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास सैदपुर में उनके कनिष्ट पुत्र नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह के द्वारा मनाया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व सांसद अनिल यादव, बिहपुर के पूर्व विधायक ई कुमार शैलेन्द्र, विपिन चौधरी, अंजनी चौधरी, अधिवक्ता अजीत कुमार, नवगछिया भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी, गोपालपुर मंडल अघ्यक्ष पंकज शर्मा, रंजीत झा,कांग्रेस के शंकर सिंह अशोक, पं अत्यानंद झा,बाल्मिकी कुँवर सहित बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई. Barun Kumar Babul

बिहपुर: मिसिंग लिंक के शिलान्यास के बाद 21 को शाहनवाज व सम्राट चौधरी करेंगे जनसंवाद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर के रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में नवगछिया पुलिस जिला भाजपा का बैठक संपन्न हुआ. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष सह रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत नवल किशोर दास ने किया. बैठक में बताया गया की 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहपुर वासियों का ड्रीम प्रोजेक्ट एन एच 106 के (30किमी ) मिसिंग लिंक का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास करेंगे. जिसको लेकर जिला प्रशासन एवं एनएचआई जोर शोर से तैयारियां कर रही हैं. झंडापुर बस स्टैंड पर एलईडी में लोग शिलान्यास कार्यक्रम को देख सकेंगे. जिलाध्यक्ष ने बताया की 21 को ही हरिओ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के परिसर में भाजपा प्रवक्ता सह  पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एवं विधान परिषद सदस्य सह  पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी […]

नवगछिया: खुद की जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचने का सबसे बड़ा उपाय – डॉ वरुण कपूर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी मंदरौनी नवगछिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया. वेबिनार का विषय “साइबर अगेंस्ट बिजनेस कनसर्न एंड देयर प्रीवेंशन” था, जो कि कोरोना का हाल की एक ज्वलंत समस्या है. डॉक्टर बी वाय पाटिल ने वेबिनार का शुभारंभ किया एवं महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को इस ज्वलंत समस्या के बारे में अवगत कराया. मध्य प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं विश्व विख्यात साइबर गुरु डॉ वरुण कपूर ने इस विषय पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने बताया कि खुद की जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचने का सबसे बड़ा उपाय है. अपरिचित व्यक्ति से सोशल मीडिया के संपर्क में नहीं आए. प्रतिवर्ष गूगल के वेबसाइट पर दो ट्रिलियन सर्च होते हैं एवं […]

नवगछिया: 8 वर्षीय बालक नदी में डूबा, एसडीआरफ द्वारा तलाश जारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के तीन टंगा दियारा स्थित गंगा नदी के तट पर नहाने के दौरान एक 8 वर्षीय बालक नदी में डूब गया. डूबे बालक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर निवासी पप्पू रजक के 8 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गई है. डूबे हुए बालक के तलाश के लिए भागलपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई. एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शुक्रवार की देर शाम तक बच्चे की खोज के लिए काफी प्रयास किया गया. मगर काफी मशक्कत के बावजूद भी डूबे हुए बालक का अता पता नहीं चल पाया है. अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम पुनः भागलपुर लौट गई. मिली जानकारी अनुसार बालक आनंद कुमार गोपालपुर थाना […]

नवगछिया: चुनाव के दौरान व्यवधान करने वालो को चिन्हित कर करें जिलाबदर व निरोधात्मक कार्रवाई : डीआईजी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : भागलपुर रेंज के डीआईजी सुजीत कुमार शुक्रवार को नवगछिया एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर एसपी स्वप्ना जी मेश्राम, एसडीपीओ दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास, दोनो सर्किल के इंस्पेक्टर शामिल हुए. बैठक में डीआईजी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा कि कहां शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो इसके लिए पुलिस कटिबद्ध है. विधानसभा चुनाव एक चुनौतीपूर्ण कार्य की भी है चुनाव को लेकर पुलिस एवं प्रशासन स्तर से बहुत सारी तैयारी करनी होती है. वह सब तैयारी पुलिस स्तर से की जा रही है. चुनाव के दौरान कितने बल, कितने पारा मिलिट्री […]

Noimg

पानी विक्रेता से मनचले युवक ने मांगी रंगदारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक में मनचले अपराधियों ने पानी विक्रेता से रंगदारी की मांग की. रंगदारी की रकम नहीं देने पर मनचले युवक ने रामगढ़ के पानी विक्रेता के साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.इस संदर्भ में पीड़ित पानी विक्रेता रामगढ़ निवासी जयराम मंडल ने रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कठेला निवासी खट्टू चौधरी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की सूचना मिलने पर खरीदना अध्यक्ष पंकज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनचले युवक खट्टू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. सूचक जयराम मंडल ने बताया वह ऑटो से पानी बेचने जा रहा था.कठेला के समीप रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर आरोपित खट्टू चौधरी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. […]