Category Archives: गोपालपुर

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस||GS-NEWS

DESK 1100

नवगछिया स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के नारों से सजाया गया था। सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति गीतों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार साहू एवं सभी शिक्षकगणों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और मार्च-पास्ट के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि […]

Noimg

पुलिस केंद्र नवगछिया में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन||Gs-news

DESK 1100

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जुलाई 2025 माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस केंद्र नवगछिया में किया गया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, नवगछिया पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), अंचल निरीक्षक नवगछिया व बिहपुर, सभी थानाध्यक्ष और कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और जुलूस या मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही धारा-126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, शांति समिति की बैठक, सम्मन, वारंट, इश्तिहार और कुर्की के निष्पादन की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में सीसीए-03/12 के अंतर्गत की […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कटाव का कहर,निरीक्षण करनें पहुँचे गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कटाव ने गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण दर्जनों घर नदी में समा चुके हैं। प्रभावित परिवार अपने घरों से बेघर होकर अपना सामान समेटने में लगे हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को हालात का जायजा लेने के लिए गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि कटाव तेजी से बढ़ रहा है और कई परिवारों के मकान बह चुके हैं। इस पर जब विधायक से यह पूछा गया कि ऐसी गंभीर स्थिति में जनप्रतिनिधियों की क्या भूमिका […]

Noimg

टोटो नें मारा ऐसा टक्कर की 12 फिट दूर जा रहा स्कूली छात्र, टिफ़िन में घर से स्कूल आ रहा था छात्र, नवगछिया का मामला – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कक्षा 3 का 8वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री लाल जी मध्य विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में कक्षा 3 में पढ़ने वाला छात्र आदित्य राज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वह विद्यालय में पढ़ाई के दौरान लंच में अपने घर गया था। लंच के बाद जब वह वापस विद्यालय आ रहा था, उसी दौरान स्कूल परिसर में प्रवेश करने के क्रम में सड़क पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्य करीब 10 फीट दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति […]

Noimg

इस्माइलपुर गोपालपुर बिंद टोली तटबंध को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। इस्माइलपुर गोपालपुर बिंद टोली तटबंध पर अतिक्रमण की समस्या को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी रोशन कुमार के नेतृत्व में बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान तटबंध पर अवैध रूप से रह रहे विस्थापित लोगों को खाली कराना पड़ा, जिसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि तटबंध पर हाल ही में स्पर संख्या 9 के पास नोज के डाउनस्ट्रीम में गंभीर कटाव हुआ था। इस कटाव के कारण बोल्डर क्रेटिंग काम भी पानी में बह गया था, जो तटबंध की स्थिरता के लिए खतरे का संकेत था। अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि इस तटबंध को पहले भी कई बार खाली कराया जा चुका था और इस बार […]

Noimg

सैदपुर में ब्रहोत्तर बांध की मरम्मत कार्य शुरू, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत में स्थित ब्रहोत्तर बांध, जो पिछले वर्ष की भीषण बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था, उसकी मरम्मत का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। यह बांध प्रखंड मुख्यालय के पीछे सुकटिया-सैदपुर सड़क के समीप स्थित है। इस वर्ष गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में समय से पहले बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे सैदपुर, गोपालपुर, डुमरिया, चपरघट, कमलाकुंड समेत कई पंचायतों और रंगरा प्रखंड के दर्जनों गांवों एवं खेतिहर भूमि में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोपालपुर की प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने संबंधित विभाग से बांध की मरम्मत की मांग की थी। बांध को मजबूत करने के लिए बालू से […]

Noimg

प्रखंड प्रमुख की पहल पर ब्रहोत्तर बांध को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत स्थित ब्रहोत्तर बांध, जो पिछले वर्ष बाढ़ की विभीषिका में क्षतिग्रस्त हो गया था, एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। बांध की स्थिति को देखते हुए प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर जिला आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र भेजा था। प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित यह बांध अगर पुनः टूटता है, तो सैदपुर, गोपालपुर, डुमरिया चपरघट, कमलाकुंड सहित कई पंचायतों के साथ-साथ रंगरा प्रखंड के भी कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है। इसे लेकर चिंता जताते हुए प्रखंड प्रमुख ने बांध को सुदृढ़ करने की मांग की थी। प्रखंड प्रमुख के पत्र के आलोक में भागलपुर जिला आपदा प्रबंधन के अपर […]