Category Archives: नवगछिया

मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में महाआरती, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपाल गौशाला परिसर में स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर दरबार में स्थापित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन पंडित अजीत पांडे के मार्गदर्शन में तथा पुरोहित व मंदिर के पुजारी रंजन बाबा के द्वारा संपन्न किया गया । महाआरती में नवगछिया नगर परिषद की सभापति प्रतिनिधि एवं श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव महाशिवरात्रि कमेटी के अध्यक्ष प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए। मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने एक साथ महाआरती में भाग लेकर मां वैष्णवी दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महाशिवरात्रि कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। आयोजन में नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव […]

नवगछिया में आरएसएस का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव धूमधाम से आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। माननीय जिला संघचालक विनोद केजरीवाल ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी और 2025 में विजयादशमी के अवसर पर संघ ने शताब्दी वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से एक भव्य पथ संचलन निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। संचलन में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता की। पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। पूरे नगर में देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत माहौल […]

हरियो में पीपापुल और आहुति में सपनी धार पर पुल बनने से कोसी दियारा अपराधमुक्त होकर विकास व समृद्धि के क्षेत्र में अव्वल बनेगा : विधायक ई शैलेंद्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने कहा कि कोसी नदी पर बन रहे पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग 106 (बिहपुर-बीरपुर एनएच 106) के निर्माण से क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियो पंचायत अंतर्गत नदी पर प्रस्तावित पीपापुल और आहुति गांव के समीप सपनी धार पर बनने वाले पुल से न केवल कोसी दियारा अपराधमुक्त होगा, बल्कि यह इलाका विकास और समृद्धि के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। विधायक ने जानकारी दी कि गोविंदपुर-मुसहरी और कहारपुर गांवों को सीधे प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए नदी पर पीपापुल का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास बीते माह […]

मंदिरों में विराजमान हुईं मां दुर्गा, पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS

DESK20250

डुमरिया में आरती वंदना के बाद लगाया गया हलुआ-पुरी का भोग नवगछिया। नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी के अवसर पर रंगरा और गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां भगवती का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां महागौरी के स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए भक्त विशेष रूप से संध्या आरती में शामिल हुए। शंखनाद, घंटों की गूंज और भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तजन मां को प्रसन्न करने के लिए कहीं डलिया तो कहीं पूजन सामग्री अर्पित करते नजर आए। क्षेत्र के डुमरिया, सैदपुर करचिरा, रंगरा, सधुआ, कुमादपुर, अजमाबाद, झल्लूदास टोला सहित कई गांवों के मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। अधिकांश पूजा स्थलों पर मेला लगा, जहां श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों […]

नवगछिया में 318.81 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिरफ्तार – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : आगामी बिहार विधान सभा चुनाव 2025 एवं दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए मादक पदार्थों व अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 318.81 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया को 29 सितम्बर को सूचना मिली थी कि जीरो माइल के पास ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने वाली है। सूचना की पुष्टि के बाद विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बिक्रमशीला पहुँच पथ पर बंजारा होटल के सामने खड़े दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त आलम शेख पिता इसराईल, निवासी मजमपुर, थाना कलिया चौक, जिला मालदा […]

नवगछिया में धूमधाम से आयोजित हुई डांडिया नाइट्स ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में सांस्कृतिक उत्सव के रूप में डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और समाज के लोगों को पारंपरिक नृत्य और संस्कृति से जोड़ना था। इस कार्यक्रम में डांडिया और गरबा की प्रस्तुतियों के माध्यम से शाम को खास बनाकर सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। आयोजन का नेतृत्व हर्ष गुप्ता, छोटू भगत, हर्ष भगत, गोल्डन भगत, रवि पोद्दार और अभिषेक राज गुप्ता ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संचालन और प्रतिभागियों के स्वागत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। डांडिया नाइट्स में पारंपरिक पोशाक और रंग-बिरंगी रोशनी के साथ डांडिया और गरबा का आनंद लिया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम […]

लग्जरी रूप से तैयार हुए फूड प्लाजा रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

ऐसी व्यवस्था की मंत्रमुक्त हो जाएंगे आप नवगछिया के जीरो माइल में स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट का नए लग्जरी रूप में तैयार होनें के बाद सोमवार की संध्या भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में नवगछिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालाकृष्णन, संचालक संतोष कुमार और रेस्टोरेंट की संचालिका सिमरन कुमारी ने सामूहिक रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर होटल श्रेयस इन के संचालक श्रेयस कुमार सहित नवगछिया के कई वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी भी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में सुमित वर्मा, आनंद मिश्रा, सौरभ कुमार, सुमन देवी, डॉक्टर अमृता कुमारी, पवन कुमार सिंह, सनाया कुमारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सभी उपस्थित लोगों ने होटल के नए और आधुनिक रूप का भरपूर लाभ उठाया। […]

तीनटंगा दियारा दक्षिण में मां वैष्णवी दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : तीनटंगा दियारा दक्षिण में मां वैष्णवी दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम आचार्य जयप्रकाश ज्योति और नवीन कुमार भारती द्वारा पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी चंद्र किशोर दास ने बताया कि जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर यहां आते हैं, उनकी इच्छाएँ पूरी होती हैं। प्रतिमा स्थापना के इस मौके पर मेला समिति के व्यवस्थापक भोला प्रसाद मंडल, अध्यक्ष भीखन मंडल और कमिटी सदस्य गुलशन कुमार, दिवाकर कुमार, प्रवीण कुमार संगम, मुकेश कुमार, उत्तम कुमार, मृत्युंजय कुमार और अवधेश मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। DESK2025