Category Archives: नवगछिया

Noimg

भजन संध्या के साथ खरीक बाजार नवगछिया में शुरू हुआ दो दिवसीय भादो महोत्सव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के खरीक बाजार में श्री रानी सती मंदिर सेवा समिति की ओर से भव्य भादो महोत्सव का शुभारंभ भजन संध्या के साथ हुआ। यह आयोजन 22 और 23 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन कोलकाता से आए भजन गायक मनीष शर्मा और प्रिया गुप्ता ने दादी जी के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने ‘दे दे थोड़ा प्यार दादी तेरा क्या घट जाएगा’, ‘जब कोई ना संभाले संभालती है माँ, कोई ना कोई रास्ता निकालती है माँ’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्तजन देर रात तक भजनों की धुन पर झूमते रहे। समिति की ओर से दादी का भव्य श्रृंगार कर दरबार सजाया गया। अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई और 56 भोग अर्पित […]

Noimg

15 लाख इनामी हैदराबाद ओपन पिकलबॉल में बिहार के राजीव को रजत और आदित्य को कांस्य पदक  ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : ऑल इंडिया पिकलबॉल संघ द्वारा आयोजित 15 लाख इनामी हैदराबाद ओपन पिकलबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। अंडर-18 बालक वर्ग एकल में बिहार के राजीव कुमार ने रजत पदक जबकि आदित्य गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के पार्थ ने राजीव कुमार को कड़े संघर्ष में 11-8 और 11-9 से हराया, जिससे राजीव को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में आदित्य गुप्ता ने मध्य प्रदेश के जय अग्रवाल को 12-10 और 14-12 से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बिहार के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लग गया। केमिस्ट […]

Noimg

बूथ लुटेरे आज वोट चोरी का आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं: रवि कुमार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले जिन लोगों का काम बूथ लूटना और वोटरों को धमकाना था, वही आज वोट चोरी का आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। रवि कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पुल निर्माण, महिला सशक्तिकरण, पिछड़ों और दलितों का उत्थान, अल्पसंख्यक कल्याण, रोजगार, लघु उद्योग और पेंशन जैसी सैकड़ों योजनाओं ने बिहार की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं के कारण आज भी जनता का भरोसा नीतीश […]

Noimg

शराब तस्कर नंदलाल ऋषिदेव गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

एक दर्जन कांडों में रहा है आपराधिक इतिहास नवगछिया । 20 अप्रैल 2024 को नवगछिया थाना टीम द्वारा छापामारी कर नौनीयापट्टी स्थित नंदलाल ऋषिदेव एवं घुटरना ऋषिदेव के घर से क्रमशः 05 लीटर एवं 12 लीटर देशी शराब बरामद किया गया था। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 133/24, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।उसी क्रम में गुरुवार को कांड में संलिप्त शराब तस्कर नौनियापट्टी निवासी नंदलाल ऋषिदेव पिता स्व भागवत ऋषिदेव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नंदलाल ऋषिदेव का अपराधिक इतिहास रहा है। उसपर नवगछिया थाना में शराब एवं अन्य एक दर्जन आपराधिक कांड दर्ज हैं। DESK2025

Noimg

क्रिएटिव टैलेंट हंट की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, बच्चों ने जताया आभार, कहा – थैंक यू ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के जीरोमाइल स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 की लिखित परीक्षा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। अंग प्रदेश के प्रतिष्ठित समाचारपत्र जीएस न्यूज द्वारा आयोजित इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के आठवें अंक में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। परीक्षा में विद्यालय के सभी वर्गों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को पाँच वर्गों में विभाजित किया गया था – किड्स (एलकेजी एवं यूकेजी), प्री-जूनियर (कक्षा 1 व 2), जूनियर (कक्षा 3 से 5), सीनियर (कक्षा 6 से 8) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 9 व 10)। परीक्षा OMR शीट पर ली गई, जिसमें प्रतिभागियों को 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने के लिए 50 मिनट का समय दिया […]

Noimg

नवगछिया में सिटी कार्ट मॉल के गेट पर बवाल, ठेला चालकों और मॉल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट, एक घंटे तक हंगामा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के नंदलाल चौक स्थित सिटी कार्ट मॉल में शुक्रवार की शाम करीब 9 बजे भारी बवाल मच गया। मॉल के कर्मचारियों और नोनिया पट्टी के ठेला चालकों के बीच हुई कहासुनी देखते-ही-देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। इस घटना में मॉल के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ठेला चालकों की ओर से भी दो युवकों को हल्की चोटें आने की सूचना है। घटना के दौरान करीब एक घंटे तक मॉल परिसर और बाहर अफरातफरी का माहौल रहा। सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक छोटी सी बात को लेकर हुई। मॉल के बाहर ठेला लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले युवकों और मॉल स्टाफ के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस […]

Noimg

भागलपुर में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का आगमन, मुकेश सहनी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर की सियासत शुक्रवार को पूरी तरह गर्मा गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के आगमन ने जिले की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया। इसी क्रम में वोटर अधिकार यात्रा के तहत विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने समर्थकों के साथ प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। प्रेसवार्ता में सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रवैया जनता हितैषी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केवल अमीरों और पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है, जबकि गरीब और वंचित तबकों की उपेक्षा की जा रही है। सहनी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है, जिसके […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा के नवगछिया नगर नयाटोला वार्ड 8 के तीन सौ मतदाता करेंगे मतदान का बहिष्कार ||GS NEWS

DESK20250

तीस वर्षों से जलजमाव व सड़क–नाली के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया नगर परिषद के नयाटोला वार्ड संख्या 8 के तीन सौ से अधिक मतदाताओं ने इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, नाली और जलजमाव की समस्या से पिछले तीन दशक से वे जूझ रहे हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को वार्ड के सैकड़ों लोगों ने बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सड़क और नाली नहीं बनेगी, तब तक मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने ‘काम नहीं तो वोट नहीं’ और ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए सरकार […]

Noimg

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल, सभी तैयारी पूरी ||GS NEWS

DESK20250

विधायक, एसपी एवं एसडीपीओ ने सभास्थल व हैलीपेड का किया मुआयना सुरक्षा को लेकर अधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश नवगछिया । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शनिवार को बिहपुर आ रहे हैं। जिसे लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को तैयारियों का निरीक्षण करने बिहपुर विस विधायक इ. शैलेंद्र, नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी त्रृतुराज प्रताप सिंह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने सभास्थल एवं हैलीपैड स्थल का मुआयना किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। मालूम हो कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के हेलीकाप्टर के लिए हैलीपैड बिहपुर प्रखंड मैदान में बनाया गया है। यहां से सुबह 10 बजे डिप्टी सीएम बिहपुर विस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित […]