Category Archives: नवगछिया

Noimg

पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित को किया गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहे तेतरी निवासी बिहारी पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ नवगछिया थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी नवगछिया थाने में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के चार मामले और एनडीपीएस एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया पुलिस ने हत्या के आरोपित को किया गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने सात जुलाई को पकरा स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे आम बगीचे में हुए हत्या कांड के मुख्य आरोपित मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। मृतक सारजन कुमार की हत्या बकाया पैसे को लेकर तेतरी गांव में हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के पिता सुभाष राय ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच और कार्रवाई में पुलिस ने पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद शेष वांछित आरोपितों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपित मनीष कुमार को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के […]

Noimg

नवगछिया क्रिकेट लीग का भव्य ऑक्शन कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया क्रिकेट लीग का ऑक्शन कार्यक्रम बीती रात फूड प्लाजा होटल नवगछिया में आयोजित किया गया। इस लीग में कुल चार टीमें भाग लेंगी। लीग में शामिल टीमें और उनके ओनर इस प्रकार हैं – नवगछिया सिटी (ओनर: सोनी डेयरी), नवगछिया यूथ (ओनर: फूड प्लाजा), नवगछिया स्टार (ओनर: रेनू नेत्रालय) और नवगछिया टाइगर (ओनर: शहनाई सैलून)। क्रिकेट लीग बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा और सचिव संतोष कुमार ने बताया कि लीग में कुल 160 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ट्रायल के आधार पर 80 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए चुना गया। प्रत्येक टीम ने नीलामी के माध्यम से 15 खिलाड़ियों का चयन किया, जबकि बाकी पांच खिलाड़ी सुरक्षित बेस प्राइस पर टीम में शामिल रहेंगे। इस प्रकार प्रत्येक टीम […]

Noimg

नवगछिया में 22 फ़रवरी को होगा श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स का Grand Opening, मेकिंग चार्ज मात्र 7.7%, किसी भी गोल्ड ज्वेलरी पर

Barun Kumar Babul0

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के आभूषण प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर सामने आया है। श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स, द्वारा देश-विदेश में प्रतिष्ठित KISNA Diamond & Gold Jewellery (By Hari Krishna Group) का भव्य शुभारंभ नवगछिया में पहली बार किया जा रहा है। यह भव्य उद्घाटन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 11:30 बजे से महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पास, नवगछिया में होगा। इस ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर ग्राहकों को नवगछिया में पहली बार ऐसा जबरदस्त ऑफर मिलने जा रहा है। उद्घाटन अवसर से ही सभी 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मात्र फ्लैट 7.7% मेकिंग चार्ज लिया जाएगा, जो आम दिनों की तुलना में बेहद किफायती और लाभकारी है। इसके साथ ही ग्राहकों […]

Noimg

नवगछिया बाजार में दो पक्षों की मारपीट, चार लोग घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया बाजार के भगत मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष के सुनील कुमार भगत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुनील कुमार भगत ने पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई रंजीत भगत, रोहित कुमार, प्रीति देवी, रंजीत भगत के पुत्र हर्ष कुमार और पुत्री आरुषी ने मिलकर उन पर और उनके परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को उनके साथ रंजीत भगत और उसकी पत्नी ने मारपीट की और पूरे परिवार को हत्या की धमकी दी। सुनील ने आगे बताया कि मंगलवार को पड़ोसी के घर भी रंजीत भगत और उसका भगिना उनके साथ मारपीट करने आए। इसके बाद उनके […]

Noimg

नवगछिया में शबे-बरात की रात मोमिनों ने अपने पुरखों के लिए दुआ की || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में शबे-बरात का पर्व पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने पुरखों और मरहूम रिश्तेदारों की मगफिरत और उन्हें जन्नत में आला से आला मुकाम मिलने की दुआ की। शबे-बरात की रात ईशा की नमाज के बाद लोग समूह में कब्रिस्तान पहुंचे। वहां अपने-अपने रिश्तेदारों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी गई और दुआ मांगी गई। कब्रिस्तान में दफन सभी मरहूमों के लिए अल्लाह से रहमत और मगफिरत की दुआ की गई। इस दौरान पूरा माहौल इबादत और खामोशी में डूबा रहा। नवगछिया के उजानी, मक्खातकिया, मुमताज मोहल्ला, रंगरा चौक और प्रखंड के सधुआ, बनिया, मुरली समेत अन्य इलाकों में भी यह पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुमताज मोहल्ला, नवगछिया (वार्ड […]

Noimg

बिहपुर मे मस्जिदों खानकाहों व मजार शरीफ को किया गया रौशन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । बिहपुर के विभिन्न जगहों में शब ए बरात धुमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों, खानकाहों, मजार शरीफ, घरों और दुकानों को रौशन किया गया। वही बडी संख्या में लोगों ने इस रात का एहतराम करते हुए अपने पूर्वजों के लिए खुदा से मगफेरत की दुआ मांगी। इधर बिहपुर के खानका ए आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ कादरी फरीदी एव नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ कादरी फरीदी ने खानका स्थित सभी मजार शरीफ पर चिराग जला कर दुआ मांगी। इस मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खॉ, हाफिज काडी तारीक अनबर, रहबर खॉ, रहनुमा खॉ, मेहरबान आलम आदि मौजूद थे। Chanchal Jha