Category Archives: बिहपुर

Noimg

मनरेगा योजना की जानकारी के लिए लगाया आरटीआई || GS NEWS

Manjusha Mishra0

नारायणपुर – वित्तीय वर्ष 22-23 में मनरेगा योजना की जानकारी के लिए भवानीपुर के धर्मेन्द्र कु सिंह ने मनरेगा पीओ, एसडीएम सहित जिला स्तर के पदाधिकारी को आरटीआई लगा दिया है. सिंह ने जानकारी मांगा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ऐसे कितने व्यक्ति हैं जिसके निजी जमीन पर वृक्षारोपण कार्य किया गया है उसमें से वन पोषक को क्या लाभ मिला है, कितना चापाकल लगा है, कितना गेविनय लगा है.सूचना पट्ट सहित योजना में ख़र्च की पूरी जानकारी मांगी गई है. भवानीपुर के धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत में निजी जमीन पर बिना सहमति का मनरेगा योजना का वृक्षारोपण चलाकर बिल पास कर लिया है. आरटीआई का अभी तक जवाब नहीं मिला है. इसलिए उसने कहा है कि […]

Noimg

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में मंगलवार को स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. सनलाईट मैदान के पास मालाकार टोला में शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के सचिव डा सुभाष कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व व ललन कुमार सुमन के संचालन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुआ. नेहरू युवा केन्द्र भागलपुुर के बैनर तले राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक ने मधुरापुर में मतदाता शपथ कार्यक्रम किया.आंगनबाड़ी सेविकाओं व जीविका दीदीयों ने भी जागरूकता संबंधी कार्यक्रम की.वहीं विकास मित्रों द्वारा सम्मानित मदताताओं से वैध पहचान पत्र संबंधी कार्ड व बीएलओ द्वारा प्राप्त मतदाता पर्ची लेकर बूथ तक पहुच कर मतदान करने का अपील किया गया. DESK 04 B

Noimg

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा नें किया रोड शो ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर – महागठबंधन प्रत्याशी अजीत शर्मा के पक्ष में मंगलवार को उनकी पुत्री व बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा भी मैदान में उतरी. बिहपुर विधानसभा के सोनबर्षा दुमुही चौक से रोड शो मैं नेहा शर्मा के साथ उनके पिता सह महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा खुली जीप पर रोड शो किया. रोड शो में भाड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता भी शामिल थें .जो रोड शो में पैदल चल रहे थे .रोड शो बिहपुर के सोनबर्षा से दुमूही चौक होते हुए बभनगामा ,अमरपुर, गौरीपुर लत्तीपुर होते हुए खरीक सहित तेतरी दुर्गा मंदिर पूजा अर्चना किया. अपने पिता सह महागठबंधन के उम्मीदवार अजीत शर्मा के पक्ष में मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे अभिनेत्री नेहा शर्मा रोड शो किया . नेहा शर्मा […]

Noimg

चालीस का चालीस सिट एनडीए गठबंधन के खाते में – विजय सिन्हा ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर- – सोमवार को बिहपुर प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर उच्च विद्यालय मैदान में भागलपुर से एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के समर्थन में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जनसंपर्क अभियान किया.मौके पर बिहपुर विधायक ई.कुमार शैलेन्द्र, विधानपार्षद संजीव कुमार,पीरपैंती विधायक ललन पासवान,भागलपुर मेयर डॉ वसुंधरा लाल भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, युवा जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष धिरज सिंह, संजय राय,बिक्की चौधरी, चन्द्रकान्त चौधरी,सहित हजारों के एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.बिहपुर के जयरामपुर हाई के मैदान से उन्होंने जनसंपर्क आरंभ करते हुए खड़गा, तेतरी,पकड़ा, सैदपुर,रंगरा,मकंदपुर,तेलधी काली मंदिर,होते हुए बिहपुर के गौरीपुर पुस्तकालय,सोनबर्षा परशुराम चौक व मड़वा में बाबा ब्रजलेश्वरनाथ मंदिर में जनसंपर्क अभियान का समापन हुआ. वहीं बाबा ब्रजलेश्वरनाथ मंदिर में सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा किजनता […]

Noimg

आंगनवाड़ी सेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर – रविवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सीडीपीओ मीना कुमारी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाला.रैली सीडीपीओ कार्यालय से बिहपुर बाजार के गांव का भ्रमण किया।इस रैली के द्वारा दौरान लोगों से 26 अप्रैल को जलपान से पहले बूथ पर जाकर मतदान करने की भी अपील की गई.सीडीपीओ समेत सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं आदि ब्लोक कर्मचारी ने भी लोगों से बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने को अपील किया.सीडीपीओ मीना कुमारी ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम के जरिए भी महिला वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर बल देते हुए शपथ भी लिया गया. DESK 04 B

Noimg

अज्ञात वृद्ध का शब बरामद,विक्षिप्त भिखारी का शव होने की आशंका ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर – बिहपुर रेल जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे अधिकारी विश्रामालय के बगल में रेलवे परिसर में शुक्रवार की दोपहर एक अज्ञात वृद्ध का शव बिहपुर रेल जीआरपी के द्वारा बरामद किया गया है.शव की शिनाख्त नही सकी है.बिहपुर रेल जीआरपी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि शव का उम्र 65-70 वृद्ध का है . शव देखकर लग रहा है कि कोई विक्षिप्त भिखारी प्रतित होता है. सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है.खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो पाई थी. पहचान के लिए बिहपुर रेल जीआरपी थाना में 72 घँटे शव सुरक्षित रहेगा. DESK 04 B

Noimg

रुद्र सेना संगठन की ओर से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा || GS NEWS

Manjusha Mishra0

बिहपुर में गूंज उठे जय श्री राम के नारे नवगछिया। रामनवमी पर गुरुवार को रूद्र सेना संगठन के सौजन्य में कन्या प्लस टू हाई स्कूल सोनबर्षा के मैदान से विराट शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जय श्री राम के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में सैकड़ो युवा बाइक, घोड़े, ऑटो आदि शामिल थे। सबके सिर पर पगड़ी व राम नाम लिखा हुआ ध्वज था। शोभायात्रा को लोगों ने घर के छत से देखते हुए मोबाइल पर वीडियो बनाते भी नजर आए। शोभायात्रा सोनबर्षा से निकलकर बिहपुर बाजार होते हुए मिल्की, दूमुही चौक सोनबर्षा, बभनगामा होते हुए पूण: सोनबर्षा बड़ी भगवती स्थान पर पहुंच कर संपन्न हुआ।  शोभायात्रा में रुद्र सेना संगठन के संस्थापक सौरभ कुमार […]

Noimg

झंडापुर के अभिमन्यु कुशवाहा को सम्राट अशोक रत्न अवार्ड 2024 ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज के संयोजन में बिहपुर प्रखंड के झंडापुर के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु कुमार कुशवाहा को लगातार दूसरा वर्ष महान सम्राट अशोक रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष भी अभिमन्यु को इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन बुद्धा कॉलोनी मैन रोड पटना में किया गया था। अभिमन्यु कुशवाहा को समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, अनुसंधान कृषि एवं समाज मे अच्छे कार्यों व सर्वश्रेष्ठ योगदान को लेकर दिया गया है। महान सम्राट अशोक रत्न अवार्ड मिलने पर अभिमन्यु ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा व राष्ट्रीय सलाहकार मुकेश कुमार का आभार जताया। DESK 04 B

Noimg

महागठबंधन के प्रखंड चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर – मंगलवार को बिहपुर के स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय भवन में भागलपुर लोकसभा महागठबंधन के प्रखंड चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ.कार्यालय का उद्घाटन महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने किया।इस मौके पर कांग्रेस,राजद,भाकपा व माले समेत महागठबंधन घटक दल के कई नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद भी थे.मंगलवार को श्री शार्मा ने बिहपुर प्रखंड के लगभग सभी गांवों में सघन जनसपर्क भी किया.उनके साथ जिप मोईन राईन,जिप प्रतिनिधि विजय मंडल,राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, उपाध्यक्ष छतीश यादव,युवा राजद जिलाध्यक्ष अमन आनंद,जिला महासचिव आजाद अंसारी,कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव गौरव कुंवर,पवन राय,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ईरफान आलम,कामरेड प्रणेश समदर्शी,खरीक प्रमुख दल्लू यादव,नंदू यादव,रविंद्र यादव,पंकज चौधरी,खरीक प्रखंड राजद अध्यक्ष सुबोध यादव,शिवशंकर चौधरी,सरपंच अशोक गोस्वामी,सुल्तान किंग व […]