Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर में दाता मांगन शाह रहमतुल्ला उर्स मेले में उमड़ी जियारिनों की भीड़ ||GS NEWS

DESK 04 B0

मेले के तीसरे दिन बिहार राज्य के अलावे कई राज्यो से पहुंचे जायरीन नवगछिया। गंगा-कोसी के बीच बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव स्थित दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलेह के मजार पर चल रहे उर्स मेले में जियारिनों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। वहीं मेले के तीसरे दिन गुरुवार को बिहार राज्य के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल सहित कई पड़ोसी राज्यों के जायारिनें पहुंच रहे हैं। मेले में लाखों की तादात में जायरीन पहुंच रहे हैं। मेले के चारो ओर लगे तारामाची व अन्य बड़े झूले आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तरह तरह की मिठाई, आइस्क्रीम, महिला प्रतिष्ठान, यंत्र उपकरण आदि की सैकड़ो दुकानें लगी है। जमकर खरीददारी हो रहा है। वही उर्स इंतेजामिया कमिटी के सदर मो अजमत […]

Noimg

भ्रमरपुर से 69 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हैं इसके बावजूद शराब कारोबारी शराब के कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सूरज झा के बासा पर छिपाकर रखा 69 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं मौके पर शराब कारोबारी स्थानीय निवासी सूरज कुमार झा पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहने लगा। जिसे मौजूद सशस्त्र बलों ने खदेड कर सूरज झा को गिरफ्तार किया। DESK 04 B

Noimg

बिहपुर के रंगकर्मी का दिल्ली में सम्मान || GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर: सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के तत्वाधान में विश्व वंदनीय संत सम्राट सद्गुरु कबीर साहब के 56वें महापरिनिवार्ण महोत्सव के अवसर पर डॉ.अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केंद्र दिल्ली में भारत भूषण संत डॉ.नानक दास जी कुशल नेतृत्व में कई महान संतों की उपस्थिति में बिहपुर सोनवर्षा निवासी वरिष्ठ पत्रकार/रंगकर्मी/कवि/लेखक कुमार धनंजय सुमन को लोकनाट्य में अहम योगदान के लिए कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया ।ज्ञात हो की कुमार धनंजय सुमन के द्वारा कई नाटकों में अभिनय एवं निर्देशन के अलावा के पुस्तकें भी लिखी है और ग्रामीण परिवेश में रहकर कविता-कानन साहित्य मंच के माध्यम से साहित्यिक योगदान दे रहे । हिन्दी श्री,साहित्य श्री के अलावा कई संस्थाओं के द्वारा उन्हें पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है । […]

Noimg

तीन लाख से अधिक जायरीन ने दाता के मजार की जियारत ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:उर्स-ए-पाक के दूसरे दिन बुधवार को भी बिहपुर प्रखंड के मिलकी गांव में सूफी संत सैयदना दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैय का जायरीनों का आना लगातार जारी रहा।उर्स इंतेजामिया कमेटी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम तक लगभग पौने तीन लाख जायरीन उर्स में दाता के मजार की जियारत कर चुके हैं।बुधवार को बिहपुर खानका-ए-मोहब्बतिया के द्वारा लगातार 149 वें वर्ष गद्दीनशी कोनैन खां फरीदी व नायब गद्दीनशीं मौलाना शब्बर खां की मौजूदगी में परंपरानुसार दाता की चादरपोशी हुई।मौके पर मौलाना अबूसालेह फरीदी,कर्रार खान,रहबर खां,रहनुमा खां,बुशम्स खां,जौहर खां फरीदी,हसन खां,कैफ फरीदी,रिजवान खां, गुलाम पंजतन,मेहरबान आलम,ताजउअ्दीन आदि मुरीदीन व जायरीन मौजूद थे।मंगलवार की रात पहली चादरपोशी होने के बाद आम जायरीनों द्वारा दाता की चादरपोशी का सिलसिला […]

Noimg

चादर पोशी के साथ ही सात दिवसीय उर्स मेला शुरू ||GS NEWS

DESK 04 B0

12 बज कर पांच मिनट पर हुई पहली चादरपोशी नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव स्थित दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलेह के मजार पर होने वाले सालाना उर्स मंगलवार/बुधवार रात 12 बजकर पांच मिनट पर बिहपुर के कायस्थ परिवार के द्वारा पहली चादरपोशी के साथ ही शुरू हो गया। इस अवसर मेला परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मेला में तरह-तरह के झूला, नौका, बैलून, तारामाची आदि मेले की खूबसूरती बढ़ा रहा है। झूला विशेषकर मेला में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में हर तरह के करीब पांच सौ से अधिक छोटे बड़े दुकान लगाई गई है। वही उर्स इंतेजामिया कमिटी के सदर मो अजमत अली, नायब सदर मो इरफान आलम, सचिव अबुल हसन, संयुक्त सचिव […]

दो पक्षों में लाठी डंडे से जमकर हुई मारपीट, दो महिला सहित चार लोग हुए जख्मी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्हकार गाँव में सोमवार की दोपहर मामूली विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडा व ईंट पत्थर से जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिला सहित तीन-चार लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के मजनू खातून पति मो शाहिद तथा दूसरे पक्ष के रसीदा खातून पति मो इदरीश और इनके पुत्र मो रिजवान व एक अन्य सभी का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर में चल रहा है। मारपीट में तीनों का सिर फट गया है। अन्य को आंशिक चोट लगी है। हाथ पांव व अन्य अंगों पर भी चोट के निशान हैं। खबर लिखने तक किसी ओर से बिहपुर थाने में आवेंदन नही दिया गया था। DESK 04 B