Category Archives: बिहपुर

बिहपुर के लत्तीपुर से लापता हुआ 7 वर्षीय आयुष, परिजन बेहाल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत लत्तीपुर वार्ड संख्या 10 निवासी सूरज कुमार का सात वर्षीय पुत्र आयुष कुमार शनिवार को खेलने के लिए घर से निकला, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मासूम आयुष के लापता होने से उसके परिजन गहरे सदमे में हैं। आयुष के पिता हर शाम दरवाजे पर खड़े बेटे की राह तकते रहते हैं, वहीं मां हर आहट पर चौक जाती हैं। बच्चे की मासूम मुस्कान अब केवल तस्वीरों में ही रह गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा खोजबीन जारी है, पर अब परिजन आम लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। यदि किसी को आयुष के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया नीचे दिए गए […]

बिहपुर में पंचायत उपचुनाव के पहले दिन नहीं भरा गया नामांकन ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर। प्रखंड क्षेत्र में होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर पहले दिन शनिवार को किसी भी पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यनारायण पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में एक मुखिया, दो पंच और एक वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव 9 जुलाई को कराया जाएगा, जबकि मतगणना 11 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि मड़वा पश्चिम पंचायत में पूर्व मुखिया मृदुला देवी के इस्तीफे के कारण मुखिया पद रिक्त हुआ है, जिसके लिए उपचुनाव होना है। वहीं धरमपुरत्ती पंचायत के वार्ड संख्या एक और झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या तीन में पंच पद तथा बभनगामा पंचायत के वार्ड संख्या दो में वार्ड सदस्य […]

नाबालिग बच्चे से डेढ़ माह तक करवाई गई चोरी, पैसे नहीं देने पर की जाती थी बेरहमी से पिटाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र का मामला नवगछिया एसपी नें कहा – जाँच के बाद होगी कार्रवाई नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार और जबरन चोरी करवाने का गंभीर मामला सामने आया है। यह मामला तब और संजीदा हो गया जब घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें बच्चे के साथ मारपीट की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव निवासी एक नाबालिग (उम्र 12 वर्ष) के साथ पड़ोस के ही कुछ किशोरों द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। आरोप है कि उक्त नाबालिग से बीते डेढ़ महीने से लगातार उसके ही घर से पैसे […]

पेड़ से गिरने के बाद घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के बिहपुर पूरब पंचायत अंतर्गत मिलकी सलार टोला निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद सजीर की गुरुवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को उनका जनाजा निकाला गया और सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मोहम्मद सजीर एक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोट के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मृतक के साले आजम और छोटे भाई मोहम्मद मोकिम ने बताया कि सजीर परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी संजीदा खातून, दो पुत्र और एक पुत्री सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा […]

Noimg

दुकान का छप्पर काट चोरों ने उड़ाए बीस हजार रुपये, कैंची छोड़कर फरार ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर | झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली चौक से बिहपुर चौक के मुख्य मार्ग पर स्थित प्रशांत जीवन दर्शनम के सामने गुरुवार की देर रात चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का छप्पर काटकर नगदी समेत कुछ सामान चुरा लिया। इस संबंध में औलियाबाद निवासी दुकान मालिक नितेश चौधरी ने झंडापुर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे उन्हें आसपास के लोगों से चोरी की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वे तत्काल दुकान पर पहुंचे तो देखा कि छत का चदरा उठा हुआ था। दुकान की जांच करने […]

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहपुर एनडीए कार्यालय में रविवार को बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें बुके, अंगवस्त्र और चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयसवाल ने कहा कि भाजपा में शीर्ष से लेकर बूथ स्तर तक के हर कार्यकर्ता का सम्मान ही पार्टी की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी तत्परता से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास कार्यों की बदौलत […]

Noimg

बिहपुर में महिला संवाद सह परिचर्चा आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर प्रखंड कांग्रेस भवन में शुक्रवार को महिला कार्यकर्ताओं के बीच संवाद सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं भागलपुर-बांका जिला प्रभारी ज्योतिष एचएम उपस्थित थे। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए कहा कि महिलाओं की भूमिका आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णायक रहेगी। इस अवसर पर ज्योतिष एचएम ने ‘कांग्रेस माई बहिन मान योजना’ की घोषणा करते हुए बताया कि अगर बिहार में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम जो कहते हैं, वह करते हैं। कांग्रेस शासित […]

बिहपुर, खरीक व नारायणपुर के रेलवे विकास को लेकर विधायक 10 जून को जीएम से करेंगे मुलाकात, सौपेंगे मांगपत्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेन्द्र ने बिहपुर, खरीक और नारायणपुर में रेलवे यात्री सुविधाओं के विस्तार और समग्र रेल विकास को लेकर 10 जून को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रशाल सिंह से मुलाकात करने की घोषणा की है। इस दौरान वे रेलवे जीएम को एक विस्तृत मांगपत्र भी सौंपेंगे। मुलाकात से पूर्व विधायक शैलेन्द्र ने सोमवार की शाम थाना बिहपुर स्टेशन अधीक्षक डीके ठाकुर व आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के साथ बैठक कर इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने कहा कि बरौनी-कटिहार रेलखंड के बाद सबसे अधिक रेल भूमि बिहपुर में है, जो वर्तमान में अनुपयोगी पड़ी है। यदि इस भूमि का उपयोग कर यहां रेल […]

Noimg

बिहपुर में प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण पर रोक, मैदान बचाने पर खिलाड़ियों ने विधायक का जताया आभार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित मैदान पर नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण पर रोक लगाए जाने को लेकर सोमवार को क्षेत्र के दर्जनों खिलाड़ियों ने बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र से मुलाकात कर आभार जताया। खिलाड़ियों ने सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त सामूहिक आवेदन भी विधायक को सौंपा। विधायक शैलेंद्र ने त्वरित संज्ञान लेते हुए भवन निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों से बात की और मौके पर जेई रामजन्म राय व अंचल अमीन विकास कुमार के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने मैदान के पास ही वैकल्पिक स्थल पर भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि चिन्हित कर मापी की। खिलाड़ियों ने बताया कि यह मैदान प्रखंड मुख्यालय के बीचोबीच है, जहां प्रतिदिन आसपास के गांवों के युवा-युवतियां खेल […]

बिहपुर विधायक की मांग पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने संज्ञान लिया ||GS NEWS

DESK20250

छह शैय्या वाले स्वास्थ्य केंद्र खरीक को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्क्रमित, पूर्णतः संचालित भागलपुर। बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र की मांग पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने संज्ञान लिया है। इसको लेकर मंत्री श्री पांडे ने विधायक श्री शैलेंद्र को पत्र भेजकर बताया है कि बिहपुर विस अंतर्गत नवनिर्मित्त छह शैय्या वाले स्वास्थ्य केंद्र, खरीक बाजार को जनहित स्वास्थ्य लाभ सुलभ कराने हेतु अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्क्रमित कर तथा पूर्णतः संचालित किया जाय। मंत्री श्री पांडेय ने बताया है कि इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई हेतू संदर्भित पत्र संबंधित पदाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। DESK2025