August 13, 2025
मुख्यमंत्री ने की बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा, भागलपुर में 32,814 लोगों को सुरक्षित निकाला||GSNEWS
DESK 110फरक्का बैराज के 108 फाटक खोले गए भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित जिलों, विशेषकर भागलपुर में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भागलपुर के समीक्षा भवन से हुई, जिसमें आयुक्त भागलपुर प्रमंडल हिमांशु कुमार राय, पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को गंगा किनारे के 10 जिलों में चल रहे बाढ़ राहत कार्य की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 10 जिलों के 54 […]