August 11, 2025
बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 141 सामुदायिक किचन संचालित, अब तक 3 लाख से अधिक लोगों को भोजन||GSNEWS
DESK 110भागलपुर । जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत कार्य तेज़ी से जारी है। जिले के 6 प्रखंड — नारायणपुर, रंगरा चौक, सुल्तानगंज, शाहकुंड, नाथनगर और सबौर — बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हैं, जबकि जगदीशपुर, कहलगांव और पीरपैंती में आंशिक प्रभाव देखा गया है। प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में कुल 141 सामुदायिक किचन संचालित किए जा रहे हैं। इनमें नाथनगर में 38, सुल्तानगंज में 34, सबौर में 25, शाहकुंड में 20, रंगरा चौक में 6, इस्माइलपुर में 6 तथा जगदीशपुर, कहलगांव और पीरपैंती में 2-2 किचन चल रहे हैं। इन केंद्रों पर सुबह 94,324 और शाम को 1,30,328, यानी कुल 2,24,652 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। अब तक 3,13,618 लोगों को सामुदायिक किचनों में […]