Category Archives: बिहार

Noimg

चलती ट्रेन से पर्स लेकर कूदा पॉकेटमार, पीछा करने में महिला का पति गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर ट्रेनों में पॉकेटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर और पॉकेटमार खिड़की से मोबाइल और पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भागने में माहिर हो गए हैं। ताजा मामला शनिवार को बिहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक और आउटर सिग्नल के बीच का है, जहां एक महिला यात्री का पर्स और मोबाइल छीनकर पॉकेटमार चलती ट्रेन से कूद गया। इस घटना में महिला का पति जावेद अख्तर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जो पॉकेटमार का पीछा करते हुए चलती ट्रेन से कूद पड़ा। घायल जावेद को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर […]

Noimg

कारगिल विजय दिवस पर तिरासी में शहीद रतन कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK20250

छात्रों ने दीप प्रज्वलित कर किया नमन नवगछिया : भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस और वीरता से दुश्मनों को करारी शिकस्त दी थी। इस गौरवशाली विजय की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है। इसी क्रम में नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम तिरासी में शहीद रतन कुमार सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। तिरासी स्थित शहीद रतन कुमार सिंह के स्मारक स्थल पर कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिरासी के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला और दीप प्रज्वलित कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित […]

Noimg

सैदपुर में ब्रहोत्तर बांध की मरम्मत कार्य शुरू, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत में स्थित ब्रहोत्तर बांध, जो पिछले वर्ष की भीषण बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था, उसकी मरम्मत का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। यह बांध प्रखंड मुख्यालय के पीछे सुकटिया-सैदपुर सड़क के समीप स्थित है। इस वर्ष गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में समय से पहले बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे सैदपुर, गोपालपुर, डुमरिया, चपरघट, कमलाकुंड समेत कई पंचायतों और रंगरा प्रखंड के दर्जनों गांवों एवं खेतिहर भूमि में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोपालपुर की प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने संबंधित विभाग से बांध की मरम्मत की मांग की थी। बांध को मजबूत करने के लिए बालू से […]

Noimg

गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक एक्सप्रेस का सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन, झारखंड-राजस्थान के बीच सीधी रेल सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : गोड्डा–दौराई (अजमेर) साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन समारोह आज गोड्डा रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुआ। माननीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने गोड्डा में रेलवे संपर्क और अवसंरचना के विस्तार के लिए रेलवे द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। अपने संबोधन में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने झारखंड के विकास हेतु केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। सांसद ने कहा कि वर्ष 2022 में रेल संपर्क शुरू होने के बाद गोड्डा से […]

Noimg

किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

उप मुख्यमंत्री ने किया दीप प्रज्वलित भागलपुर। रेशम भवन, भागलपुर में कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर भागलपुर सांसद अजय मंडल, विधायक पवन यादव, कल्पना कुमारी, अपर सचिव सह कृषि निदेशक बिहार पटना शैलेंद्र कुमार, अपर सचिव सह निदेशक विपणन बिहार पटना अभिषेक कुमार, निदेशक उद्यान बिहार पटना धनंजयपति त्रिपाठी, निदेशक बामेती निर्मल कुमार, प्रबंधक बीआरबीएन के राधा रमण, निदेशक भूमि संरक्षण सह विपणन प्रमुख बिहार पटना सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अतिथियों एवं राज्यस्तरीय […]

Noimg

भागलपुर में सड़क हादसा: डीएलएड का छात्र गंभीर रूप से घायल, मायागंज में चल रहा इलाज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, बांका जिले के भगवानपुर निवासी डीएलएड के छात्र चंदन कुमार पासवान एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब चंदन अपने दो दोस्तों के साथ किसी कार्यवश पुनसिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कदमा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद चंदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल […]

पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ाकोल गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कहलगांव के डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब एक बजे तीन-चार थानों की पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ कहलगांव डीएसपी लकड़ाकोल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसे बाहरी अपराधियों का हमला समझते हुए जवाब में पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की एक गाड़ी को घेर लिया, जबकि दो अन्य गाड़ियां मौके से फरार हो गईं। घेराव की गई गाड़ी से चार पुलिसकर्मियों को […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में घायल पंचायत सचिव योगेंद्र पासवान की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, गुड़गम्मा गांव के पंचायत सचिव योगेंद्र पासवान की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना उस समय घटी जब वह साहिबगंज से बुआरी जोर की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में पहले साहिबगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज (भागलपुर) रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही योगेंद्र पासवान ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र पंकज पासवान ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर […]

Noimg

चौखंडी पुल नहीं बनने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया हंगामा चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती स्थित चौखंडी पुल के टूटे हुए दस माह बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने टूटे हुए पुल पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही वैकल्पिक रास्ता या अस्थायी पुल नहीं बनाया गया तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले साल आई बाढ़ में यह महत्वपूर्ण पुल बह गया था, जिससे चौखंडी, बाखरपुर, बाबूपुर, झारखंड और कटिहार से जुड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके बाद से लोग खेतों के रास्तों से आवाजाही कर रहे थे, […]

Noimg

गौ सेवा और भक्ति की मिसाल बनी कुसुम साहू, 400 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची अजगैबीनाथ, अब बाबा धाम के लिए रवाना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, सावन के महीने में आस्था और गौ सेवा का एक अद्भुत संगम देखने को मिला, जब झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया की रहने वाली कुसुम साहू ने 21 लीटर जल लेकर लगभग 400 किलोमीटर की पदयात्रा की और अजगैबीनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी इस यात्रा की खासियत यह रही कि उनके साथ हर कदम पर बाल गोपाल की पीतल की मूर्ति भी थी, जो भक्ति और आस्था का प्रतीक बनी रही। कुसुम साहू की यह यात्रा सुल्तानगंज से शुरू हुई और उन्होंने करीब 400 किलोमीटर की यात्रा पैदल पूरी की। यात्रा के दौरान कुसुम ने न केवल आस्था और भक्ति को दर्शाया, बल्कि गौ सेवा के महत्व को भी प्रमुखता से बताया। उनका कहना था कि वे […]