Category Archives: भागलपुर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की मतगणना में भागलपुर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए ||GS NEWS

DESK20250

मतगणना 14 नवम्बर को, निषेधाज्ञा एवं सुरक्षा निर्देश जारी भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की मतगणना शुक्रवार, 14 नवम्बर को होने जा रही है। मतगणना के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन ने कड़े एहतियाती कदम उठाए हैं। जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करते हुए कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। मतगणना के लिए जिले में दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं — महिला आईटीआई, बरारी, भागलपुर और राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, बरारी, भागलपुर। इन दोनों केंद्रों पर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों — बिहपुर (152), गोपालपुर (153), पीरपैंती (अ.जा.) (154), कहलगांव (155), भागलपुर (156), सुलतानगंज (157) […]

खरीक थाना पुलिस की कार्रवाई में 50 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नशे में हंगामा करने वाला व्यक्ति भी चढ़ा पुलिस के हत्थे नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर और एक नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना पुलिस ने ग्राम अंभो में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पाहुल कुमार के घर से कुल 50 लीटर देशी शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जैसे एल्युमिनियम तसला, गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी पाहुल कुमार, पिता लक्ष्मण सिंह, निवासी अंभो को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 340/25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध […]

मतगणना दिवस पर नवगछिया पुलिस की सख्त हिदायतशांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए विशेष निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की मतगणना को शांतिपूर्ण एवं विधि-सम्मत तरीके से संपन्न कराने के लिए नवगछिया पुलिस जिला प्रशासन ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार पूरे जिले में बी.एन.एस.एस. की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इसके तहत किसी भी व्यक्ति, राजनीतिक दल या संगठन द्वारा किसी प्रकार की सभा, जुलूस (विजय जुलूस सहित), धरना या प्रदर्शन करना पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसके साथ ही बिहार लाउडस्पीकर प्रयोग एवं वादन नियंत्रण अधिनियम, 1955 के अंतर्गत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। निर्धारित समयावधि में इन यंत्रों का प्रयोग केवल अनुमंडल पदाधिकारी की अनुमति प्राप्त होने पर […]

अवैध शराब के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

झंडापुर थाना क्षेत्र में 2592 लीटर विदेशी शराब सहित ट्रक जप्त नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित अनिल ढाबा के सामने खड़ी ट्रक (पंजीकरण संख्या एमपी-13-झेडएच-1597) की तलाशी के दौरान ट्रक में लोड अर्थ ग्राउंडिंग ब्लैक पाउडर के पैकेटों के नीचे छिपाकर रखे गए 288 कार्टन में कुल 2592 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक को जप्त कर लिया है। इस संबंध […]

मारपीट कर जख्मी करने को लेकर नवगछिया में दिया गया आवेदन ||GS NEWS

DESK20250

दो अज्ञात समेत चार अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी वार्ड संख्या-4 निवासी विकास कुमार, पिता हीरा लाल दास ने मारपीट की घटना को लेकर नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने चार नामजद एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। आवेदन में बताया गया है कि 13 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी पत्नी और मां के साथ अनुमंडल अस्पताल नवगछिया अपने टूटे हुए हाथ का बैंडेज खुलवाने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निवासी अभियुक्त राजीव दास, बैजू दास पिता स्व. दीपनारायण दास, सिंटू दास पिता पवन दास, मधेपुरा जिला के भतनी थाना क्षेत्र के पिपराही निवासी अरुण राम पिता स्व. विश्वनाथ राम तथा दो अज्ञात व्यक्ति […]

डीएम और एसएसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से मतगणना केंद्र संख्या-1 राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी तथा मतगणना केंद्र संख्या-2 महिला आईटीआई, बरारी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और वहां उपस्थित अभ्यर्थियों व उनके एजेंटों से बातचीत की। उन्होंने स्ट्रांग रूम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज भी देखी और सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष जताया। महिला आईटीआई, बरारी में […]

मतगणना के दिन लागू रहेगी निषेधाज्ञा, डीएम ने जारी किया आदेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के द्वितीय चरण की मतगणना 14 नवंबर (शुक्रवार) को होने जा रही है। मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र—152 बिहपुर, 153 गोपालपुर, 154 पीरपैंती (अजा), 155 कहलगांव, 156 भागलपुर, 157 सुलतानगंज और 158 नाथनगर—में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। मतगणना के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं—महिला आईटीआई, बरारी और राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, बरारी, भागलपुर। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, […]

गंगा घाट जाने से रोका, युवक पर जानलेवा हमला ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के वीरबन्ना गांव के रहने वाले गुड्डू कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, गुड्डू कुमार बुधवार की शाम खेत में काम खत्म करने के बाद गंगा घाट स्नान करने जा रहा था। इसी दौरान भमरपुर गांव के निवासी मुन्ना मंडल और उसके तीन भाइयों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गंगा घाट जाने से मना किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गुड्डू पर यह आरोप लगाया कि वह गंगा में उनके लगाए गए जाल से मछली पकड़ने जा रहा है। जब गुड्डू ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह केवल स्नान करने जा रहा है, तो चारों आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई […]

भागलपुर में मतगणना की तैयारी पूरी, डीएम बोले- सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, शुक्रवार तय होगा सियासी सेहरा किसके सिर पर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मतदान संपन्न हो चुका है और अब जिलेवासियों की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि दोनों मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। मतगणना परिसर में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए कई स्थानों पर वॉच टावर भी स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने मतगणना कर्मियों और सुरक्षा बलों को […]

आग में झुलसकर साठ वर्षीय वृद्धा की मौत, फूस का घर जलकर राख ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित नवगछिया एसपी कोठी के सामने बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। छत पर बने फूस के घर में अचानक आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि घर के भीतर सोई साठ वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान पुनामा प्रतापनगर निवासी गायत्री देवी, पति बालेश्वर पासवान, उम्र लगभग 60 वर्ष, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वृद्धा को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गायत्री देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और छत पर बने […]