Category Archives: भागलपुर

‘आपका एक वोट बदल सकता है बिहार की तकदीर’सन्हौला में जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के सन्हौला में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जीविका दीदियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली निकाली और रंगोली व महेंदी के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान ‘‘वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’’ और ‘‘पहले मतदान, फिर जलपान’’ जैसे नारों से पूरा गाँव गूंज उठा। दीदियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और उन्हें मतदान की तिथि, केंद्र और केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों से 11 नवंबर को अवश्य […]

देव दीपावली पर साईंनाथ दरबार में भक्तों ने मनाया भव्य दीपोत्सव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । दीपों से जगमगाती काशी, गंगा की लहरों पर तैरते दीपदान और घंटियों की मधुर ध्वनि… ऐसा दिव्य दृश्य केवल देव दीपावली के अवसर पर ही देखने को मिलता है। इसी श्रद्धा और उल्लास के साथ साईं नगर सहौरा में बुधवार को देव दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मान्यता है कि इस दिन स्वयं देवता पृथ्वी पर अवतरित होकर गंगा में स्नान करते हैं और दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस पावन परंपरा के अनुसार, श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में नवगछिया अनुमंडल के एकमात्र शिर्डी साईंनाथ दरबार में दीपों की माला सजाकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। भक्तों ने साईंनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए पूरे […]

सम्राट चौधरी का बड़ा एलान -नवगछिया को बनाया जाएगा पूर्ण प्रशासनिक जिला’ ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि एनडीए सरकार बनने पर बिहार में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला बनाया जाएगा और भागलपुर में हवाई अड्डा विकसित किया जाएगा। उन्होंने महागठबंधन पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और महिलाओं को दिए जा रहे आरक्षण का भी उल्लेख किया। डिप्टी सीएम ने अठगामा उच्च विद्यालय के मैदान में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी ई. शैलेंद्र के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि इस बार सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को नौकरी […]

मसुदनपुर बैसी में 60 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या ||GS NEWS

DESK20250

रंगरा पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर बैसी में मंगलवार आधी रात को अज्ञात अपराधियों ने 60 वर्षीय शैलेंद्र मंडल की धारदार हथियार (गरासा) से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक शैलेंद्र मंडल, पिता स्व. मंगल मंडल, वार्ड संख्या-9, मसुदनपुर बैसी निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र मंडल साधोपुर-बैसी रोड स्थित बासा पर दो साल पहले नया घर बनाकर रह रहे थे। घटना की रात करीब 9 बजे उन्होंने घर में खाना खाया और बासा पर सोने चले गए। पुराने घर से नया घर लगभग 1500 मीटर की दूरी पर है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब शैलेंद्र मंडल नहीं उठे, तो ग्रामीण और मवेशी पालक चाहरदीवारी के अंदर गए। वहां […]

नवगछिया के शिवगंगा घाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन, जलाए गए 5100 से अधिक दीप || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर गोपाल गौशाला में स्थित शिवगंगा घाट पर देव दीपावली के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत नवगछिया नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर और गंगा आरती के साथ की। कार्यक्रम का संचालन घाट संख्या 1 से पंडित अजीत पांडे और रंजन बाबा ने किया, जबकि शिवगंगा के घाट संख्या 2 और 3 पर भी पंडितों ने अपने यजमानों के साथ गंगा आरती कर भक्तों को आस्था का अनुभव कराया। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और लगातार देवी-देवताओं के नाम के जयकारे लगाते रहे। देव दीपावली के अवसर पर शिवगंगा घाट पर 5100 से अधिक दीप जलाए गए, जिससे पूरा वातावरण आस्था और […]

नाथनगर के बहादुरपुर मैदान में चिराग पासवान की जनसभा, बोले फिर बनेगी एनडीए की सरकार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर मैदान में बुधवार को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी मिथुन कुमार के समर्थन में उपस्थित लोगों से मतदान करने की अपील की। मंच पर उनके साथ खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा भी मौजूद रहे। चिराग पासवान ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनता से कहा कि इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। सभा के दौरान चिराग पासवान […]

Noimg

सबौर में रंगोली बनाकर जीविका दीदियों ने दिया मतदान का संदेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर ।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड में जीविका दीदियों ने अनोखा संदेश दिया। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया। रंगोली के माध्यम से उन्होंने लोगों से 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में शामिल सभी दीदियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने घर-परिवार, पड़ोस तथा समाज के हर योग्य मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। अभियान के तहत जीविका दीदियों ने गांव-गांव जाकर मतदाताओं से […]

Noimg

चुनाव कर्तव्य में लापरवाही पर आमडंडा थाना के अवर निरीक्षक से स्पष्टीकरण, 24 घंटे के भीतर होगी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मियों को उनके दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के आमडंडा थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार पासवान पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, भागलपुर की ओर से वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अवर निरीक्षक मनोज कुमार पासवान की प्रतिनियुक्ति एसएसटी (Static Surveillance Team) के रूप में चमखजा (सनोखर) चेक पोस्ट पर की गई थी। लेकिन 3 नवंबर को कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक द्वारा […]

भागलपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हवाई अड्डा मैदान में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का आगमन सुबह 11 बजे निर्धारित है। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ मंत्री और एनडीए के शीर्ष नेता मंच साझा करेंगे। प्रधानमंत्री की इस जनसभा को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई है, जबकि भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। हवाई अड्डा मैदान और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की […]