October 24, 2025
भाजपा नेता बबलू यादव पर दिनदहाड़े फायरिंग, गंभीर रूप से घायल — सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक बड़ी वारदात सामने आई है। बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास आज दोपहर भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल रहे थे, तभी सुर्खिकल निवासी सूरज तांती अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन पर दो राउंड फायरिंग की। गोली लगने से भाजपा नेता बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, बबलू यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे […]